डेली करेंट अफेयर्स 7 अक्टूबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

साहित्य के नोबल के लिए एनी अर्नॉक्स को चुना गया, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला उद्यमियों के लिए शुरु किया स्टार्टअप herSTART, आस्ट्रेलिया की टेलीकॉम कंपनी ऑप्टस साइबर हमले का शिकार, नोवाक जोकोविच ने जीता तेल अवीव ओपन, एंजेला मर्केल नानसेन पुरस्कार से सम्मानित…

एनी अर्नॉक्स

साल 2022 के साहित्य के नोबल पुरस्कार के लिए इस बार फ्रांस की लेखिका Annie Ernaux को चुना गया है। 82 वर्षीय लेखिका एनी को इनके वर्ग एवं लिंगभेद के व्यक्तिगत अनुभवों पर आधारित उपन्यासों के लिए जाना जाता है। इनके द्वारा लिखी गईं 20 से अधिक पुस्तकें फ्रांस के स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हैं। इस बार के साहित्य के नोबल पुरस्कार के दावेदारों में सलमान रुश्दी भी शामिल थे।

स्टार्टअप herSTART –

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला उद्यमियों के लिए स्टार्टअप herSTART की शुरुवात की। राष्ट्रपति जी द्वारा इसे गुजरात के अहमदाबाद में लांच किया गया। इसे महिला उद्यमियों के नवाचार व स्टार्टअप प्रयासों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लांच किया गया है। यह महिला उद्यमियों को विभिन्न निजी व सरकारी उद्योगों से भी जोड़ेगा।  

ऑप्टस –

आस्ट्रेलिया की टेलीकॉम कंपनी ऑप्टस हाल ही में साइबर हमले का शिकार हो गई। इसमें ऑप्टस के 1.2 मिलियन ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारी के साथ छेड़छाड़ की गई। इसे देश के सबसे बड़े साइबर उल्लंघनों में से एक माना जा रहा है। इस घटना ने 10 मिलियन ग्राहकों को प्रभावित किया। जो आस्ट्रेलिया की 40 प्रतिशत आबादी के करीब है। इसके बाद आस्ट्रेलिया की केंद्र सरकार ने दूरसंचार कानूनों में बदलाव जारी किये हैं।

तेल अवीव ओपन

सर्विया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने तेल अवीव ओपन 2022 का खिताब अपने नाम किया है। इसका आयोजन इजराइल में किया गया था। इन्होंने यह खिताब क्रोएशिया के मारिस सिलिच को हराकर जीता। यह इनका जुलाई के बिम्बलडन के बाद पहला खिताब है।  

नानसेन पुरस्कार – 2022

जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल को साल 2022 के नानसेन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। Nansen Award शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार है। इन्हें यह सम्मान सीरिया संघर्ष के दौरान हिंसा से भागने वाले 1.2 मिलियन से अधिक शरणार्थियों व शरण चाहने वालों को आश्रय देने के लिए प्रदान किया गया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?