भारत की झीलें (Lakes of India)

भारत की झीलों (Lakes of India) की जानकारी – चारो ओर से स्थलखंड से घिरे हुए जल के भाग को तालाब और झील कहा जाता है। देखने में ये एक जैसी संरचना होती हैं परन्तु दोनों में भिन्नता होती है। जहाँ एक ओर तालाब के जल का स्त्रोत बाहरी होता है वहीं झीलों में जल का स्त्रोत आंतरिक होता है। झीलें प्राकृतिक व मानव निर्मित दोनों ही प्रकार की होती हैं।

भारत की प्रमुख झीलें –

अवस्थितिझील
उड़ीसाचिल्का
जम्मू-कश्मीरवुलर, डल, शेषनाग, नागिन, अनंतनाग, बैरीनाग, मानसबल
राजस्थानसांभर, राजसमंद, जयसमंद, पिछौला, डीडवाना, फतेहसागर, डीडवाना
उत्तराखंडनैनी, देवताल, खुरपाताल, नौकुछिया ताल, सातताल, मालाताल
महाराष्ट्रलोनार
केरलपेरियार, बेमंनाद, अष्टमुडी
आंध्र प्रदेशहुसैनसागर, पुलिकट, कोलेरु
मणिपुरलोकटक
मध्य प्रदेशगाँधी सागर
गुजरातउकाई
सिक्किमचोलामू

भारत की झीलों से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य –

  • भारत की सबसे बड़ी झील चिल्का झील है जो ओडिशा में अवस्थित है। यह खारे पानी की लैगून झील है। यहाँ पर नौसेना का प्रशिक्षण केंद्र भी है।
  • पूर्वी तट पर अवस्थित पुलिकट झील भारत की दूसरी सबसे बड़ी लैगून झील है। इसका 84% भाग आंध्र प्रदेश में और 16% भाग तमिलनाडु में पड़ता है। श्रीहरिकोटा द्वीप इसे बंगाल की खाड़ी से अलग करता है। इसी द्वीप पर सतीश धवन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र अवस्थित है। इस झील के पश्चिम में बंकिंघम नहर है।
  • भारत में अवस्थित सर्वाधिक खारे पानी की झील सांभर झील है जो कि राजस्थान में है।
  • कश्मीर में अवस्थित वुलर झील मीठे पानी की भारत की सबसे बड़ी झील है। तुलबुल परियोजना इसी झील पर अवस्थित है।
  • भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील गोविन्द बल्लभ पंत सागर है जो कि रिहन्द नदी पर बनाई गयी है।
  • सिक्किम के अवस्थित चोलामू झील भारत की सर्वाधिक ऊंचाई पर अवस्थित झील है। यही झील तीस्ता नदी का उद्गम स्थल भी है।
  • लोनार झील ज्वालामुखी उदगार से निर्मित हुयी झील है।
  • गुजरात में ताप्ती नदी पर अवस्थित उकाई झील एक कृत्रिम झील है।
  • मणिपुर स्थित लोकटक झील पूर्वोत्तर भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है।
  • हुसैनसागर झील हैदराबाद को सिकंदराबाद से अलग करती है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?