23 दिसंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

23 दिसंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 23 दिसंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

राष्ट्रीय किसान दिवस (23 दिसंबर) –

भारत एक कृषि प्रधान देश है यहां की अधिकांश जनता कृषि कार्यों में संलग्न है। इसी के महत्व को दर्शाने के उद्देश्य से हर साल 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। यह दिवस भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की याद में मनाया जाता है। 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की जयंती भी मनाई जाती है। भारत में किसान दिवस मनाने का निर्णय साल 2001 में लिया गया था। भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश के हापुड़ में हुआ था। ये दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। इन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री रहते हुए मंडल आयोग औऱ अल्पसंख्यक आयोग का गठन किया।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार – 2019

साल 2019 में 66 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन 23 दिसंबर 2019 को दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया। इसी साल के अगस्त माह में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं के नामों की घोषणा की गई थी। इस आजोजन में अमिताभ बच्चन को फिल्म जगत के सर्वोच्च सम्मान 50 वें ‘दादा साहेब फाल्के अवार्ड’ से सम्मानित किया जाना था। परंतु खराब स्वास्थ्य के चलते वे इस आजोजन में शामिल नहीं हो सके। दादा साहेब फाल्के अवार्ड की शुरुवात साल 1969 में की गई थी। इस पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण कमल, एक शॉल औऱ 10 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है। इस साल आयुष्मान खुराना औऱ विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। बेस्ट हिंदी फिल्म ‘अंधाधुन’ को चुना गया।

फीफा विश्वकप का विजेता बना लिवरपूल –

इंग्लैंड के लिवरपूल फुटबॉल क्लब ने हाल ही में आयोजित फीफा विश्वकप को अपने नाम कर लिया है। लिवरपूल ने ब्रजील के फ्लेमेंगो क्लब को हराकर यह विश्वकप अपने नाम किया। इसका आयोजन कतर में हुआ था। इसके साथ ही यह विश्वकप जीतने वाला यह दूसरा इंग्लिश क्लब बन गया है। इससे पूर्व साल 2008 में इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने यह विश्वकप अपने नाम किया था।

वर्नर फिलेंडर ने अंतरराष्ट्रीय क्रकेट जगत से लिया संन्यास –

दक्षिण अफ्रीका के आलराउंडर क्रिकेटर वर्नर फिलेंडर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यान लेने की घोषणा की है। वे इंग्लेंड के विरुद्ध होने वाली टेस्ट सीरीज के बाद संन्यास ले लेंगे। यह सीरीज 26 दिसंबर 2019 को शुरु होकर 28 जनवरी 2020 को समाप्त होगी। इन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच भारत के विरुद्ध साल 2019 में पुणे में खेला था।

बेल्जियम की फुटबॉल टीम बनी बेस्ट टीम ऑफ द् ईयर –

फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा ने बेल्जियम की फुटबॉल टीम को दगातार दूसरे वर्ष साल की बेस्ट टीम घोषित किया है। फीफा रैंकिंग में लगातार दूसरी बार इसे शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। इसके बाद क्रमशः फ्रांस, ब्राजील, इंग्लैंड, उरुग्वे को सूची मे जगह दी गई है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?