दैनिक समसामयिकी 31 जनवरी 2021 | Daily Current Affairs in Hindi

दैनिक समसामयिकी 31 जनवरी 2021 (Daily Current Affairs in Hindi) – दैनिक समसामयिकी 31 जनवरी 2021 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

पोलियो राष्ट्रीय प्रतिरक्षा दिवस – 31 जनवरी

इस दिवस पर पोलियो प्रतिरक्षण अभिनाय के तहत इस बार 31 जनवरी को लगभग 89 लाख बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पल्स पोलियो कार्यक्रम के पहले दौर को लांच किया। इस अभियान के लिए करीब 7 साल से अधिक बूथ बनाए गए।

प्रबुद्ध भारत की 125वीं वर्षगाँठ –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 जनवरी को ‘प्रबुद्ध भारत’ पत्रिका की 125वीं वर्षगाँठ समारोह को संबोधित किया। यह पत्रिका स्वामी विवेकानंद द्वारा शुरु की गई मासिक पत्रिका है जिसकी 125 वीं वर्षगाँठ मनाई गई। इस पत्रिका का प्रकाशन साल 1889 से किया जा रहा है।

महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि –

भारत के महान व्यक्तित्व महात्मा गाँधी की हाल ही में 30 जनवरी को पुण्य तिथि मनाई गई। 1948 ई. मेंं इसी दिन नाथूराम गोड़से ने महात्मा गाँधी की हत्या कर दी। इस तिथि को भारत में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

8वां भारत अंतर्राष्ट्रीय रेशम मेला –

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने 31 जनवरी को 8वें भारत अंतर्राष्ट्रीय रेशम मेले का शुभारंभ किया। इसका आयोजन 4 फरवरी 2021 तक किया जाना है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?