राष्ट्रीय उद्यान, वन्य जीव अभ्यारण्य और पक्षी विहार ( National Parks, Wild Life Sanctuaries and Bird Sanctuaries ) – वर्तमान में भारत में 500 से भी अधिक वन्य जीव अभ्यारण्य हैं। वन्यजीव अभ्यारण्य में मानव की गतिविधियों की अनुमति दे दी जाती है। परन्तु राष्ट्रीय उद्यान में यह पूरी तरह से प्रतिबंधित है। अभ्यारण्य में अनुमति के बिना शिकार करने पर प्रतिबन्ध है परन्तु चराई और मवेशियों की आवाजाही की अनुमति है। वहीं राष्ट्रीय उद्यानों में शिकार और चराई पूरी तरह से प्रतिबंधित है। जहाँ राष्ट्रीय उद्यान सभी जीवों के लिए बनाये जाते हैं। वहीं वन्यजीव अभ्यारण्य किसी विशेष जीव/जीवों के लिए आरक्षित होते हैं।
- भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान है। यह नैनीताल (उत्तराखंड) में अवस्थित है। इसका पुराना नाम हेली नेशनल पार्क था जिसकी स्थापना 1935 में हुयी। इस उद्यान में रामगंगा नदी बहती है।
- भारत में सर्वाधिक राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश में हैं।
- भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान हिमिस है जो जम्मू-कश्मीर के लेह में अवस्थित है।
- भारत का सबसे बड़ा वाघ अभ्यारण्य नागार्जुनसागर वाघ अभ्यारण्य (आंध्र प्रदेश) है।
- भारत प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण का मुख्यालय कोलकाता में अवस्थित है।
- केंद्र शासित प्रदेशों में सर्वाधिक वन्य जीव अभ्यारण्य अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हैं।
- बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान (मध्य प्रदेश) बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध है।
- भारत में वाघ परियोजना की शुरुवात 1973 ईo में की गयी।
- भारत में घड़ियाल परियोजना की शुरुवात 1974 ईo में की गयी।
- भारत में मगर प्रजनन परियोजना की शुरुवात 1975 ईo में की गयी।
- भारत में गैंडा परियोजना की शुरुवात 1987 ईo में की गयी।
भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान, वन्य जीव अभ्यारण्य और पक्षी विहार
| नाम | स्थिति | प्रदेश |
|---|---|---|
| चंद्र प्रभा वन्य जीव अभ्यारण्य | वाराणसी | उत्तर प्रदेश |
| दुधवा राष्ट्रीय उद्यान | लखीमपुर | उत्तर प्रदेश |
| नंदा देवी पशु विहार | चमोली गढ़वाल | उत्तराखंड |
| पुष्पावती राष्ट्रीय उद्यान | चमोली गढ़वाल | उत्तराखंड |
| मालन पशु विहार | पौड़ी गढ़वाल | उत्तराखंड |
| जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान | नैनीताल | उत्तराखंड |
| गोविन्द पशु विहार | उत्तर काशी | उत्तराखंड |
| फासिल राष्ट्रीय उद्यान | माण्डल | मध्य प्रदेश |
| पन्ना राष्ट्रीय उद्यान | पन्ना | मध्य प्रदेश |
| पंचमढ़ी वन्यजीव अभ्यारण्य | होशंगाबाद | मध्य प्रदेश |
| सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान | होशंगाबाद | मध्य प्रदेश |
| तातापानी वन्यजीव अभ्यारण्य | रायसेन | मध्य प्रदेश |
| सिंचौली वन्य जीव अभ्यारण्य | रायसेन | मध्य प्रदेश |
| नरसिंह वन्यजीव अभ्यारण्य | राजगढ़ | मध्य प्रदेश |
| बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान | बांधवगढ़ | मध्य प्रदेश |
| गाँधी सागर वन्यजीव अभ्यारण्य | मंदसौर | मध्य प्रदेश |
| कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान | माण्डला व बालाघाट | मध्य प्रदेश |
| माधव राष्ट्रीय उद्यान | शिवपुरी | मध्य प्रदेश |
| सरिस्का वन्यजीव अभ्यारण्य | अलवर | राजस्थान |
| रणथंभौर वन्यजीव अभ्यारण्य | सवाई माधौपुर | राजस्थान |
| केवलादेव धाना पक्षी विहार | भरतपुर | राजस्थान |
| कावल वन्यजीव अभ्यारण्य | आदिलाबाद | आंध्रप्रदेश |
| तडवाई वन्यजीव अभ्यारण्य | वारंगल | आंध्रप्रदेश |
| पाखाल वन्यजीव अभ्यारण्य | वारंगल | आंध्रप्रदेश |
| नालापट्टी पक्षी विहार | नेल्लोर | आंध्रप्रदेश |
| नामदफा वन्यजीव अभ्यारण्य | तिरप | अरुणाचल प्रदेश |
| दाचीगाम वन्यजीव अभ्यारण्य | श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर |
| दाम्फा वन्यजीव अभ्यारण्य | ऐजोल | मिजोरम |
| रोहला राष्ट्रीय उद्यान | कुल्लू | हिमाचल प्रदेश |
| रास आइलैंड राष्ट्रीय उद्यान | रास द्वीप | अंडमान निकोबार द्वीप समूह |
| वल्वाडर राष्ट्रीय उद्यान | भावनगर | गुजरात |
| गिर राष्ट्रीय उद्यान | जूनागढ़ | गुजरात |
| बालाराम राष्ट्रीय उद्यान | बनासकांठा | गुजरात |
| वोरीवली राष्ट्रीय उद्यान | मुंबई | महाराष्ट्र |
| नवगाँव राष्ट्रीय उद्यान | भंडारे | महाराष्ट्र |
| इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान | वस्तर (जगदरपुर) | छत्तीसगढ़ |
| संजय राष्ट्रीय उद्यान | सीधी (सरगुजा) | छत्तीसगढ़ |
| वादलखोल वन्यजीव अभ्यारण्य | रायगढ़ | छत्तीसगढ़ |
| भैरवगढ़ वन्यजीव अभ्यारण्य | वस्तर | छत्तीसगढ़ |
| उदयन्ती वन्यजीव अभ्यारण्य | रायपुर | छत्तीसगढ़ |
| सीतानदी वन्यजीव अभ्यारण्य | रायपुर | छत्तीसगढ़ |
| तिमोई पिंगला वन्यजीव अभ्यारण्य | सरगुजा | छत्तीसगढ़ |
| पक्क़ुई वन्यजीव अभ्यारण्य | कामेंग | अरुणाचल प्रदेश |
| खगचंदजेंदा राष्ट्रीय उद्यान | गंगटोक | सिक्किम |
| इंटेंगकी वन्यजीव अभ्यारण्य | कोहिमा | नागालैंड |
| शिकारी देवी वन्यजीव अभ्यारण्य | मण्डी | हिमाचल प्रदेश |
| सोनाईरूपा वन्यजीव अभ्यारण्य | तेजपुर | असम |
| पेंच राष्ट्रीय उद्यान | नागपुर | महाराष्ट्र |
| टाडोवा राष्ट्रीय उद्यान | चंद्रपुर | महाराष्ट्र |
| तमसा वन्यजीव अभ्यारण्य | ठाणे | महाराष्ट्र |
| बेनाड वन्यजीव अभ्यारण्य | कन्ननोर एवं कोझिकोड | केरल |
| इरम्बिकुलम राजमल्ले राष्ट्रीय उद्यान | इडुक्की | केरल |
| पराम्बिकुलम वन्यजीव अभ्यारण्य | पालघाट | केरल |
| पेरियार वन्यजीव अभ्यारण्य | इडुक्की | केरल |
| बोरी वन्यजीव अभ्यारण्य | औरंगाबाद | महाराष्ट्र |
| काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान | जोरहट | असम |
| मानस वन्यजीव अभ्यारण्य | वारपेट | वन्यजीव अभ्यारण्य |
| गरम पानी वन्यजीव अभ्यारण्य | दिफू | असम |
| भीमबंध अभ्यारण्य | मुंगेर | बिहार |
| डालमा वन्यजीव अभ्यारण्य | सिंघभूमि | झारखण्ड |
| गौतम बुद्ध वन्यजीव अभ्यारण्य | गया | बिहार |
| हजारीबाग वन्यजीव अभ्यारण्य | हजारीबाग | झारखण्ड |
| पलामू वन्यजीव अभ्यारण्य | डाल्टनगंज | झारखण्ड |
| भद्रा अभ्यारण्य | चिकमंगलूर | कर्नाटक |
| डंडेली वन्यजीव अभ्यारण्य | धारवाड़ | कर्नाटक |
| वेणुगोपाल राष्ट्रीय उद्यान | मैसूर | कर्नाटक |
| रंगाथिट्टू पक्षी विहार | मैसूर | कर्नाटक |
| मुकम्बिल वन्यजीव अभ्यारण्य | कनारा | कर्नाटक कर्नाटक |
| नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान | दुर्ग | कर्नाटक |
| शरावती घाटी वन्यजीव अभ्यारण्य | शिमोगा | कर्नाटक |
| सोमेश्वर वन्यजीव अभ्यारण्य | कनारा | कर्नाटक |
| तुंगभद्रा वन्यजीव अभ्यारण्य | बेलारी | कर्नाटक |
| बांदीपुर पक्षी विहार एवं राष्ट्रीय उद्यान | बांदीपुर | कर्नाटक |
| मुदुमलाई वन्यजीव अभ्यारण्य | नीलगिरि | तमिलनाडु |
| वेदांतगल पक्षी विहार | चिंगलपेट | तमिलनाडु |
| जलदपाड़ा वन्यजीव अभ्यारण्य | जलपाईगुड़ी | प. बंगाल |
| सुंदरवन टाइगर रिजर्व | चौबीस परगना | प. बंगाल |
| सलीम अली राष्ट्रीय पक्षी उद्यान | श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर |





