भारत का सर्वोच्च पर्वत शिखर कौन सा है ? गॉडविन ऑस्टिन या कंचनजंघा

भारत का सर्वोच्च पर्वत शिखर कौन सा है K2 – गॉडविन ऑस्टिन या कंचनजंघा (Highest Mountain Peak in India GodwinAusten or Kangchenjunga)  भारत की सर्वोच्च चोटी कौनसी है या भारत का सर्वोच्च पर्वत शिखर कौन-सा है ? यह सवाल अक्सर परीक्षाओं में पूछ लिया जाता है। वैसे तो अन्य सवालों की भातिं यह भी एक सामान्य प्रश्न है। परन्तु इसके उत्तर की बात करें तो विभिन्न आयोगों की परीक्षाओं में अलग-अलग उत्तर को माना जाता है। सामान्य तौर पर इस प्रश्न के दो उत्तरों में संदिग्धता रहती है – पहला K2 ( गॉडविन ऑस्टिन ) और दूसरा कंचनजंघा

आइये जानते हैं ऐसा क्यों है। इस सवाल के दो जवाब क्यों हैं और उनमे से सही कौनसा है।

K2 ( Godwin-Austen )

K2 ( गॉडविन ऑस्टिन ) विश्व का दूसरी सर्वोच्च पर्वत शिखर है। इसकी ऊँचाई 8611 मीटर है। यह कश्मीर के काराकोरम पर्वतमाला में स्थित होने के कारण K2 के नाम से जाना जाता है। इसे के-2 का नाम 1852 ईo में टीजी मोंटगोमेर्य ने दिया गया। हेनरी हैवरशम गॉडविन ऑस्टिन के नाम पर इसका नाम गॉडविन ऑस्टिन रखा गया। इसका स्थानीय नाम छोगोरी है। पर्वतारोही इस पर जून से अगस्त के बीच चढ़ाई करते हैं। सर्दी के मौसम में आज तक इस पर कोई पर्वतारोही चढ़ाई नहीं कर पाया। इस पर चढ़ना तो माउन्ट एवेरेस्ट पर चढ़ने से भी ज्यादा खतरनाक माना जाता है। इसीलिए इसे Killer Peak भी कहा जाता है। यह पर्वत चीन के तकसकोरगां ताजिक और गिलगिल बाल्टिस्तान की सीमा के मध्य अवस्थित है। परन्तु यह जिस क्षेत्र में अवस्थित है वह वर्तमान में भारत के अधिकार में नहीं है। यह POK (Pak Occupied Kashmir) अर्थात पाक अधिकृत भारत में अवस्थित है। यही कारण इस सवाल के जवाब के बीच रोड़ा है। क्योंकि आधिकारिक तौर पर वह क्षेत्र हमारा है परन्तु इस समय उस पर अधिकार पकिस्तान का है। इस तरह आज K2 जिस जगह अवस्थित है वह विवादित होने के कारण कभी-कभी इस उत्तर को सही नहीं माना जाता है।

कंचनजंघा (Kangchenjunga)

यह विश्व की तीसरी सबसे ऊँची पर्वत छोटी है। इसकी ऊँचाई 8586 मीटर है। यह सिक्किम के पश्चिमोत्तर भाग में नेपाल की सीमा पर अवस्थित है। इसका पहला मानचित्र रइन्जीन नांग्याल द्वारा तैयार किया गया था। 1852 ईo तक यह विश्व के सर्वोच्च पर्वत के रूप में विख्यात था। प्रश्न की बात करें तो K-2 के क्षेत्र के विवादित होने के बाद यही भारत का सर्वोच्च पर्वत शिखर है। यह शिखर भारत में अवस्थित है और हमारे अधिकार क्षेत्र में भी। इस तरह इस उत्तर में (K-2 के अतिरिक्त) किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?