27 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

27 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 27 मई 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

वीरू देवगन का निधन –

बॉलीबुड अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का आज 27 मई को मुंबई में निधन हो गया। इन्होंने 80 से अधिक फिल्मों में एक्शन कोरिओग्राफर के रूप में कार्य किया। इसके अतिरिक्त इन्होंने एक फिल्म ‘हिंदुस्तान की कसम’ का निर्देशन भी किया।

प्रेम सिंह तमांग बने सिक्किम के मुख्यमंत्री –

प्रेम सिंह तमांग उर्फ़ पी. एस. गोले ने सिक्किम के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। ये सिक्किम क्रान्तिकारी मोर्चा दल के नेता हैं। राज्यपाल गंगा प्रसाद ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आम तौर पर CM की शपथ राजभवन में हुआ करती है। परन्तु प्रेम सिंह ने खुले मैदान में शपथ लेने की इच्छा जताई जिससे जनता भी इस समारोह में शरीक हो सके।

दिल्ली से इटावा के बीच यमुना सर्वाधिक प्रदूषित –

IIT और मिश्र की एलेक्सेंड्रा यूनिवर्सिटी के एक संयुक्त अध्ययन के तहत यह नतीजा सामने आया। इसके लिए यमुना के 12 जगहों से लिए गए सेंपल की जांच की गयी।

नासा ने आर्टेमिस-2024 मून मिशन के शेड्यूल की घोषणा –

नासा ने 2024 में लांच किये जाने वाले आर्टेमिस-2024 मून मिशन की घोषणा कर दी है। मानव के चाँद पर पहुंचने से पूर्व वहां पर एक छोटा सा स्टेशन भी बनाया जाएगा। चाँद पर पहुंचने वाला प्रथम मानवयुक्त यान अपोलो था। यूनानी पौराणिक देवता हैं जिनकी जुड़वां बहन आर्टेमिस है। उसी के नाम पर इस मिशन को नाम दिया गया है।

विमान AN-32 को जेट्रोफा बायो फ्यूल के प्रयोग की अनुमति –

रूस में निर्मित भारतीय वायुसेना के विमान AN-32 को जेट्रोफा बायो फ्यूल के प्रयोग की अनुमति मिल गयी है।

हिमयुग के समुद्री जल की खोज –

शिकागो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अब हिन्द महासागर में हिमयुग का जल खोज निकाला है। शोधकर्ताओं के अनुसार यह जल समुद्री चट्टानों की दरारों में हजारो वर्षों से उपस्थित था। इसकी खोज मालदीव के समुद्री क्षेत्र में हुयी है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?