दैनिक समसामयिकी 1 मार्च 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 1 मार्च 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 1 मार्च 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

शूटिंग विश्वकप – 2020

साल 2020 में साइप्रस की राजधानी निकोसिया में 4 से 13 मार्च के बीच वर्ल्ड शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। विश्व भर में कोरोना वायरस के चलते भारत ने इस आजोजन में शामिल होने से मना कर दिया है। भारत के साथ – साथ चीन, ताइवान, हांगकांग, उत्तर कोरिया, बहरीन, मकाऊ व तुर्कमेनिस्तान ने भी इसमें हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है।

विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत –

अमेरिका के रिसर्च इंस्टीट्यूट वर्ल्ड पापुलेशन रिव्यू ने एक रिपोर्ट जारी कर यह सूचना दी है। वर्तमान में भारत की अर्थव्यवस्था ब्रिटेन व फ्रांस को पीछे छोड़कर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गयी है। विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्थाएं क्रमशः निम्नलिखित हैं – संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी, भारत, व यूनाइटेड किंगडम।

मारिया शारापोवा ने की संन्यास की घोषणा –

22 अगस्त 2005 को विश्व में नंबर वन रैंकिंग पाने वाली रूस की टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने 26 फरवरी 2020 को संन्यास लेने की घोषणा की है। ये अब तक बिम्बलडन ओपन (2004), यूएस ओपन (2006), ऑस्ट्रेलियन ओपन (2008), फ्रेच ओपन (2012 और 2014) का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

विश्व का 5 वां सबसे प्रदूषित देश बना भारत –

विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के अनुसार विश्व के सर्वाधिक प्रदूषित 10 देशों में सभी एशिया महाद्वीप के ही हैं। इन देशों में भारत का स्थान 5 वां है। विश्व के सर्वाधिक प्रदूषित देश क्रमशः बांग्लादेश, पाकिस्तान, मंगोलिया, अफगानिस्तान, भारत हैं। विश्व के सर्वाधिक प्रदूषित 30 शहरों में 21 भारत के हैं। भारत का शहर गाजियाबाद विश्व का सर्वाधिक प्रदूषित शहर बन गया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?