दैनिक समसामयिकी 11 दिसंबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 11 दिसंबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 11 दिसंबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस किस तिथि को मनाया जाता है – 11 दिसंबर

आत्मनिर्भर महिला योजना –

हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने बड़ौदा गोल्ड लोन के अंतर्गत आत्मनिर्भर महिला योजना की शुरुवात की है। इसके तहत ये बैंक महिलाओं को 0.5 प्रतिशत की रियायत पर लोन उपलब्ध करायेगा।

जेना वोल्ड्रिज बनीं स्क्वैश फेडरेशन की अध्यक्ष –

स्क्वैश की वैश्विक संस्था वर्ल्ड स्क्वैश फेडरेशन ने हाल ही में इंग्लैंड की जेना वोल्ड्रिज को फेडरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संस्था का गठन 1967 ई. में हुआ था। जेना इस संस्था की 10वीं अध्यक्ष होंगी। इस पद पर ये जैक्स फोंटेन का स्थान लेंगी। ये इस संस्था की दूसरी महिला अध्यक्ष हैं।

फाइजर-बायोएनटेक की कोविड दवा को कनाडा में मिली मंजूरी –

फाइजर-बायोएनटेक की कोविड दवा को मंजूरी देने वाला कनाडा विश्व का तीसरा देश बना। इससे पहले यूनाइटेड किंगडम और बहरीन इसके इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी प्रदान कर चुके हैं।

भारत-नेपाल के बीच अस्थाई विमान सेवा शुरु –

भारत व नेपाल ने कोविडकाल में अस्थाई विमान सेवा को शुरु करने का फैसला लिया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?