दैनिक समसामयिकी 15 अक्टूबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 15 अक्टूबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 15 अक्टूबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

डॉ. अब्दुल कलाम की जयंती ( विश्व छात्र दिवस – 15 अक्टूबर) –

भारतरत्न डॉ. अब्दुल कलाम के जन्म दिवस के अवसर पर हर साल 15 अक्टूबर को विश्व भर में विश्व छात्र दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने साल 2010 में इनके जन्मदिवस को अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाना शुरु किया था। डॉ. अब्दुल कलाम के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

किर्गिस्तान के राष्ट्रपति का इस्तीफा –

किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सोरोनबाए जीनेबकोव ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। देश में व्याप्त राजनीतिक अशांति के चलते इन्होंने पद से इस्तीफा दिया है। 4 अक्टूबर को किर्गिस्तान की संसद के चुनाव के बाद लोगों ने प्रदर्शन किया था।

UNHRC का पांचवीं बार सदस्य चुना गया पाकिस्तान –

संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च मानवाधिकार निकाय (UNHRC) की एशिया प्रशांत क्षेत्र की 4 सीटों के 5 उम्मीदवारों में पाकिस्तान को सर्वाधिक मत (169) प्राप्त हए। यह जानकारी पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने दी। इन चार सीटों के 5 दावेदारों में पाकिस्तान, उजबेकिस्तान, नेपाल, चीन व सऊदी अरब थे। इनमें सऊदी अरब को सबसे कम वोट (90) मिले जिस कारण वह इससे बाहर हो गया।

मुख्य राजमार्गों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स चार्जिंग स्टेशनों का होगा विकास –

केंद्र सरकार ने देश के प्रमुख राजमार्गों पर विद्युत वाहनों के चार्जिंग स्टेशनों को विकसित करने संबंधी प्रस्तावों को आमंत्रित किया है।

लद्दाख व जम्मू-कश्मीर को 520 करोड़ रुपये का पैकेज –

केंद्र सरकार ने लद्दाख और जम्मू कश्मीर के लिए 520 करोड़ रुपये का पैकेज देने की घोषणा की है।

मध्यप्रदेश के शहरी स्थानीय निकायों को मजबूत करने हेतु 270 मिलियन डॉलर का ऋण –

भारत सरकार मध्य प्रदेश के शहरी स्थानीय निकायों को मजबूत करने हेतु एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से 270 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण ले रही है। इस धनराशि का प्रयोग जल आपूर्ति और सीवेज प्रबंधन के बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए किया जाएगा।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?