मासिक समसामयिकी फरवरी 2020 (Monthly Current Affairs)

मासिक समसामयिकी फरवरी 2020 (Monthly Current Affairs February 2020) – वर्ष 2020 के फरवरी माह में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा मंथली करंट अफेयर्स –

पांच बड़े पुरातात्विक स्थलों को विकसित करेगी सरकार – इस साल के बजट में केंद्र सरकार द्वारा देश के पांच प्रमुख पुरातात्विक स्थलों को विकसित करने की भी घोषणा की है। इन स्थलों को संग्रहालय के साथ विकसित किया जाएगा। सरकार द्वारा संस्कृति मंत्रालय को 3150 करोड़ और पर्यटन के विकास को 2500 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है।

पांच पुरातात्विक स्थल –

  • धौलावीरा ( गुजरात ) – यह गुजरात के धौलावीरा गांव में अस्थित है।
  • राखीगढ़ी ( हरियाणा ) – यह हरियाणा के हिसार जिले में अवस्थित भारतीय पुरातात्विक स्थल है।
  • हस्तिनापुर ( उत्तर प्रदेश ) – यह उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में अवस्थित है। इसका इतिहास महाभारत काल से चला आ रहा है।
  • शिवसागर ( असम ) – यह असम की राजधानी गुवाहटी से 360 किलोमीटर उत्तर पूर्व में अवस्थित है।
  • आदिचनल्लूर ( तमिलनाडु ) – यह तमिलनाडु के थुथूकुडी जिले में अस्थित है।

अजय विसारिया कनाडा में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त – केंद्र सरकार ने हाल ही में 1987 बैच के आईएफएस आफिसर अजय विसारिया को कनाडा में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है। ये अब तक पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त थे। ये 1999 से 2004 तक तात्कालिक प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के निजी सचिव रह चुके हैं।

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2020 – इस बार की वैश्विक टेनिस प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलियन ओपन -2020 का खिताब सर्बिया के नोवाक जोकोविच के नाम रहा। इन्होंने ऑस्ट्रिया के डोमिनेक थिएम को फाइनल में हराकर यह खिताब अपने नाम किया। यह इनका आठवां ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड स्लैम खिताब और करियर का 17 वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। वहीं महिला एकल प्रतियोगिता में अमेरिका की सोफिया केनिन ने यह खिताब हासिल किया। पहली बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाली सोफिया ने दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता गारबाइन मुनुरुजा को हराकर यह जीत अपने नाम की।

अद्दू पर्यटन क्षेत्र – हाल ही में भारत व मालदीव के बीच अद्दू पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए समझौता हुआ है। मालदीव में अद्दू अतोल के पांच द्वीपों को पर्यटन क्षेत्र के रुप में विकसित करने की योजना है। यह परियोजना 24 लाख 90 हजार डॉलर लागत की होगी। मालदीव जाने वाले पर्यटकों में भारतीय दूसरे स्थान पर हैं।

चीन से बाहर कोरोना वायरस से पहली मौत का मामला – चीन से कोरोना वायरस की शुरुवात के बाद से वहां अब तक इससे 300 से अधिक लोगाों की मौत हो चुकी है। वहीं 17 हजार से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और साथ ही साथ लोगों द्वारा विदेशों में भी यह संक्रमण फैल रहा है। अब तक विश्व के कुल 18 देशों में इसके मामले दर्ज किए गए हैं। हाल ही में चीन से बाहर इस वायरस से पहली मौत का मामला सामने आया है। यह मौत फिलीपींस में हुई है। इससे पहले 30 जनवरी को ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा कोरोना वायरस को वैश्विक आपदा घोषित किया जा चुका है।

 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?