2 सितंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

2 सितंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 02 सितंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

पूर्वी आर्थिक मंच में भाग लेने मोदी जाएंगे रूस –

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 04 सितंबर को व्लादिवोस्तोक पहुचेंगे वहां पर ये राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ एक पोत निर्माण यार्ड का दौरा करेंगे। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। यहां पर होने वाली जूडो चैंपियनशिप में भी दोनों नेता भाग लेंगे। दोनों नेताओं के बीच यह 20वीं वार्षिक द्विपक्षीय बैठक है।

तेजिंदर सिंह ने चेक गणराज्य में जीता रजत पदक –

भारत के शाटपुट खिलाड़ी तेजिंदर सिंह ने हाल ही में चेक गणराज्य में रजत पदक अपने नाम किया है। इन्होंने इसी साल अप्रैल में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

निशानेबाजी विश्वकप –

भारत की यशस्वी देसवाल ने रियो डी जेनेरियो में चल रही आईएसएसएफ विश्वकप में महिलाओं की 10 मीटर पिस्टल वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। इस प्रतियोगिता में भारत का यह पांचवां पदक है। इसके साथ भारत पदक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद बने सेना उप-प्रमुख

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद ने हाल ही में भारतीय सेना उप-प्रमुख का पदभार संभाल लिया है। इस पद पर इन्होंने डी अंबू की जगह ली है। इससे पहले मुकुंद चीन से लगने वाली सेना की पूर्वी कमान की अगुअई कर रहे थे।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?