डेली करेंट अफेयर्स 6 नवंबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

भारत के पहले मतदाता श्यामसरन नेगी का निधन, कौन हैं के. राधाकृष्णन ? Word of The Year – 2022, किस देश ने शुरु की दुनिया की सबसे लम्बी यात्री रेल ? फाल्कन हेवी…

श्याम सरन नेगी का निधन

स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता एवं चुनाव आयोग के ब्रांड एम्बेसडर श्यामसरन नेगी का 105 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। हाल ही में इन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने जीवन की 34वीं वोटिंग घर पर बैलेट पेपर के माध्यम से की। इनके पार्थिव शरीर को कल्पा गाँव से 16 किलोमीटर दूर सतलज नदी के किनारे स्थित शमशान घाट में ले जाया गया।

के. राधाकृष्णन –

उच्च शिक्षण संस्थानों के मूल्यांकन व मान्यता को मजबूत करने के लिए एक पैनल का गठन किया गया है। इस पैनल का प्रमुख आईआईटी कानपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष के. राधाकृष्णन को बनाया गया है। ये आईआईटी काउंसिल की स्थायी समिति के भी अध्यक्ष हैं।

Word of The Year – 2022

कॉलिन्स डिक्शनरी ने साल 2022 के वर्ड ऑफ द् ईयर के रूप में ‘Permacrisis’ को चुना है। यह शब्द अस्थिरता व असुरक्षा की एक विस्तारित अवधि का वर्णन करता है। यह शब्द जलवायु परिवर्तन, यूरोप में युद्ध इत्याति चुनौतियों से संबंध रखता है। पहली बार इस शब्द का उपयोग 1970 के दशक में शैक्षणिक संदर्भ में किया गया था।

विश्व की सबसे लम्बी यात्री रेल

स्विजरलैंड ने दुनिया की सबसे लम्बी यात्री रेल लांच की है। 100 कोच वाली यह यात्री रेल 1.91 किलोमीटर लम्बी है। इसमें कुल 4550 सीटें हैं। इसे स्विस ट्रांसपोर्ट कंपनी Rhaetian Railway द्वारा लांच किया गया है। इसे स्विजरलैंड की पहली रेल की 175वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में लांच किया गया है। यह रेल अपने मार्ग में 22 सुरंगों से होकर गुजरेगी। इसके रास्ते में कुल 48 ब्रिज हैं।

फाल्कन हेवी

फाल्कन हेवी नवंबर 2022 तक के आंकड़ों के अनुसार पृथ्वी से लांच किया गया इस अवधि तक का सबसे शक्तिशाली रॉकेट है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?