19 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

19 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 19 अक्टूबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

निजी स्कूलों में भी मातृत्व अवकाश देने वाला देश का पहला राज्य बना केरल

केरल की राज्य सरकार ने हाल ही में राज्य के निजी शिक्षण संस्थानों में भी महिला कर्मचारियों को मातृत्व लाभ देने संबंधी अनुरोध को मंजूरी प्रदान कर दी है। नियम के लागू होते ही ऐसा करने वाला केरल भारत का पहला राज्य बन जाएगा।

इंडिया इनोवेशन इंडेक्स – 2019

हाल ही में नीति आयोग ने पहली बार इंडिया इनोवेशन इंडेक्स – 2019 जारी की है। इस रिपोर्ट को ग्लोबल इनोवेशन रैंकिंग के आधार पर बनाया गया है। इसके अनुसार कर्नाटक को भारत के सबसे इनोवेटिव राज्य का दर्जा प्रदान किया गया है। कर्नाटक के बाद क्रमशः तमिलनाडु, महाराष्ट्र, तेलंगानाहरियाणा हैं।

पहली बौद्ध सर्किट स्पेशल ट्रेन शुरु –

महत्वपूर्ण बौद्ध स्थलों औऱ स्मारकों को कवर करने के लिए भारत में पहली ट्रेन की शुरुवात की गई है। यह रेल नई दिल्ली के सफदरगंज रेलवे स्टेशन से यात्रा शुरु करेगी औऱ गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़े सभी स्थलों की यात्रा करते हुए बापस सफदरगंज पर ही अपने सफर को समाप्त करेगी। भारतीय रेलवे ने 19 अक्टूबर 2019 को भारत और नेपाल के बीच इस रेल को चलाने की शुरुवात की है। इसकी यात्रा 8 दिनों औऱ सात रातों की होगी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?