18 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

18 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 18 अक्टूबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

मैक्सिको से दिल्ली भेजे गए 311 भारतीय लोग –

हाल ही में मैक्सिको से गैरकानूनी रूप से अमेरिका जाने की कोशिश करते हुए 300 से अधिक भारतीय नागरिकों को भारत बापस भेजा गया है। इन लोगों को टोलुका सिटी इटरनेशनल एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इनके खिलाफ यह कार्यवाही मैक्सिकन इमीग्रेशन अथारिटी ने की है। ये लोग बेहतर जिंदगी की तलाश में अमेरिका जाने की कोशश करते हुए पकड़े गए। इन लोगों में ज्यादातर लोग पंजाब और हरियाणा के हैं।

हरियाणामहाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव-

आने वाली 21 अक्टूबर को हरियाणा व महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। महाराष्ट्र की 288 सीटों औऱ हरियाणा की 90 सीटों पर चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। इसके बाद 24 अक्टूबर को दोनों राज्यों के चुनावी परिणाम आएंगे।

पहली बार अंतरिक्ष में सिर्फ महिलाओं का स्पेसवॉक-

विश्व में पहली बार अंतिराक्ष में सिर्फ महिलाओं ने स्पेसवॉक कर इतिहास रच दिया है। इस बार स्पेसवॉक नम्बर 421 में नासा ने सिर्फ महिलाओं को ही स्पेसवॉक के लिए भेजा। इससे पहले के स्पेसवॉक में महिलाओं के साथ पुरुषों की भी उपस्थिति रही है। जिन महिलाओं ने यह कारनामा कर दिखाया है उनके नाम क्रिस्टिना कोच औऱ जेसिका मीर हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?