डेली करेंट अफेयर्स 7 नवंबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

साल 2023 में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस, एशिया महाद्वीपीय शतरंज चैंपियनशिप किसने जीती ? मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना किस राज्य ने शुरु की ? किस राज्य ने शुरु किया ई-उपहार पोर्टल और सीएम डैशबोर्ड, कौन हैं सुभ्रकांत पाण्डा और अरुणा साईराम ?

डॉ. मोहम्मद इरफान

अगले साल 2023 में मनाए जाने वाले 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान मुख्य अतिथि होंगे। इसका आयोजन 8 से 10 जनवरी 2023 को मध्यप्रदेश के इंदौर मे किया जाएगा। भारत में हर साल 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। इस दिन महात्मा गाँधी दक्षिण अफ्रीका प्रवास से बापस भारत लौटे थे। गांधी जी को देश का महान प्रावासी माना जाता है।

एशिया महाद्वीपीय शतरंज चैंपियनशिप

भारत के शतरंज ग्रैंड मास्टर आर. प्रज्ञानन्द (ओपन वर्ग) और पी.वी. नंदीधा (महिला वर्ग) ने नई दिल्ली में आयोजित एशिया महाद्वीपीय शतरंज चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साध प्रज्ञानन्द की अगले फिडे वर्ल्ड कप में जगह बन गई है।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी –

उत्तराखंड सरकार ने महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए यह योजना शुरु की है। इसके तहत साल 2025 तक राज्य में 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए उन्हें ऋण, तकनीकी, प्रशिक्षण, मार्गदर्शन व उत्पादों के विपणन की सुविधा उपलब्ध की जाएगी।

ई-उपहार पोर्टल और सीएम डैशबोर्ड

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ई-उपहार पोर्टल और सीएम डैशबोर्ड लांच किया है। अब लोग सभी विभागों की विकास योजनाओं की प्रोग्रेस रिपोर्ट को एक क्लिक में देख पायेंगे।

सुभ्रकांत पाण्डा

इंडियन मेटल्स एण्ड फेरो अलॉयज लिमिटेड के MD सुभ्रकांत पाण्डा को हाल ही में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कामर्स एड इंडस्ट्री (FICCI) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वर्तमान में ये फिक्की के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। इस पद पर ये फिक्की के अध्यक्ष के रूप में संजीव मेहता का स्थान लेंगे। पाण्डा फिक्की का नेतृत्व करने वाले ओडिशा के पहले उद्योगपति हैं। ये फिक्की ओडिशा राज्य परिषद के पहले अध्यक्ष थे।

अरुणा साईराम

कर्नाटक की प्रसिद्ध संगीतकार, गायिका, मानवतावादी वक्ता को फ्रांस सरकार द्वारा शेवेलियर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इससे पहले इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री और संगीत अकादमी द्वारा संगीत कलानिधि सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इन्हें संगीत अकादमी की उपाध्यक्ष के रूप में भी चुना जा चुका है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?