24 दिसंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

24 दिसंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 24 दिसंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस (24 दिसंबर)-

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसंबर को इसलिए मनाया जाता हैं क्योंकि साल 1986 में इसी तारीख को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम – 1986 लागू किया गया था। साल 2000 में यह दिवस पहली बार मनाया गया था।

झारखंड विधानसभा चुनाव – 2019

झारखंड में साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज चुनाव आयोग द्वारा घोषित किये जा चुके हैं। इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में बने गठबंधन को 47 सीटों के साथ बहुमत प्राप्त हो गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने 27 दिसंबर को मेरहाबादी मैदान में नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण की घोषणा की है। पार्टीवार सीटों की बात करें तो राज्य की बड़ी पार्टियों में झारखंड मुक्ति मोर्चा को 30 सीटें, बीजेपी को 25 सीटें, कांग्रेस को 16 सीटें प्राप्त हुई हैं। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर 23 दिसंबर को मतगणना की शुरुवात हुई थी।

विश्व आर्थिक फोरम की 50 वीं वार्षिक वर्षगांठ का आयोजन दावोस में –

विश्व आर्थिक फोरम की 50 वीं वार्षिक वर्षगांठ का आयोजन जनवरी 2020 में स्विजरलैंड के दावोस शहर में किया जाएगा। इस बार की इस बैठक में विश्व की 100 कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिस्सा लेंगे। इस बार इसकी थीम ‘सशक्त व स्थिर विश्व के साझेदार’ रखी गई है। इस आयोजन में भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी भाग लेंगी, इन्हें आयोजन के पहले दिन क्रिस्टल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। विश्व आर्थिक फोरम का मुख्यालय स्विजरलैंड के जेनेवा में अवस्थित है।

संगीता रेड्डी –

अपोलो हॉस्पिटल की संयुक्त प्रबंधन निदेशक ने हाल ही में फिक्की की अध्यक्ष के रुप में कार्यभार संभाला। ये साल 2019-20 के लिए इस पद हेतु चुनी गई हैं। साल 1927 में फिक्की की स्थापना गाँधी जी औऱ घनश्याम दास बिड़ला द्वारा की गई थी।

चार्ल्स मिशेल –

बेल्जियम के पूर्व प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने हाल ही में यूरोपियन आयोग व यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष के रुप में कार्यभार संभाला।

ईको (ECO) –

हाल ही में पश्चमी अफ्रीका के आठ देशों ने मिलकर एक कॉमन करेंसी को ईको नाम दिया है। पश्चिमी अफ्रीका के आठ देशों नाइजर, बुर्किनाफासो, टोगो, बेनिन, माली, सेनेगल, आइवरी कोस्ट, और गिनी बिसाऊ ने मिलकर यह निर्णय लिया है। दरअसल यह फैसला उपनिवेश काल से चली आ रही गुलामी व्यवस्था के विरुद्ध लिया गया है। इन देशों ने वर्तमान में चल रही मुद्रा ‘सीएफ फ्रैंक‘ की जगह ECO को प्रयोग करने का फैसला किया है। सीएफ फ्रैंक से तात्पर्य Colonies Francaises d’Afrique (अफ्रीका में फ्रांसीसी उपनिवेश) है। इसी विचारधारा को बदलने के लिए इन देशों ने यह निर्णय लिया।

अशरफ गनी –

हाल ही में अफगानिस्तान में हुए राष्ट्रपति चुनाव में अशरफ गनी को जीत हासिल हुई।

लांसेट पेपर –

लांसेट पेपर नामक संस्था द्वारा हाल ही में प्रकाशित एक शोध पत्र में यह बात कही गई कि भारत में हर सात में से एक व्यक्ति मानसिक रोगों से ग्रसित है।

हर्षवर्धन श्रृंगला –

हाल ही में 1984 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हर्षवर्धन श्रृंगला को विदेश सचिव नियुक्त किया गया है। ये वर्तमान में अमेरिका में भारत के राजदूत हैं। ये 29 जनवरी 2020 को विजय केशव गोखले का स्थान लेंगे।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?