दैनिक समसामयिकी 18 जनवरी 2021 | Daily Current Affairs in Hindi

दैनिक समसामयिकी 18 जनवरी 2021 (Daily Current Affairs in Hindi) – दैनिक समसामयिकी 18 जनवरी 2021 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

नॉर्ड स्ट्रीम -2 पाइपलाइन

नार्ड स्ट्रीम 2 अपतटीय प्राकृतिक गैस पाइपलाइन है। इसका उद्देश्य जर्मनी व रूस को जोड़ना है। पिछले साल अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण इसका निर्माण रोक दिया गया था। इसका मात्र 6 प्रतिशत कार्य ही बचा था। हाल ही में एक बार फिर जर्मनी ने इसके कार्य को फिर से शुरु करने की अनुमति दी है। इसके जरिये रूस से प्राकृतिक गैस आयेगी।

नेसकॉम इनोवेशन फैक्ट्री –

नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) ने हाल ही में एक इनोवेशन फैक्ट्री लगाने हेतु तेलंगाना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन के साथ सहयोग किया। इसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में चुनौतियों हेतु कृत्रिम बुद्धिमत्ता को पहचानना व बढ़ावा देना है।

जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने लांच किया पोर्टल व डैशबोर्ड –

जनजातीय मामले मंत्रालय ने ई-गवर्नेंस हेतु हाल ही में आइस स्तूप, स्वास्थ्य पोर्टल, और प्रयास डैशबोर्ड लांच किया। लद्दाख क्षेत्र में पानी की समस्या को हल करने हेतु ‘आइस स्तूप’ है। डिजिटल रूप से छात्रवृत्ति जारी करने हेतु प्रयास ‘डैशबोर्ड’ है। वहीं ‘स्वास्थ्य पोर्टल’ आदिवासी आबादी के स्वास्थ्य व पोषण की स्थिति की जानकारी देगा।

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में –

किस देश के मंगल मिशन की प्रोब ‘मोल’ को हाल ही में डेड घोषित किया गया – अमेरिका

हाल ही में किस कंपनी ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में उत्कृष्टता हेतु 20वां ICSI अवार्ड किस कंपनी ने जीता – ITC लिमिटेड

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?