डेली करेंट अफेयर्स 4 अक्टूबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

चिकित्सा नोबल पुरस्कार 2022 विजेता के नाम की घोषणा, पंकज त्रिपाठी बने चुनाव आयोग के आइकॉन, तीसरी वन्दे भारत एक्सप्रेस शुरु, मल्टी रोल लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर – ‘प्रचण्ड’ भारतीय वायुसेना में शामिल, भारतीय मूल के विवेक लाल जो बाइडेन लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित…

चिकित्सा नोबल पुरस्कार 2022 –

नोबल समिति ने इस साल के चिकित्सा विज्ञान के नोबल पुरस्कार विजेता के रूप में वांते पाबो (Svante Paabo) के नाम की घोषणा की है। इन्हें यह पुरस्कार मानव उत्पत्ति से संबंधित जीनोम के लिए रिसर्च करने के लिए दिया जाएगा। इसके साथ 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर प्रदान किये जाएगें।

चुनाव आयोग के आइकॉन बने पंकज त्रिपाठी

फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी को चुनाव आयोग ने अपना नेशनल आइकॉन बनाया है। इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार द्वारा दी गई। मर्जापुर वेब सीरीज से फेमस हुए पंकज त्रिपाठी को आज सारा देश जानता है। देश में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जनता को वोट करने के लिए जागरूक करने का प्रचार करने के लिए किसी प्रसिद्ध हस्ती को इसका आइकॉन या ब्रांड एम्बेस्डर बनाया जाता है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने 3 अक्टूबर को 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। इन 7 सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होने हैं जिनकी मतगणना 6 नवंबर को होगी।

तीसरी वन्दे भारत एक्सप्रेस

वन्दे भारत एक्सप्रेस श्रंखला की तीसरी रेल का हाल ही में उद्घाटन किया गया है। इसकी शुरुवात मुम्बई और अहमदाबाद के बीच की गई है। इससे पहले दो अन्य वन्दे भारत एक्सप्रेस दिल्ली, वाराणसी, कटरा के बीच चलाई जा चुकी हैं।

मल्टी रोल लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर – ‘प्रचण्ड’

देश ने आत्मनिर्भर भारत की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए स्वदेशी रूप से विकसित मल्टी रोल लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर को वायुसेना में शामिल किया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना बेस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इसे वायुसेना के सुपुर्द किया। इसके भारतीय वायुसेना में शामिल होने से वायुसेना की युद्धक क्षमता बढ़ेगी। इसे हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया।

विवेक लाल

भारतीय – अमेरिकी व्यक्ति विवेक लाल को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ये जनरल एटामिक्स के सीईओ हैं। ये एक भारतीय राजनयिक के बेटे हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?