दैनिक समसामयिकी 21 जनवरी 2021 | Daily Current Affairs in Hindi

दैनिक समसामयिकी 21 जनवरी 2021 (Daily Current Affairs in Hindi) – दैनिक समसामयिकी 21 जनवरी 2021 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

जम्मू कश्मीर में रेटले पॉवर प्रोजेक्ट को मंजूरी –

केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर में 850 मेगावाट के रेटले पावर प्रोजेक्ट को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसकी जानकारी जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी। यह योजना जम्मू-कश्मीर को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की ओर एक कदम है। इस परियोजना पर 5281.94 करोड़ रुपयों का निवेश होगा।

ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स-2021

इस इंडेक्स में विश्व के देशों को उनकी सैन्य शक्ति के आधार पर रैंकिंग दी गई है। इसके तहत अमेरिका की सेना को विश्व की सबसे शक्तिशाली सेना का दर्जा दिया गया है। इसके बाद क्रमशः रूस, चीन, भारत का स्थान आता है। पड़ोसी देश पाकिस्तान को इसमें 10वां स्थान प्राप्त हुआ है।

पेरिस जलवायु समझौते में फिर शामिल होगा अमेरिका –

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बेडेन ने अमेरिका के पेरिस जलवायु समझौते में एक बार फिर शामिल होने की घोषणा की है।

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में –

भारत ने हाल ही में किस देश के साथ सौर ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग हेतु सहमति पत्र को मंजूरी प्रदान की – उजबेकिस्तान

हाल ही में किस देश ने नई हाईस्पीड मैग्लेव (मैग्नेटिक लेविटेशन) रेल हेतु प्रोटोटाइप का अनावरण किया – चीन

आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स का नया कप्तान किसे बनाया गया है – संजू सैमसन

हाल ही में युगांडा में हुए राष्ट्रपति चुनाव में किसकी जीत हुई – योवेरी मुसेवेनी

श्रीलंका के किस क्रिकेटर ने हाल ही में फ्रेंचाइजी क्रिकेट से संन्यास ले लिया – लसिथ मलिंगा

किस देश ने अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोंपियो सहित 28 अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया – चीन

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?