मॉक टेस्ट
श्रेणियाँ
Share
sugamgyan
Jan 1, 2019
पुडुचेरी सामान्य ज्ञान (Puducherry General Knowledge) – पुदुच्चेरी भारत के सात केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है, इसमें कुल चार जिले हैं। पहले ये पांडिचेरी के नाम से जाना जाता था। यह भारत के दक्षिण में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में 497 वर्ग किलो मीटर में फैला हुआ है। इसका क्षेत्र कुल तीन राज्यों आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के परितः फैला हुआ है। पदुच्चेरी (तमिलनाडु), कराईकल (तमिलनाडु), माहे (केरल) और यनाम (आंध्र प्रदेश) इसके क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। इस क्षेत्र के लिए अंग्रेजों और फ्रांसीसियों के मध्य बहुत सारे युद्ध हुए। परन्तु इस पर फ्रांसीसियों का ही आधिपत्य रहा। फ्रांसीसियों ने इस क्षेत्र पर लगभग 138 वर्ष तक शासन किया। आजादी के बाद भी इस क्षेत्र पर उनका कब्ज़ा रहा। 1 नवंबर 1954 को इसका भारत में विलय कर लिया गया।
केंद्र शासित राज्य | पदुच्चेरी |
---|---|
राजधानी | पदुच्चेरी |
स्थापना दिवस | 1 नवंबर 1954 |
उप राज्यपाल | किरन वेदी |
मुख्यमंत्री | वी. नारायणस्वामी |
उच्च न्यायालय | मद्रास हाई कोर्ट |
क्षेत्रफल | 497 वर्ग किमी |
जनसँख्या | 12,44,953 |
लोकसभा सीटें | 01 |
राज्यसभा सीटें | 01 |
विधानसभा सीटें | 30 |
कुल जिले | 04 |
राजकीय पुष्प | कैननोबॉल |
राजकीय पक्षी | कोयल |
राजकीय पशु | गिलहरी |
राजकीय वृक्ष | विल्व पेंड़ |
जन घनत्व | 2547 |
लिंगानुपात | 1037 |
भाषा | अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, फ्रेंच |