दैनिक समसामयिकी 2 मार्च 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 2 मार्च 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 2 मार्च 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

सुपोषित माँ अभियान –

लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला द्वारा हाल ही में सुपोषित माँ अभियान की शुरुवात की गई है। इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं व नवजात बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना है। इस अभियान की शुरुवात राजस्थान के कोटा से की गई है। इसके पहले चरण में 1000 गर्भवती महिलाओं को एक किट प्रदान की जाएगी। इस किट में 17 किलोग्राम संतुलित आहार होगा।

मोहिउद्दीन यासीन बने मलेशिया के प्रधानमंत्री –

मलेशिया के पूर्व गृहमंत्री रह चुके मोहिउद्दीन यासीन ने हाल ही में मलेशिया के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है।

बलवीर सिंह कुलार का निधन –

भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलवीर सिंह कुलार का 77 वर्ष की अवस्था में हाल ही में निधन हो गया है। ये साल 1968 में ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। इन्हें साल 1999 में अर्जुन पुरस्कार से और साल 2009 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पंजाब सरकार ने लगाई ऑनलाइन फूड सप्लाई पर रोक –

हाल ही में पंजाब सरकार ने उन सभी होटलों व रेस्टोरेंट पर रोक लगा दी है जो fssai के मानकों को पूरा किये बगैर खाने की डिलिवरी करते हैं। राज्य सरकार का यह फैलसा राज्य में 30 अप्रैल से लागू होगा और एक साल तक चलेगा।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?