जिला पीलीभीत सामान्य ज्ञान (Pilibhit District General Knowledge)

पीलीभीत जिला 3499 वर्ग किमी में विस्तृत है इसमें 05 तहसीलें, 07 ब्लॉक और कुल 1440 गाँव हैं। पीलीभीत 28°38’59” से 28°64’97” उत्तरी अक्षांश और 79°52’21” से 79°87’24” पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है। पीलीभीत में कुल 05 तहसीलें – सदर, बीसलपुर, पूरनपुर, अमरिया, कलीनगर हैं। पीलीभीत में 07 ब्लॉक – अमरिया, बीसलपुर, पूरनपुर, बिलसंडा, बरखेड़ा, मरौरी, ललौरीखेड़ा हैं। यहाँ पर मुख्य रूप से बांसुरी बनाने का कार्य किया जाता है। पीलीभीत में 04 चीनी मिल हैं – पीलीभीत, बीसलपुर, पूरनपुर, मझोला में। पीलीभीत में 15 पुलिस स्टेशन – कोतवाली, सुनगढ़ी, महिला थाना पीलीभीत, अमरिया, न्यूरिया, जहानाबाद, गजरौला, बीसलपुर, बरखेड़ा, बिलसंडा, दियूरिया कलां, पूरनपुर, माधोटांडा, हाजारा, सेहरा मऊ उत्तरी हैं। यहाँ के बनवसा क्षेत्र में शारदा जल विद्युत परियोजना की स्थापना की गयी है। यहाँ 03 नगर पालिका परिषद् – पीलीभीत, बीसलपुर, पूरनपुरऔर 06 नगर पंचायत – जहानाबाद, गजरौला, बरखेड़ा, बिलसंडा, कलीनगर, न्यूरिया हुसैनपुर हैं। समुद्र तल से ऊंचाई 172 मीटर (564 फिट) है। पीलीभीत के धार्मिक स्थल – गौरीशंकर मंदिर, जामा मस्जिद, छटवी पादशाही गुरुद्वारा, हजरत शाह मोहम्मद शेर मियां की दरगाह।

पीलीभीत के सीमावर्ती जिलेबरेली, शाहजहाँपुर, लखीमपुर-खीरी, टनकपुर।

पीलीभीत जिला एक नजर में (Pilibhit District at a Glance)

जिला पीलीभीत
उपनाम छोटा पंजाब
क्षेत्रफल 3499 वर्ग किमी
जनसंख्या (2011) 2031007
लिंगानुपात 895
जनघनत्व 551
साक्षरता 61.5 %
तहसीलें 05
विकासखंड 07
गाँव 1440
पुलिस स्टेशन 15
नगरपालिका परिषदें 03
नगर पंचायतें 06
परियोजना शारदा जलविद्युत परियोजना, बनवसा
समुद्र तल से ऊंचाई 172 मीटर या 564 फ़ीट
मंदिर गौरी-शंकर मंदिर,
मस्जिद जामा मस्जिद
गुरुद्वारा छठवीं पादशाही गुरुद्वारा
दरगाह हजरत शाह मुहम्मद शेर मियां की दरगाह
मंडल बरेली
RTO कोड UP 26
मिट्टी दोमट मिट्टी
झील फुल्हर झील
नदियाँ शारदा, लोहिया, घाघरा, सुन्दरिया
भाषाएं हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू
अभ्यारण्य पीलीभीत टाइगर रिजर्व
कृषि जलवायु प्रदेश भांवर व तराई क्षेत्र

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?