राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद् ( संयुक्त संवर्ग ) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2018

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSSC ), लखनऊ द्वारा विज्ञापन संख्या 05-परीक्षा/2018 के तहत राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद् ( संयुक्त संवर्ग ) प्रतियोगितात्मक परीक्षा – 2018 हेतु आवेदन के लिए अधिसूचना जारी की है।

इसके सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी निम्नलिखित है –

पदों की कुल संख्या – 284 

परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियाँ –

परीक्षा फार्म भरने की प्रारंभिक तिथि – 05 दिसम्बर 2018

परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि – 26 दिसंबर 2018 

परीक्षा फीस जमा करने की अंतिम तिथि – 26 दिसम्बर 2018

आवेदनपत्र में संशोधन की अंतिम तिथि – 2 जनवरी 2019

परीक्षा फीस –

Genera/OBC – 225 रूपये (200 रूपये आवेदन शुल्क + 25 ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क)  

SC/ST – 25 रूपये 

PH Candidate – 25 रूपये 

Post wise Vacancy detail –

मंडी इंस्पेक्टर (वास्तविक पदनाम अमीन/नीलामकर्ता) – 181 पद

अकॉउंट क्लर्क – 48 पद

कनिष्ठ सहायक (सामान्य चयन) – 18 पद

कनिष्ठ सहायक (विशेष चयन) – 17 पद

आशुलिपिक – 10 पद

मार्केट सुपरवाइजर ग्रेड 2 – 10 पद

शैक्षणिक योग्यता / अर्हता –

मंडी इंस्पेक्टर अमीन – अनिवार्य अर्हता – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि। अधिमानी अर्हता – कृषि विपरण कार्य का अनुभव।

लेखा लिपिक ( अकॉउंट क्लर्क ) – अनिवार्य अर्हता – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एक विषय के रूप में लेखा के साथ बी. कॉम. अधिमानी अर्हता – लेखा/लेखा परीक्षा कार्य में अनुभव रखने वाले को अधिमान दिया जायेगा।   

कनिष्ठ सहायक ( सामान्य चयन ) – अनिवार्य अर्हता – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और हिंदी टंकण में कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की गति एवं कम्प्यूटर पर टंकण की जानकारी। अधिमानी अर्हता – जो अंग्रेजी टंकण की जानकारी रखता हो।

कनिष्ठ सहायक ( विशेष चयन ) – अनिवार्य अर्हता – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और हिंदी टंकण में कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की गति एवं कम्प्यूटर पर टंकण की जानकारी। अधिमानी अर्हता – जो अंग्रेजी टंकण की जानकारी रखता हो।

आशुलिपिक –  स्नातक के साथ हिंदी आशुलिपि में 80 शब्द प्रति मिनट की गति और हिंदी टंकण में 30 शब्द प्रति मिनट की गति।

मार्केट सुपरवाइजर ग्रेड 2 – अनिवार्य अर्हता – सामान्य अभ्यर्थियों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक की उपाधि तथा कम से कम 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट। अन्य पिछड़ा वर्ग/SC/ST अभ्यर्थियों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 45% अंकों के साथ स्नातक की उपाधि तथा कम से कम 45% अंकों के साथ इंटरमीडिएट।

आयु (Age) –

21-40 वर्ष (1 जुलाई 2018 के अनुसार)

अर्थात अभ्यार्थी का जन्म 2 जुलाई 1978 से 1 जुलाई 1997 के बीच हुआ हो।

नोट – हाई स्कूल व समकक्ष उत्तीर्ण परीक्षा के प्रमाण पत्र में अंकित जन्मतिथि ही मान्य होगी। जन्मतिथि हेतु उक्त प्रमाण पत्र के अतिरिक्त अन्य कोई अभिलेख मान्य नहीं होगा।

आयु में छूट –

शासनादेश 28.11.1985 के अनुसार वर्गीकृत खेलों के कुशल खिलाड़ियों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट

भूतपूर्व सैनिकों के लिए अधिकतम आयु में 03 वर्ष की छूट

विकलांगजनों को अधिकतम आयु में 15 वर्ष की छूट

लिखित परीक्षा पाठ्यक्रम ( Syllabus ) –

इस परीक्षा का समय 2 घंटा होगा। यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नो पर आधारित होगी। इस परीक्षा में ऋणात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) भी की जाएगी। जो कि 50 प्रतिशत की होगी अर्थात 2 गलत उत्तर देने पर एक सही उत्तर के अंक काट लिए जायेंगे।

  1. सामान्य बुद्धि परीक्षा – 50 प्रश्न
  2. सामान्य ज्ञान – 50 प्रश्न
  3. सामान्य विज्ञान तथा अंक गणित – 50 प्रश्न
  4. सामान्य हिंदी – 50 प्रश्न

विस्तृत पाठ्यक्रम –

1. सामान्य बुद्धि परीक्षा

  • युक्ति संगत एवं आलोचनात्मक तथा विश्लेषणात्मक योग्यता।
  • सामान्य मानसिक योग्यता – ऐसे प्रश्न जिनसे अभ्यर्थी की परिणाम परक क्षमता की परख हो सके।
  • सांख्यकीय विश्लेषण ग्राफ और डायग्राम – जिनसे अभ्यर्थी की सांख्यकीय,ग्राफकीय, डायग्राम, सम्बन्धी प्रस्तुत सूचना से सामान्य ज्ञान सम्बन्धी परिणाम, निष्कर्ष निकालने की क्षमता की परख हो सके।

2. सामान्य ज्ञान

  • कम्प्यूटर ज्ञान – कम्प्यूटर का परिचय, हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर, कम्प्यूटर नेटवर्क एवं ईमेल।
  • उत्तर प्रदेश पर आधारित विशिष्ट प्रश्न, शिक्षा, संस्कृति, कृषि, जनसँख्या, व्यापार एवं वाणिज्य, उद्योग, सामाजिक प्रथाएं, ललित कला, लोक कलाएं ( गायन, संगीत, नाटक आदि विधायों की सामान्य जानकारी ) आदि।
  • अन्तः वैयक्तिक क्षमता जिसमे सम्प्रेषण कौशल, निर्णय क्षमता एवं समस्या समाधान भी समाहित होगा।
  • सामान्य मानव व्यवहार – अनुशासन, नैतिकता, नेतृत्व, महिलाओं का सशक्तिकरण।
  • भारत का इतिहास व भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन – भारतीय इतिहास के अंतर्गत सामाजिक, आर्थिक, एवं राजनैतिक पक्षों की सामान्य जानकारी। भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन पर अभ्यर्थियों से स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीयता का अभ्युदय तथा स्वतंत्रता प्राप्ति की सारपरक जानकारी अपेक्षित है।
  • भारत एवं विश्व भूगोल – भारत एवं विश्व का भौतिक सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल, भारत के भूगोल के अंतर्गत देश के भौतिक सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल से सम्बंधित प्रश्न होंगे। विश्व भूगोल में विश्व की केवल सामान्य जानकारी अपेक्षित होगी।
  • भारतीय राजनीति एवं शासन – संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, लोकनीति एवं आधिकारिक मुद्दे आदि। भारतीय राजनीति  एवं शासन के अंतर्गत देश के संविधान, पंचायतीराज, तथा सामुदायिक विकास सहित राजनीतिक प्रणाली के ज्ञान से सम्बंधित प्रश्न होंगे।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास एवं गाँधी विचारधारा – अभ्यर्थियों का जनसँख्या, पर्यावरण तथा नगरीकरण से सम्बंधित समस्याओं एवं पारस्परिक सम्बन्ध, भारतीय आर्थिक नीति एवं भारतीय संस्कृति के व्यापक स्वरुप के ज्ञान का परीक्षण किया जायेगा। बैंकिंग, बहीलेखन और लेखाशास्त्र आदि से सम्बंधित प्रश्न होंगे।
  • राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनाएं – इसमें खेलकूद के प्रश्न भी सम्मलित होंगे।
  • भारतीय कृषि भारत में कृषि उत्पाद एवं उसके विपणन के सम्बन्ध में जानकारी की अपेक्षा की जाएगी

3. सामान्य विज्ञान तथा अंक गणित –

  • सामान्य विज्ञानसामान्य विज्ञान ( भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान ) के प्रश्न दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से सम्बंधित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य परोबोध एवं जानकारी पर आधारित होंगे। जिसकी ऐसे किसी भी सुशिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है, जिसने वैज्ञानिक विषयों का विशेष अध्ययन नहीं किया हो। इसमें भारत के विकास में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका, संतुलित आहार, कैलोरी डिस्ट्रीब्यूशन, प्रोटीन, विटामिन, डायरिया, विटामिन की कमी से होने वाले रोग एवं बचाव, एनीमिया, विभिन्न बीमारियों में भोज्य पदार्थ का महत्त्व, टीकाकरण का महत्त्व, जलचक्र, जलस्त्रोत के प्रकार, पेयजल गुणवत्ता के मानक, एक्यूफर, इलेक्ट्रो मेग्नेटिक रेजिस्टिविटी सर्वेक्षण आदि से सम्बंधित प्रश्न पूंछे जायेंगे।
  • प्रारंभिक गणित हाई स्कूल स्तर तक – इसमें अंकगणित, बीजगणित और रेखागणित से सम्बंधित प्रश्न होंगे।

4. सामान्य हिंदी

  • अपठित गद्यांश का संक्षेपण, उससे सम्बंधित प्रश्न, रेखांकित अंशों की व्याख्या एवं उसका उपयुक्त शीर्षक।
  • शासकीय, अर्द्धशासकीय, वैयक्तिक तथा व्यावसायिक समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बंधित को सम्बोधित पत्र, कार्यालय आदेश, अधिसूचना और परिपत्र सम्बन्धी प्रश्न।
  • वर्ण एवं ध्वनि विचार : उच्चारण, लेखन, स्वर, व्यंजन, मात्रा-पहचान और प्रयोग, ध्वनियों का वर्गीकरण।
  • शब्दरचना : संधि एवं संधि विच्छेद, समास, उपसर्ग, प्रत्यय।
  • शब्द प्रकार : तत्सम, अर्द्धतत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, अव्यय ( क्रिया विशेषण, सम्बन्ध सूचक, विस्मयबोधक, निपात )
  • शब्द ज्ञान : पर्यायवाची, विलोम शब्द, शब्द युग्मों का अर्थभेद, वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द, समश्रुत भिन्नार्थ शब्द, समानार्थी शब्दों का विवेक, उपयुक्त शब्द चयन, संबंधवाची शब्दावली।
  • शब्द शुद्धि
  • व्याकरणिक कोटियां : परसर्ग, लिंग, वचन, काल, वृत्ति, पक्ष, वाच्य।
  • वाक्य रचना, प्रकार-सरल, संयुक्त, मिश्र, वाक्य शुद्धि।
  • विराम चिन्हों का प्रयोग
  • मुहावरे/लोकोक्तियाँ
  • अनुवाद : समतुल्य शब्द चयन, वाक्यांश का अर्थ।
  • उत्तर प्रदेश की मुख्य बोलियाँ तथा हिंदी भाषा के प्रयोग में होने वाली अशुद्धियाँ।
  • हिंदी से अंग्रेजी तथा अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद।
  • हिंदी भाषा / हिंदी साहित्य का सामान्य ज्ञान।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अनुदेश –

  • अभ्यर्थी द्वारा आवेदन पत्र में गलत जानकारी दिए जाने पर उसके चयन होने के बाद भी सभी चयनों से प्रतिवारित किया जा सकता है। इस मामले में आयोग का निर्णय ही अंतिम निर्णय माना जायेगा।
  • नियुक्ति हेतु चयनित अभ्यर्थियों को नियमों में अपेक्षित स्वास्थ्य परीक्षण कराना होगा।

महत्वपूर्ण लिंक्स –

ऑनलाइन आवेदन

नोट – आवेदन करने से पहले सभी अभ्यर्थी कृपया एक बार आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification) अवश्य पढ़ लें।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?