दैनिक समसामयिकी 19 जनवरी 2021 | Daily Current Affairs in Hindi

दैनिक समसामयिकी 19 जनवरी 2021 (Daily Current Affairs in Hindi) – दैनिक समसामयिकी 19 जनवरी 2021 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

भारत का पहला श्रम आंदोलन संग्रहालय –

हाउसबोट टूरिज्म हब, अलाप्पुझा (केरल) भारत का पहला श्रम आंदोलन संग्रहालय होगा। इस प्रोजेक्ट की लागत 9.95 करोड़ आयेगी। यह केरल के श्रमिक आंदोलनों के इतिहास के साथ साथ विश्व के श्रम आंदोलनों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों को प्रदर्शित करेगा।

भद्रावती रैपिड एक्शन फोर्स –

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में कर्नाटक के शिवमोगा जिले के भद्रावती में रैपिड एक्शन फोर्स की एक इकाई की आधारशिला रखी। रैपिड एक्शन फोर्स केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स की विशेष शाखा है। यह कर्नाटक राज्य में सीआरपीएफ की पहली इकाई होगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने 50.29 एकड़ जमीन भी मुहैया कराई है।

साहित्य गौरव सम्मान –

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल को हाल ही में हिंदी साहित्य गिल्ड, कनाडा ने साहित्य गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। वर्तमान में कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया हैं।

SKOCH चैलेंज –

पंचायती राज मंत्रालय ने हाल ही में शासन में पार्दर्शिता की श्रेणी के तहत SKOCH चैलेंज पुरस्कार जीता है।

‘The Making of Aadhaar: World’s Largest Identity Platform’ –

रामसेवक शर्मा ने हाल ही में ‘The Making of Aadhaar: World’s Largest Identity Platform’ नामक पुस्तक लिखी है। ये यूनिक आईडेंटिटीफिकेशन डेवलपमेंट अथारिटी ऑफ इंडिया के पहले महानिदेशक हैं। इस पुस्तक के माध्यम से इन्होंने आधार प्रणाली का तकनीकी विवरण दिया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?