दैनिक समसामयिकी 13 दिसंबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 13 दिसंबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 13 दिसंबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

हिंद महासागर द्वीप खेल 2023 –

कोरोना संकट के चलते मालदीव की जगह अब मेडागास्कर ‘हिंद महासागर द्वीप खेल 2023’ का आयोजन करेगा। हालांकि मालदीव ने इन आयोजनों को 2023 की जगह 2025 में कराने का अनुरोध किया था। परंतु आयोजकों ने आयोजन वर्ष के स्थान पर आयोजन स्थल में बदलाव करने का फैसला लिया। इन खेलों की शुरुवात अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने साल 1977 में की थी। इन खेलों में 5 देश श्रीलंका, मॉरीशस, सेशल्स, कोमोरोस, व रियूनियन आते हैं।

टाइम पर्सन ऑफ द् ईयर – 2020

टाइम पत्रिका ने इस बार अमेरिकी चुनाव विजेता जो बेडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को पर्सन ऑफ द् ईयर के लिए नामित किया है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सूची में 7वें स्थान पर हैं।

कोलीवर पुल –

सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार में सोन नदी पर कोलीवर पुल का उद्घाटन किया है। इस पुल की लम्बाई 1.5 किलोमीटर है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?