मॉक टेस्ट
श्रेणियाँ
Share
sugamgyan
Oct 20, 2019
यूनाइटेड किंगडम सामान्य ज्ञान (United Kingdom General Knowledge) – ब्रिटेन ( इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, औऱ वेल्स का संयुक्त समूह ) के साथ उत्तरी आयरलैंड को भी मिला देने पर जो समूह बनता है, उसे ही यूनाइटेड किंगडम के नाम से जाना जाता है। वर्तमान में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन हैं। यह इंग्लिश चैनल औऱ डोबर जलसंधि द्वारा यूरोप की मुख्य भूमि से अलग होता है। इसकी मध्यवर्ती उच्च भूमि को मूरलैंड कहा जाता है। देश की राजधानी लंदन टेम्स नदी के तट पर बसा है। यहां पर उत्तरी सागर में विश्व प्रसिद्ध मत्स्य क्षेत्र डॉगर बैंक है, जो मछलियों का वृह्त क्षेत्र है।
यहां की राजधानी लंदन जलपोत निर्माण का प्रमुख केंद्र है। बर्मिंघम यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। यहां का यार्कशायर व ब्रेडफोर्ड ऊनी वस्त्र औऱ मानचेस्टर सूती वस्त्र का प्रमुख केंद्र है।
देश की प्रमुख नदियां – टेम्स, टाइन, मर्सी, सेबर्न।
यहां पर अधात्विक तत्वों में कोयले का प्रमुख रुप से खनन क्षेत्र स्कॉटलैंड में मिडलैंड पहाड़ी, उत्तरी व दक्षिणी वेल्स और पेनाइन पहाड़ी है। यहां पर लोहे के खनन क्षेत्र में उत्तरी लंकाशायर, यार्कशायर, नार्थहेम्पटन शायर औऱ ऑक्सफोर्डय़ायर हैं। यहां पर लौह इस्पात उद्योग के प्रमुख केंद्र ग्लासगो, न्यूकैसल, स्वासनी, बर्मिंघम औऱ कार्डिक हैं।
ड्यूटर वंश के शक्तिशाली राजाओं के शासनकाल में संसद राजाओं के हाथ की कठपुतली बनी रही। महारानी एलिजाबेथ प्रथम इसी वंश से संबंधित थीं। इंग्लैंड के सामंतों नें साल 1215 ई0 में राजा जॉन को एक अधिकार पत्र पर हस्ताक्षर करने पर मजबूर किया। इस अधिकार पत्र को इतिहास में मैग्नाकार्टा के नाम से जाना गया। शासन पक्ष की निरंकुशता के विरुद्ध यह जनसाधारण के अधिकारों का घोषणा-पत्र है।
Related Posts
सामान्य ज्ञान
Quiz on Bharat Ratna in Hindi | भारत रत्न पुरस्कार पर आधारित प्रश्नोत्तरी
सामान्य ज्ञान
आने वाले वर्षों में होने वाले खेल आयोजनों के स्थान व वर्ष
सामान्य ज्ञान
उत्तर प्रदेश की जनसंख्या व जनगणना 2011 (UP Census 2011)
सामान्य ज्ञान
अयोध्या विवाद : राम मंदिर vs बाबरी मस्जिद