14 दिसंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

14 दिसंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 14 दिसंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस ( 14 दिसंबर ) –

ऊर्जा दक्षता और संरक्षण के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा प्रति वर्ष 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा दिवस मनाया जाता है। इसके तहत ऊर्जा के सही उपयोग करने और अनावश्यक उपयोग से बचने के बारे में जागरूकता फैलायी जाती है। साथ ही ऊर्जा के स्त्रोतों को भविष्य के लिए बचाए रखने पर भी ध्यान आकर्षित किया जाता है। भारत में साल 2001 में ऊर्जा संरक्षण अधिनियम को ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी द्वारा लागू किया गया था।

निर्मला सीतारमण बनी विश्व की 34 वीं सबसे शक्तिशाली महिला –

हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की गई है। इस सूची में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को लगातार 9 वें वर्ष शार्ष स्थान प्राप्त हुआ है। इस साल इनके बाद क्रमशः यूरोपियन सेंट्रल बैंक की प्रेसिडेंट क्रिस्टीन लेगार्ड औऱ यूएस हाउस ऑफ रीप्रिजेंटेटिव्स की स्पीकर नैन्सी पेलोसी हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस सूची में 29 वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसमें भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को 34 वां स्थान प्राप्त हुआ है। ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ को इस सूची में 40 वां स्थान औऱ इवांका ट्रंप को 42 वां स्थान प्राप्त हुआ है। निर्मला सीतारमण के अतिरिक्त भारत की दो अन्य महिलाओं एचसीएल की सीईओ व कार्यकारी निदेशक रोशनी नादर मल्होत्रा को 54 वां स्थान औऱ बायोकॉन की सीईओ व एमडी किरण मजूमदार शॉ को 65 वां स्थान प्राप्त हुआ है।

फोर्ब्स पत्रिका –

फोर्ब्स इनकॉर्पोरेट एक निजी स्वामित्व वाली मीडिया व प्रकाशन कंपनी है। इसे साल 1917 में बर्टी चार्ल्स फोर्ब्स द्वारा एक द्वि-साप्ताहिक पत्रिका के रुप में शुरु किया था। वर्तमान में इसके संपादन रेंडेल लेन फोर्ब्स औऱ प्रधान संपादन स्टीव फोर्ब्स हैं। फोर्ब्स एशिया, फोर्ब्स लाइफ औऱ फोर्ब्स वुमन द्वारा पत्रिकाओं को प्रकाशित किया जाता है।

माधवदेव पुरस्कार –

हाल ही में इतिहासकार व नृत्त्य समीक्षक सुनील कोठारी को सत्रिया नृत्य को लोकप्रिय बनाने के लिए माधवदेव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

के. विजयकुमार –

के. विजय कुमार को हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय में वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया गया।

मानव विकास सूचकांक – 2019

यूनाइटेड नेंशस डेवलपमेंट  प्रोग्राम द्वारा जारी मानव विकास सूचकांक में भारत को 129 वां स्थान प्राप्त हुआ है।

विश्वनाथ प्रसाद –

विश्वनाथ प्रसाद को हाल ही में गंगाधर राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?