26 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

26 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 26 मई 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनेकर दक्षिणी सूडान में नियुक्त –

लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनेकर को द. सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन का कमांडर नियुक्त किया गया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इनके नाम की घोषणा की है। ये वहां पर रवांडा के लेफ्टिनेंट जनरल फ्रेंक कमाजी का स्थान लेंगे। कमाजी का कार्यकाल आज 26 मई को समाप्त हो गया।

द्वितीय शंघाई सहयोग संगठन मॉस मीडिया फोरम का आयोजन –

दूसरे शंघाई सहयोग संगठन मॉस मीडिया फोरम का आयोजन 23 से 26 मई के बीच बिश्केक (किर्गिस्तान) में संपन्न हुआ। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व सूचना व प्रसारण मंत्रालय के एक शिष्ट मंडल ने किया। आयोजन का उद्घाटन किर्गिस्तान के राष्ट्रपति एस. जीनबेको द्वारा किया गया।

चन्द्राणी मुर्मू बनी सबसे कम उम्र की महिला सांसद –

चन्द्राणी मुर्मू इंजीनियरिंग करने के बाद नौकरी की तलाश कर रही थीं। इन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत कर ये उपलब्धि हांसिल की। ये 25 वर्ष 11 माह की उम्र में सांसद बनीं हैं। चन्द्राणी ने क्योंझर लोकसभा सीट से जीत हांसिल की। यह सीट अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित है। इन्होंने ओडिशा बीजू जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़कर यह जीत हांसिल की। इन्होंने भारतीय जनता पार्टी के दो बार सांसद रहे अनंत नायक को 67822 वोटों से हराया। ओडिशा में कुल 21 लोकसभा सीटें हैं जिनमे से 33% पर यानी कि सात सीटों पर महिला प्रत्याशियों को चुना गया। इसी के साथ ओडिशा संसद में 33% महिला सांसद भेजने वाला पहला राज्य बन गया है।

दुष्यंत चौटाला –

चन्द्राणी मुर्मू से पूर्व दुष्यंत चौटाला 16 वीं लोकसभा में भारत के सबसे कम उम्र (26 वर्ष) के सांसद थे। वे इंडियन नेशनल लोकदल से हिसार लोकसभा सीट से सन् 2014 में सांसद चुने गए थे।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?