दैनिक समसामयिकी 16 अक्टूबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 16 अक्टूबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 16 अक्टूबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

भानु अथैया का निधन –

भारत की पहली ऑस्कर विजेता भानु अथैया का हाल ही में निधन हो गया है। इन्हें साल 1982 में आयी फिल्म ‘गाँधी’ के लिए ऑस्कर अवार्ड प्राप्त हुआ था।

भारत म्यामांर को सौंपेगा पनडुब्बी सिंधुवीर –

भारत और म्यांमार के बीच हुए रक्षा सौदे के तहत भारत इस साल के अंत तक म्यांमार की नौसेना को पनडुब्बी सिंधुवीर सौंपेगा। म्यांमार की नौसेना में शामिल होने वाली यह पहली पनडुब्बी होगी।

Strengthening Teaching Learning and Results for States (STARS) –

विश्व बैंक द्वारा आंशिक रूप से वित्त पोषित परियोजना STARS को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। स्कूली शिक्षा से संबंधित यह परियोजना 6 राज्यों में चलाई जाएगी।

हिंदुस्तान जिंक और गुजरात सरकार में समझौता –

वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक ने फैक्ट्री लगाने के लिए गुजरात की विजय रूपाणी सरकार से समझौता किया है। यह फैक्ट्री 415 एकड़ के क्षेत्र में लगाई जाएगी।

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में –

भारत को हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सौर संगठन का अध्यक्ष कितने समय के लिए चुना गया है – दो साल

हाल ही में जारी Arton Capital’s Passport Index 2020 में भारत को कौनसा स्थान प्राप्त हुआ – 58वां

न्यूजीलैंड के किस पूर्व क्रिकेटर का हाल ही में निधन हो गया – जॉन रिचर्ड रीड

किस राज्य ने हाल ही में किसानों के उत्थान हेतु किसान कल्याण कोष बोर्ड की स्थापना की – केरल

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?