दैनिक समसामयिकी 29 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 29 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 29 नवंबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

भारत और विएतनाम के रक्षा मंत्रियों के बीच समझौता –

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके विएतनामी समकक्ष जनरल न्गो जुआन लिच के बीच द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

भारतीय नौसेना ने अमेरिका से लिए 2 एमक्यू-9बी अनआर्म्ड ड्रोन –

भारतीय नौसेना ने हाल ही में अमेरिका से 2 एमक्यू-9बी अनआर्म्ड ड्रोन 1 वर्ष के लिए लीज पर लिए।

उत्तर प्रदेश में 16 राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास –

परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में 16 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही सभी टोल प्लाजा समझौतों पर स्टांप ड्यूटी से भी छूट देने की घोषणा की।

ट्रांसजेंडरों के लिए आईडी कार्ड व प्रमाणपत्र जारी करने हेतु नेशनल पोर्टल लांच –

ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को पहचान पत्र व प्रमाणपत्र प्राप्त कराने के लिए सरकार ने हाल ही में एक राष्ट्रीय पोर्टल की शुरुवात की है। इसकी घोषणा केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने की। साथ ही ट्रांस जेंडर लोगों के लिए ‘गरिमा ग्रह’ नाम से एक आश्रय ग्रह का भी आभासी उद्घाटन किया।

कोविड सुरक्षा मिशन –

केंद्र सरकार ने कोविड-19 वैक्सीन के विकास में तेजी लाने के लिए हाल ही में मिशन कोविड सुरक्षा लांच किया। इसके लिए सरकार ने 900 करोड़ रुपये आवंटित किये।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?