दैनिक समसामयिकी 14 अक्टूबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 14 अक्टूबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 14 अक्टूबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

भारत ने अमेरिका को दिए 18 लाख N-95 मास्क

भारत ने अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के शहर फिलाडेल्फिया  को 1.8 मिलियन एन-95 मास्क प्रदान किये हैं। 5 अक्टूबर को फिलाडेल्फिया के मेयर जिम केनी ने फ्रंटलाइन श्रमिकों के लिए एन-95 मास्क देने के लिए अनुरोध किया था।

सभी सरकारी स्कूलों में हाई-टेक क्लासरूम बनाने वाला पहला राज्य बना केरल –

केरल भारत का ऐसा पहला राज्य बन गया है जिसके सभी पब्लिक स्कूलों में हाई टेक क्लासरूम हैं। इसकी घोषणा केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन द्वारा की गई।

बांग्लादेश की कैबिनेट ने रेप मामलों में मौत की सजा को सर्वोच्च सजा के रूप में शामिल किया –

बांग्लादेश की सरकार ने बलात्कार के मामलों में मौत की सजा को सर्वोच्च सजा के रूप में कानूनी तौर पर मंजूरी दे दी है। इससे पहले बलात्कार की सर्वोच्च सजा आजीवन कारावास थी। वहां के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हमीद के हस्ताक्षर के बाद यह कानून बन गया।

जन्म व मृत्यु पंजीकरण हेतु आधार अनिवार्य नहीं –

अब देश में जन्म पंजीकरण व मृत्यु पंजीकरण हेतु आधार कार्ड की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। इसकी जानकारी भारत के रजिस्ट्रार जनरल ने दी।

भारत-नॉर्वे संयुक्त आयोग की बैठक –

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और नॉर्वे के विदेश मंत्री एरिकसन सरायडे ने भारत-नॉर्वे संयुक्त आयोग की बैठक की सह मेजबानी की।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?