पंजाब सामान्य ज्ञान ( Punjab General Knowledge ) – पंजाब भारत के 28 राज्यों में से एक है तथा यहाँ का सबसे बड़ा शहर लुधियाना है। ‘पंजाब’ शब्द की उत्पत्ति फ़ारसी भाषा के ‘पंज’ अर्थात पांच और ‘आब’ अर्थात पानी के मिलने से हुयी है जिसका शाब्दिक अर्थ होता है ‘पांच नदियों का क्षेत्र’ है। ये पांच नदियाँ सतलुज, चिनाब, झेलम, रावी और व्यास हैं। 1947 में हुए भारत के विभाजन में चिनाब और झेलम नदियां पाकिस्तान में चली गयीं। चण्डीगढ़ शहर पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी है। पंजाब की सीमा 3 राज्यों ( पूर्व में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण में हरियाणा व राजस्थान ) से, पूर्व में केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ से और उत्तर में केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से मिलती है। इसके अतिरिक्त पश्चिम में 1 देश पाकिस्तान से लगती है।
