21 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

21 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 21 अक्टूबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

सरकार ने चीन में निर्मित तिरंगे के आयात पर लगाया प्रतिबंध –

केंद्र सरकार ने हाल ही में चीन व अन्य किसी भी देश में बने तिरंगे भारत द्वारा आयात करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे संबंधित विदेश व्यापार निदेशालय की ओऱ से जारी बयान में यह बताया गया कि भारतीय ध्वज संहिता के अनुसार तय किए गए मानकों का पालन न किए जाने के कारण यह प्रतिबंध लगाया गया है।

विश्व की सबसे लंबी नॉन – स्टॉप पैसेंजर फ्लाइट –

क्वांटस एयरलायंस की QF 7879 फ्लाइट ने न्यूयॉर्क ( अमेरिका ) से 19 घंटे 16 मिनट की उड़ान भरकर सीधे सिडनी ( ऑस्ट्रेलिया ) में लैंड किया। यह अब तक की विश्व की सबसे लंबी नॉन – स्टॉप उड़ान रही।

न्युक्लियर एनर्जी कॉन्क्लेव 2019 –

परमाणु ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में हाल ही में इसका आयोजन हुआ। अब तक परमाणु संयंत्रों को सिर्फ दक्षिण भारत में ही स्थापित किया गया था। उन्होंने बताया कि अब हरियाणा के गोरखपुर में भी एक परमाणु संयंत्र की स्थापना की जा रही है। भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को समझने औऱ विकसित करने के उद्देश्य से साल 2001 में इंडिया एनर्जी फोरम की स्थापना की गई थी।

‘ब्रिजिटल नेशन’ पुस्तक का विमोचन –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ब्रिजिटल नेशन नामक पुस्तक का विमोचन किया है। यह पुस्तक भविष्य का एक बेहद खूबसूरत विजन प्रस्तुत करती है। मोदी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस पुस्तक का विमोचन उस वक्त हुआ है जब प्रौद्योगिकी सकारात्मक रूप से लाखों भारतीय लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी है। यह पुस्तक एन. चंद्रशेखर औऱ रुपा पुरुषोत्तम द्वारा लिखी गई।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?