दैनिक समसामयिकी 30 जनवरी 2021 | Daily Current Affairs in Hindi

दैनिक समसामयिकी 30 जनवरी 2021 (Daily Current Affairs in Hindi) – दैनिक समसामयिकी 30 जनवरी 2021 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी सर्वश्रेष्ठ –

भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह 2021 की परेड में इस बार उत्तर प्रदेश राज्य की झांकी को सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त हुआ है।

चौरी चौरा शताब्दी समारोह –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के चौरी-चौरा में एक समारोह का आयोजन किया। यह स्थान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में अवस्थित है। यहाँ पर अंग्रेजो के शासनकाल में 5 फरवरी 1922 को चौरी चौरा कांड हुआ था। इस कांड में उग्र भीड़ ने एक पुलिस स्टेशन को आग लगा दी थी। इसी घटना ने बाद असहयोग आंदोलन समाप्त हो गया था।

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में –

हाल ही में दुनिया के सबसे बेहतरीन ब्रांड का खिताब किसे प्राप्त हुआ – वीचैट

संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में किस देश की वैक्सीन उत्पादन क्षमता को दुनिया में सबसे बेहतरीन बताया – भारत

हाल ही में एशियाई क्रिकेट परिषद् का अध्यक्ष किसे बनाया गया – जय शाह

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने किस देश के साथ संबंध सुधारने हेतु आठ मार्गदर्शक सिद्धांत प्रस्तावित किये – चीन

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के संशोधित अनुमानों के अनुसार भारत की 2019-20 के लिए जीडीपी वृद्धि दर कितनी थी – 4 प्रतिशत

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?