दैनिक समसामयिकी 28 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 28 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 28 नवंबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव –

राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव के 10वें संस्करण का आयोजन इस बार त्रिपुरा में किया गया। इस बार यह आयोजन वर्चुअल मोड में आयोजित किया जाएगा।

सहकार प्रज्ञा –

यह प्रशिक्षण माड्यूल राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए बनाया गया है। इसे हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा लांच किया गया।

ब्रह्मोस के लैंड अटैक संस्करण का परीक्षण –

भारतीय सेना ने अंडमान व निकोबार में सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के लैंड अटैक वर्जन का सफल परीक्षण किया है। इस नए संस्करण की मारक क्षमता 290 से 400 किलोमीटर तक है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?