दैनिक समसामयिकी 3 मार्च 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 3 मार्च 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 3 मार्च 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

विश्व वन्यजीव दिवस –

प्रत्येक वर्ष विश्व भर में 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्रसभा द्वारा साल 2013 में इस दिवस को मनाए जाने की घोषणा की गई थी। साल 2020 के लिए इस दिवस की थीम ‘पृथ्वी पर सभी जीवन को बनाए रखना’ रखी गई है।

विश्व श्रवण दिवस –

हर साल 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस मनाजा जाता है। यह दिवस उन लोगों को समर्पित है जो किसी न किसी वजह से सुनने में असमर्थ हैं। पहली बार यह दिवस साल 2007 में मनाया गया था। 65 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद अधिकतर लोग इस समस्या से ग्रसित हो जाते हैं।

दिल्ली में मिला कोरोना का पहला मरीज –

विश्व भर में लोग कोरोना वायरस (कोविड – 9) की समस्या से जूझ रहे हैं। हाल ही में दिल्ली में कोरोना का पहला मामला सामने आया है।

राष्ट्रीय चम्बल अभ्यारण्य पारिस्थितिक रुप से संवेदनशील घोषित –

हाल ही में केंद्र सरकार ने चम्बल अभ्यारण्य को पारिस्थितिक रुप से संवेदनशील घोषित कर दिया है। इसके साथ ही पर्यावरण मंत्रालय ने मध्य प्रदेश सरकार को जोनल मास्टर प्लान तैयार करने का भी आदेश दिया है। इस अभ्यारण्य की स्थापना वर्ष 1979 में की गई थी। यह अभ्यारण्य राजस्थान, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश का संयुक्त अभ्यारण्य है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?