दैनिक समसामयिकी 29 जनवरी 2021 | Daily Current Affairs in Hindi

दैनिक समसामयिकी 29 जनवरी 2021 (Daily Current Affairs in Hindi) – दैनिक समसामयिकी 29 जनवरी 2021 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

उपेक्षित उष्ण कटिबंधीय रोग दिवस –

विश्व उपेक्षित उष्ण कटिबंधीय रोग दिवस 30 जनवरी को मनाया जाता है। इनका सबसे बड़ा बोझ भारत पर ही है।

राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग निगरानी सर्वेक्षण –

हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग निगरानी सर्वेक्षण जारी किया है। इसका आयोजन साल 2017-18 में किया गया था। इस सर्वेक्षण में पाया गया कि भारत के 5 लोगों में से 2 वयस्कों में गैर संचारी रोगों के लिए तीन या तीन से अधिक जोखिम कारक हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कुछ प्रमुख रोगों के लिए टेलिमेडिसिन के उपयोग की रूपरेखा भी प्रस्तुत की।

पर्यावरण का वर्ष –

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने फ्रांस के साथ हाल ही में इंडो-फ्रेंच पर्यावरण वर्ष को लांच किया। दोनों देश मिलकर भारतीय राज्यों असम, राजस्थान व झारखंड में परियोजनाएं लांच कर रहे हैं। इसके तहत सतत विकास में दोनो देशों के सहयोग को मजबूती मिलेगी।

बेसल 3 अनुकूल ब्रांड –

भारतीय यूनियन बैंक ने हाल ही में घोषणा की है कि उसने निजी प्लेसमेंट के आधार पर बेसल-3 अनुकूल ब्रांड जारी करके 1000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। साथ ही बैंक ने इस सप्ताह के अंत तक इसके तहत 205 करोड़ रुपये जुटाने की भी घोषणा की है।

कछुआ संरक्षण योजना –

हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने ‘मरीन मेगा फॉना स्ट्रैंडिंग गाइडलाइंस’ और ‘नेशनल मरीन टर्टल एक्शन प्लॉन’ जारी किया। इसके तहत तटों पर फसे जानवरों और समुद्री प्रजातियों व उनके आवासों को खतरों से बचाने संबंधी रूपरेखा सम्मलित है।

Restoring Cross Border Mobility –

केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री ने हाल ही में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से Restoring Cross Border Mobility पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। यह कार्यक्रम विश्व आर्थिक मंच द्वारा आयोजित किया गया था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?