डेली करेंट अफेयर्स 8 अक्टूबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

नोबल शांति पुरस्कार के विजेता की घोषणा, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की 5वीं बैठक नई दिल्ली में, ब्रिकवर्क रेटिंग इंडिया पर सेबी की बड़ी कार्यवाही, इयान तूफान से अमेरिका में भारी तबाही, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने घोषित किये महिला व पुरुष गोलकीपर ऑफ द् ईयर…

नोबल शांति पुरस्कार

बेलारूस के मानवाधिकार वकील Ales Bialiatski को नोबल शांति पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया है। इन्होंने 1980 ई. में बेलारूस में तानाशाही के विरुद्ध लोकतंत्र आंदोलन की शुरुवात की थी। इस पुरस्कार की घोषणा नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में की गई। ये 2011 से 2014 तक जेल में रहे। 2020 में इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और अभी तक जेल में ही हैं।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा लागू की जाती है। भर्तहरि महताब की अध्यक्षता में गठित श्रम, कपड़ा और कौशल विकास पर स्थाई समिति ने हाल ही में इस योजना के कार्यान्वयन पर अपनी रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार PMKVY 3.0 के तहत लगभग 4 लाख उम्मीदवारों मे से सिर्फ 8 प्रतिशत को ही नौकरी मिली। जब्कि इस संपूर्ण योजना के दौरान नामांकित कुल उम्मीदवारों में से 20 प्रतिशत पशिक्षण कार्यक्रम से बाहर हो गए।

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की 5वीं बैठक –

17 से 20 अक्टूबर 2022 के बीच अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की 5वीं बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता बिजली और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के.सिंह द्वारा की जाएगी। इसमें 109 देशों के मंत्री, मिशन व सदस्य हिस्सा लेंगे। भारत अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का अध्यक्ष है। इसकी स्थापना 30 नवंबर 2015 को हुई थी। इसका मुख्यालय गुरुग्राम (हरियाणा, भारत) में है। हिन्दी, अंग्रेजी व फ्रेंच इसकी आधिकारिक भाषाएं हैं।

ब्रिकवर्क रेटिंग –

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने रेटिंग एजेंसी Brickwork Rating India के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है सेबी ने ब्रिकवर्क का लाइसेंस रद्द कर कंपनी को अपना ऑपरेशन बंद करने का आदेश दिया है। इसके लिए सेबी ने इसे 6 सप्ताह का समय दिया है। साथ ही देश से अपना पूरा बिजनेस समेटने के लिए 6 माह का समय दिया है। सेबी ने कहा कि अब ब्रिकवर्क भारत में कोई भी नया क्लाइंट नहीं बनाएगी।

इयान तूफान से अमेरिका में बर्बादी

अमेरिका के फ्लोरिडा मे आए इयान तूफान से वहाँ पर भारी क्षति की तस्वीरें सामने आयी हैं। यह तूफान पिछले हफ्ते आया था। हाल ही में सैटेलाइट के माध्यम से इसकी ली गई तस्वीरों को साझा किया गया है। जिसमें इस तूफान द्वारा की गई भारी तबाही को साफ देखा जा सकता है। इस तूफान को कैटगरी 4 में रखा गया। इससे तटीय क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ आयी। 250 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवाओं ने इस तूफान से भारी तबाही मचाई। इसमें करीब 100 लोगों की जान भी चली गई।

गोलकीपर ऑफ द् ईयर –

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने भारतीय पुरुष हॉकी खिलाड़ी पी.आर. श्रीजेश और महिला खिलाड़ी सविता पूनिया को साल 2021-22 के लिए FIH गोलकीपर ऑफ द् ईयर चुना।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?