राजस्थान सामान्य ज्ञान ( Rajasthan General Knowledge ), भारत के 28 राज्यों में से एक है। गुलाबी शहर ‘जयपुर’ यहाँ की राजधानी है। राजस्थान को राज्यस्थान के नाम से जाना जाता था, जिसका आशय राजाओं या रजबाड़ों के स्थान से था। राजपूताना का इतिहास लिखने वाले प्रसिद्ध लेखक कर्नल जेम्स टॉड ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक एनाल्स एंड एंटीक्विटीज ऑफ़ राजस्थान में राजस्थान शब्द का प्रयोग प्रदेशवाची संज्ञा के रूप में किया। आज इस प्रदेश को राजस्थान नाम से जाना जाता है।

राजस्थान एक नजर में ( Rajasthan At a Glance )
| राज्य का नाम | राजस्थान |
|---|---|
| राजधानी | जयपुर |
| स्थापना | 1 नवंबर 1956 |
| मुख्यमंत्री | अशोक गहलोत |
| राज्यपाल | कलराज मिश्र |
| क्षेत्रफल | 3,42,239 वर्ग किमी. ( देश में पहला स्थान ) |
| जनसंख्या | 6,85,48,437 ( देश में आठवां स्थान ) { जनगणना 2011 के अनुसार } |
| उच्च न्यायलय | जोधपुर |
| सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिला | जैसलमेर |
| न्यूनतम क्षेत्रफल वाला जिला | दौसा |
| विस्तार | पूर्व से पश्चिम – 869 किमी. ,उत्तर से दक्षिण – 826 किमी. |
| कुल संभाग / मंडल | 7 |
| कुल जिले | 33 |
| लोकसभा सदस्य | 25 |
| राज्यसभा सदस्य | 10 |
| विधानसभा सदस्य | 200 |
| सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला | जयपुर |
| न्यूनतम जनसंख्या वाला जिला | जैसलमेर |
| साक्षरता | 66.11% पुरुष – 79.19% स्त्री – 52.12% |
| सर्वाधिक साक्षरता दर वाला जिला | कोटा (77.48%) |
| न्यूनतम साक्षरता दर वाला जिला | जालौर (55.58%) |
| लिंगानुपात | 928 |
| सर्वोच्च पर्वत शिखर | गुरुशिखर |
| वनों का क्षेत्रफल | 11% |
| प्रथम राज्यपाल | श्री गुरुमुखनिहाल सिंह |
| प्रथम मुख्यमंत्री | श्री हीरालाल शास्त्री |
| राजकीय वृक्ष | खेजड़ी ( मरुस्थल का कल्पवृक्ष ) |
| राजकीय पुष्प | रोहिड़ा |
| राजकीय पक्षी | गोडावण |
| राजकीय पशु | चिंकारा |
| प्रमुख नदियाँ | ब्यास , चम्बल , बनास , लूनी |
| भाषा | हिंदी , राजस्थानी |
| प्रमुख बोलियाँ | मेवाड़ी , मारवाड़ी , ढूदाड़ी , मेवात , ब्रज , मालवी , बांगड़ी |
| लोककला | ख्याल , रम्मत , नृत्य , ढोला-मारू , धूमर , अग्नि नृत्य , कोटा का चकरी नृत्य , कठपुतली का नृत्य |
| प्रमुख मेले एवं उत्सव | ब्रज महोत्सव , ऊंट मेला और समारोह , नागौर मेला , तीज , हाथी महोत्सव |
| प्रमुख खनिज | जस्ता , अभ्रक , तांबा , जिप्सम , चाँदी , पेट्रोलियम |
| वन एवं राष्ट्रीय उद्यान | सारिस्का टाइगर रिजर्व , केवलादेव घाना , रणथम्बौर सारिस्का वन्य जीव अभ्यारण्य |
| वेबसाइट | http://rajasthan.gov.in/ |
राजस्थान विधानसभा – 2018
| पार्टी | सदस्य संख्या |
|---|---|
| कांग्रेस | 99 |
| BJP | 73 |
| बसपा | 06 |
| राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी | 03 |
| माकपा | 02 |
| भारतीय ट्राइबल पार्टी | 02 |
| राष्ट्रीय लोक दल | 01 |
| निर्दलीय | 13 |
*बसपा प्रत्याशी की मृत्यु के कारण रामगढ़ सीट पर मतदान स्थगित हो गए थे।





