नागालैंड सामान्य ज्ञान (Nagaland General Knowledge) – नागालैंड पूर्वोत्तर भारत के सात राज्यों में से एक है। इसकी राजधानी कोहिमा है। नागालैंड की सीमा अरुणाचल प्रदेश, असम और मणिपुर से मिलती है। इनके अतिरिक्त इसकी अंतर्राष्ट्रीय सीमा म्यांमार से मिलती है। इस प्रदेश की अधिकतम (लगभग 88 %) जनसँख्या ईसाई और लगभग 9 % हिंदू है। 1 दिसंबर 1963 को इसे औपचारिक रूप से पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया।

नागालैंड : एक नजर में (Nagaland at a Glance) –
राज्य | नागालैंड |
---|---|
राजधानी | कोहिमा |
स्थापना दिवस | 01 दिसंबर 1963 |
राज्यपाल | जगदीश मुखी |
मुख्यमंत्री | नेफियू रियो |
उच्च न्यायालय | गुवाहाटी |
क्षेत्रफल | 16579 वर्ग किमी. |
जनसँख्या | 19,80,602 |
लोकसभा सीटें | 1 |
राज्यसभा सीटें | 1 |
विधानसभा सीटें | 60 |
कुल जिले | 11 |
राजकीय पुष्प | बुरांश |
राजकीय पक्षी | ब्लाइथ्स ट्रैगोपान |
राजकीय पशु | सीरो |
राजकीय वृक्ष | आल्डर |
जन घनत्व | 119 |
लिंगानुपात | 931 |
प्रथम मुख्यमंत्री | पी. शीलू. एरो |
भाषा | अंग्रेजी |
नदियाँ | दोयांग, दिखू, झाझी |
जनजातियाँ | नागा, नबुई नागा, अंगामी, मिकिर, चांग, सूमी |
सर्वोच्च छोटी | माउंट सारामती |
प्रमुख उत्सव | हॉर्नबिल उत्सव |
नागालैंड में कुल ग्यारह जिले हैं –
कोहिमा, दीमापुर, खिफिर, लोंगलेंग, वोखा, मोकोकचुंग, फेक, सोम, पेरेन, जुन्हेबोटो, तुएनसांग।