खण्ड शिक्षा अधिकारी परीक्षा 2019-20 (Block Education Officer – BEO)

खण्ड शिक्षा अधिकारी परीक्षा (Block Education Officer – BEO) – उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की विज्ञापन संख्या A-4/E-1/2019 के तहत खण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) के 309 रिक्त पदों को भरने हेतु परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (UPPSC) द्वारा कराया जाना है। इसके संबंध में विस्तृत जानकारी निम्नलिखित है –

परीक्षा संबंधी प्रमुख तिथियां –

  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 13 दिसंबर 2019
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 10 जनवरी 2020
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि – 10 जनवरी 2020
  • आवेदन पत्र पूर्ण करने की अंतिम तिथि – 13 जनवरी 2020

आवेदन फीस –

  • सामान्य (General) व अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 125/- रुपये
  • अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति(ST) – 65/- रुपये
  • दिव्यांग (PH) आवेदक – 25/- रुपये

आयु सीमा – (01 जुलाई 2019 के आधार पर)

  • न्यूनतम आयु – 25 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 40 वर्ष

इसके अतिरिक्त UP domicile के SC, ST, व OBC वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता –

किसी भी विश्वविद्यालय से शिक्षा शास्त्र में स्नातक, बी. एड. या एल. टी. डिप्लोमा

नोट – अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।

  • Grade Pay – 4800/-
  • Pay Scale – 9300/-  to 34800/-
  • पद का स्तर –  Grade ‘C’

परीक्षा का स्वरूप –

यह परीक्षा दो चरणों प्रारम्भिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के रुप में आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और इसके लिए 02 घंटे का समय दिया जाएगा। इसमें उत्तीर्ण छात्रों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे । पहला पेपर सामान्य अध्ययन का औऱ दूसरा पेपर हिंदी व निबंध का होगा। ये दोनों ही पेपर्स 200 – 200 अंकों के होंगे औऱ इनके लिए तीन-तीन घंटे का समय निर्धारित किया गया है। इस तरह मुख्य परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी।

मुख्य परीक्षा का प्रथम प्रश्न पत्र –

इस प्रश्न-पत्र में कुल 40 प्रश्न होंगे जो 3 खंडों में विभक्त होंगे। यह पूरा प्रश्न-पत्र कुल 200 अंकों का होगा। प्रथम खंड के 10 प्रश्नों के प्रत्येक प्रश्न हेतु शब्द सीमा 125 निर्धारित की गई है अतः प्रत्येक अभ्यर्थी को 125 शब्दों में ही एक प्रश्न का उत्तर देना होगा। प्रथम खंड के सभी प्रश्नों के लिए 10-10 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसका दूसरा भाग लघु उत्तरीय प्रश्नों का होगा जनके उत्तर आपको 50 शब्दों में देने होंगे। इस भाग में कुल 10 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न हेतु 06 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसके बाद 20 अतिलघु प्रश्न होंगे जिनके उत्तर आपको 25 शब्दों में देने होंगे। इन प्रश्नों के लिए 02 अंक प्रति प्रश्न निर्धारित किया गया है।

10 प्रश्न (125 शब्द)  × 10 अंक = 100 अंक

10 प्रश्न (50 शब्द)  × 06 अंक = 60 अंक

20 प्रश्न (25 शब्द)  × 02 अंक = 40 अंक

कुल = 200 अंक

मुख्य परीक्षा का द्वितीय प्रश्न पत्र –

यह प्रश्न-पत्र भी दो भागों में विभक्त होगा। इसका पहला भाग हिंदी विषय के सामान्य प्रश्नों पर आधारित होगा और दूसरा भाग निबंध का होगा। इसके दूसरे भाग में दो उपखंड होंगे जिनमें दिए गए शीर्षकों में से प्रत्येक में से एक पर अर्थात कुल दो निबंध (प्रत्येक 700 शब्दों का) अभ्यर्थी को लिखने होंगे। ये दोनों ही भाग 100-100 अंकों के होंगे। इस तरह यह प्रश्न पत्र भी 200 अंकों का ही होगा।

परीक्षा का पाठ्यक्रम

प्रारंभिक परीक्षा –

मुख्य परीक्षा प्रथम प्रश्न पत्र (सामान्य अध्ययन) –

  • भारतीय इतिहास
  • भारत का भूगोल
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और भारतीय संस्कृति
  • भारतीय राजव्यवस्था
  • भारतीय कृषि
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • सामयिकी राष्ट्रीय घटनाक्रम और सामाजिक मुद्दे, भारत व विश्व
  • अंतर्राष्ट्रीय मामले व संस्थाएं
  • विज्ञान व प्रोद्योगिकी, संचार व अंतरिक्ष के क्षेत्र में विकास
  • शिक्षा के क्षेत्र में हाल में हुए विकास
  • उत्तर प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति, कृषि, उद्योग व्यापार, आजीविका, सामाजिक परंपरा के मामले में विशेष ज्ञान

मुख्य परीक्षा द्वितीय प्रश्न पत्र (हिंदी) –

  • अपठित गद्यांश का संक्षेपण उससे संबंधित प्रश्न, रेखांकित अंशों की व्याख्या एवं उसका उपर्युक्त शीर्षक।
  • शासकीय व अर्द्ध शासकीय पत्र, कार्यालय आदेश/ज्ञाप, अधिसूचना, प्रेस विज्ञप्ति औऱ परिपत्र, संबंधी पत्रलेखन/आलेखन।
  • वाक्यों का अंग्रेजी से हिंदी व हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद।
  • संधि, समास, क्रियाएं, अनेकार्थी शब्द, अर्थ, मुहाबरेलोकोक्तियां, वर्तनी, पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द, शब्द बोध, अर्थबोध, तत्सम और तद्भव शब्द, क्षेत्रीय, विदेशी (शब्द भंडार), विराम चिन्ह, हिन्दी वर्णमाला, वाक्य रचना, शब्द रचना, उत्तर प्रदेश में बोली जाने वाली बोलियां, हिंदी भाषा को प्रयोग में होने वाली अशुद्धियां।

मुख्य परीक्षा द्वितीय प्रश्न पत्र (निबंध ) –

इसके अंतर्गत दो उपखंड दिए होंगे। दोनों उपखंडों में से प्रत्येक में से एक-एक शीर्षक पर निबंध लिखना होगा। अभ्यर्थी को इसके अंतर्गत 700-700 शब्दों के दो निबंध लिखने होंगे।

महत्वपूर्ण लिंक –

आधिकारिक विज्ञापन डाउनलोड करें

ऑनलाइन आवेदन

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?