डेली करेंट अफेयर्स फरवरी 2021 (Daily Current Affairs February 2021)

डेली करेंट अफेयर्स फरवरी 2021 (Daily Current Affairs February 2021) – समसामयिकी घटानाक्रम फरवरी 2021 में फरवरी माह की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय घनटाओं का संकलन है। राज्य व केंद्र की महत्वपूर्ण परीक्षाओं जैसे संघ लोकसेवा आयोग (UPSC), राज्य लोकसेवा आयोग (PCS), एसएससी (SSC), लेखपाल, बैंक (BANK), रेलवे इत्यादि परीक्षाओं के लिए बहुपयोगी करेंट अफेयर्स।

28 फरवरी 2021

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?

उत्तर – 28 फरवरी। इस दिन ही भारतीय भौतिक विज्ञानी सी.वी. रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी। इ्हें साल 1930 के भौतिकी के नोबल से सम्मानित किया गया था।

किस भारतीय पहलवान ने यूक्रेन में आयोजित कुश्ती टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता ?

उत्तर – विनेश फोगाट।

किस भारतीय ने बुल्गारिया के सोफिया में मुक्केबाजी में रजत पदक जीता ?

उत्तर – दीपक कुमार

26 फरवरी 2021

1. हाल ही में निर्वाचन आयोग ने कितने राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा की है ?

उत्तर – पाँच। चुनाव आयोग ने हाल ही में तमिलनाडु, पदुच्चेरी, केरल, असम व तमिलनाडु में चुनाव की घोषणा की है। इनका परिणाम 2 मई को घोषित किया जाएगा। तमिलनाडु, पदुच्चेरी और केरल में मतदान एक चरण में होंगे। असम में तीन चरणों में और पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान होंगे। वर्तमान में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा हैं। इन राज्यों में विधानसभा सीटों की संख्या निम्नलिखित है –

  • पश्चिम बंगाल – 294 विधानसभा सीटें
  • तमिलनाडु – 234 विधानसभा सीटें
  • केरल – 140 विधानसभा सीटें
  • असम – 126 विधानसभा सीटें
  • पदुच्चेरी – 30 विधानसभा सीटें

2. अमेरिका ने किस सामाजिक कार्यकर्ता को हाल ही में एंटी करप्शन अवार्ड से सम्मानित किया ?

उत्तर – अंजलि भारद्वाज

3. हाल ही में किस राज्य ने हुक्का बार पर प्रतिबंध लगा दिया है ?

उत्तर – झारखंड। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में हुक्का बार पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू, गुटका, सिगरेट बेचना व खरीदना भी गैरकानूनी होगा। यह कोई हुक्का बार चलाता पाया गया तो उस पर 1 लाख का आर्थिक दण्ड या अधिकतम तीन साल की सजा होगी।

25 फरवरी 2021

1. मुम्बई अंडर सी टलन –

मुम्बई तटीय सड़क परियोजना के तहत मुम्बई में अंडर सी टनल्स को बनाया जाएगा। भारत की पहली भूमिगत सुरंग साल 2023 तक मुम्बई में होगी। इनकी लम्बाई 2.07 किलोमीटर होगी। इनके निर्माण में 2798.44 करोड़ की लागत आयेगी।

1. किस राज्य की सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ा दी है ?

उत्तर – तमिलनाडु। राज्य की अन्नाद्रमुक सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति का आयु को 1 साल बढ़ा दिया है। राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे पूर्व सरकार ने यह घोषणा की है। मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने नियम 110 के तहत विधानसभा में इसकी घोषणा की। राज्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 58 साल से बढ़ाकर 59 साल कर दी गई।

24 फरवरी 2021

1. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ व्यापक आर्थिक सहयोग और भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर किये ?

उत्तर – मॉरीशस। यह किसी अफ्रीकी देश के साथ किया गया इस प्रकार का पहला समझौता है।

2. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हाल ही में किस बेंक को अपने नियामक दायरे के अंतर्गत लाया ?

उत्तर – स्टेट बैंक ऑफ सिक्किम। इस बैंक की स्थापना सन् 1968 में हुई थी। यह बैंक सिक्किम राज्य सरकार के लिए राजकोष संचालन प्रदान करता है।

3. हाल ही में चर्चा में रहा ‘काला नमक चावल’ किसराज्य से संबंधित है ?

उत्तर – उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश सिंगापुर को 20 टन काला नमक चावल या बुद्ध चावल निर्यात करने जा रहा है। यह भारतीय सुगंधित चावल की बेहतरीन किस्मों में से एक है। इसे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सिद्धार्थनगर जिले का वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट घोषित किया है।

4. किस देश ने हाल ही में महिलाओं को सेना में भर्ती होने की मंजूरी प्रदान की है ?

उत्तर – सऊदी अऱब। इस संबंध में सऊदी अरब ने घोषणा 2019 में की थी, इसे अब मंजूरी प्रदान की गई है। इससे पहले 2018 में बहाँ महिलाओं को ड्राइविंग का अधिकार दिया गया था।

5. किस राज्य में हाल ही में ‘खजुराहो नृत्य महोत्सव’ की शुरुवात हुई ?

उत्तर – मध्य प्रदेश। राज्य के खजुराहो में बहुत से हिंदू व जैन मंदिर हैं। यहाँ हर साल इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अब तक यह आयोजन खुले मैदान में किया जाता था। परंतु कोरोना काल के बाद इस बार इसे मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है।

6. किस देश में इंसानों में बर्ल्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया है ?

उत्तर – रूस।

23 फरवरी 2021

1. ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस पुरुष एकल का खिताब हाल ही में किसने जीता ?

उत्तर – नोवाक जोकोविच। सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने मेलबर्न में हुई ऑस्ट्रेलियन ओपन प्रतियोगिता में रूस के डेनियल मेदवेदेव को हराकर खिताब अपने नाम किया। यह इनका 9 वां एकल खिताब है।

2. किस राज्य में 68 मिलियन डॉलर की परियोजनाओं के लिए पर हस्ताक्षर किये ?

उत्तर – नागालैंड। भारत के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में परियोजनाओं के लिए भारत और विश्व बैंक के बीच आज 23 फरवरी को 68 मिलियन डॉलर की परियोजनाओं पर हस्ताक्षर हुए।

3. TRAI के किस पूर्व चेयरमैन का हाल ही में निधन हो गया ?

उत्तर – राहुल खुल्लर। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के पूर्व चेयरमैन राहुल खुल्लर का आज 23 फरवरी 2021 को निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे, इनका निधन नई दिल्ली में हुआ। ये 1975 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे।

4. कौनसा बैंक असम इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम एनहांसमेंट प्रोजेक्ट के लिए ऋण देने जा रहा है ?

उत्तर – एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक। इस योजना की कुल अनुमानित लागत 365 मिलियन डॉलर है। इसमें से 304 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक प्रदान करेगा।

5. किस देश के सर्वोच्च न्यायालय ने वहाँ की प्रतिनिधि सभा को बहाल किया ?

उत्तर – नेपाल। कुछ समय पहले ही नेपाल की प्रतिनिधि सभा को भंग किया गया था। आज तारीख 23 फरवरी 2021 को नेपाल की सर्वोच्च अदालत ने इसे बहाल कर दिया है। इसने नेपाली संसद के 275 सदस्यीय निचले सदन को भंग करने के सरकार के निर्णय को रद्द कर दिया।

22 फरवरी 2021

1. भारत चीन कोर कमांडर लेवल मीटिंग के 10 वें दौरे का आयोजन हाल ही में कहाँ पर हुआ ?

उत्तर – मोल्डो

2. भारत किस देश को 50 मिलियन अमेरिकी ऋण देने जा रहा है ?

उत्तर – मालदीव। भारत समुद्री क्षमता निर्माण के लिए मालदीव को 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण देने जा रहा है। इसके लिए हाल ही में लाइन ऑफ क्रेडिट लाइन समझौते पर हस्ताक्षर किये गए हैं।

3. किस राज्य विधान सभा में लगभग 6 दशक बाद राष्ट्रगान बजाया गया ?

उत्तर – नागालैंड। राज्य का दर्जा मिलने के दशकों बाद फरवरी 2021 में पहली बार नागालैंड विधानसभा में राष्ट्रगान बजाया गया। दरअसल ये राज्य दशकों तक अलगाववादी सिंसा से त्रस्त रहा है। 1 दिसंबर 1963 को नागालैंड को राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था।

4. किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पद से इस्तीफा दे दिया ?

उत्तर – पदुच्चेरी। विश्वास मत खोने के बाद पदुच्चेरी के कांग्रेसी मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने पद से इस्तीफा दे दिया।

21 फरवरी 2021

1. रक्षा अभ्यास NAVDEX 21 और IDEX 21 की मेजबानी कौसना देश कर रहा है ?

उत्तर – संयुक्त अरब अमीरा। यूएई वार्षिक नौसेना रक्षा व समुद्री सुरक्षा प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। इसमें भारतीय नौसेना ने भी हिस्सा लिया है। भारतीय नौसेना का जहाज ‘प्रलय’ इसमें हिस्सा लेने के लिए रवाना हो चुका है। यह स्वदेशी रुप से विकसित भारतीय जहाज है।

2. बाहरी अंतरिक्ष मामलों के लिए हाल ही में किस देश ने एक नया मंत्रालय बनाया है ?

उत्तर – निकारागुआ। बाहरी अंतरिक्ष मामलों, चंद्रमा व अन्य आकाशीय पिंडों हेतु निकारागुआ ने एक नया मंत्रालय बनाया है। यह उत्तरी अमेरिका महाद्वीप पर अवस्थित है। इसकी राजधानी मानागुआ और राष्ट्रीय मुद्रा कोर्डाबा है।

3. रेल मंत्री ने कितनी परियोजनाओं को आज राष्ट्र को समर्पित किया ?

उत्तर – रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 21 फरवरी 2021 को मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक व केरल में 88 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया।

4. अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?

उत्तर – 21 फरवरी। इस वर्ष इस दिवस की थीम ‘शिक्षा और समाज में शामिल करने के लिए बहुभाषावाद को बढ़ावा देना’ है। यूनेस्को ने साल 1999 में 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस मनाने की घोषणा की थी। भारत में साल 2015 से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय मातृत्व दिवस को मना रहा है।

20 फरवरी 2021

1. ‘2020 ट्री सिटी ऑफ द् वर्ल्ड’ की मान्यता किसे दी गई ?

उत्तर – हैदराबाद। द् आर्बर डे फाउंडेशन और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन ने हाल ही में भारतीय शहर हैदराबाद को साल 2020 के ट्री सिटी ऑफ द् वर्ल्ड की मान्यता दी। हैदराबाद को यह मान्यता शहरी वनों के संरक्षण हेतु शहर की प्रतिबद्धता के मद्देनजर दी गई है। इस सूची में स्थान पाने 52 शहरों में हैदराबाद भारत का एकमात्र शहर है।

2. चीन ने गलवन घाटी में हुए सेना संघर्ष में कितने कर्मियों के मारे जाने की घोषणा की ?

उत्तर – चीन ने 15 जून 2020 को गलवन घाटी में भारतीय व चीनी सेना (पीपल्स लिबरेशन आर्मी) के मध्य हुए संघर्ष में 5 चीनी कर्मियों के मारे जाने की पुष्टि की है। इनमें 4 सैनिक और 1 सैन्य अधिकारी शामिल हैं।

3. किस देश ने हिमालयी गुलाबी नमक को भोगोलिक संकेत के रूप में पंजीकृत करने का निर्णय लिया है ?

उत्तर – पाकिस्तान। पाकिस्तान ने हिमालयी गुलाबी नमक के अनधिकृत उपयोग को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।

19 फरवरी 2021

1. टोक्यो ओलंपिक संचालन समिति का अध्यक्ष किसे चुना गया ?

उत्तर – सीको हाशिमोतो। टोक्यो ओलम्पिक के इस संस्करणके आयोजन की जिम्मेदारी इन्हीं पर होगी। ये जापान की कैबिनेट में ओलंपिक मंत्री पद पर हैं। ये अब तक कुल साल ओलंपिक में हिस्सा ले चुके हैं।

2. गहन मिशन इंद्रधनुष 3.0 क्या है ?

उत्तर – देश भर में टीकाकरण कवरेज का विस्तार करने हेतु स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गहन मिशन इंद्रधनुष 3.0 लांच किया गया।

3. गृहमंत्री ने किसके इतिहास पर हाल ही में एक पुस्तक का विमोचन किया ?

उत्तर – सीआरपीएफ के इतिहास पर गृह मंत्री ने ‘राष्ट्र प्रथम – 82 वर्षों की स्वर्णिम गाथा’ पुस्तक का विमोचन किया।

4. ‘गो इलेक्ट्रिक अभियान’ क्या है ?

उत्तर – ई-मोबिलिटी और ई-कुकिंग के फायदों के बारे में जागरूकता के उद्देश्य से परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 19 फरवरी को गो इलेक्ट्रिक अभियान की शुरुवात की। यह अभियान पर्यावरण के अनुकूल स्वदेशी इलेक्ट्रिक प्रोडक्शन को बढ़ावा देगा। नितिन गडकरी ने इसकी शुरुवात करते हुए कहा गो इलेक्ट्रिक भारत का भविष्य है। यह अभियान आने वाले वर्षों में जीवश्म ईंधन आयात निर्भरता को कम करेगा। इलेक्ट्रिक ईंधन जीवाश्म ईंधन का बेहतरीन विकल्प है।

5. किस भारतीय युवती ने फिलिप आइलैंड ट्रॉफी टेनिस में महिला युगल का खिताब जीता ?

उत्तर – अंकिता रैना।

18 फरवरी 2021

1. सूचना विज्ञान केंद्र ने किस नाम से एक नई मैसेजिंग एप लांच की है ?

उत्तर – संदेश। भारत के सूचना विज्ञान केंद्र ने हाल ही में संदेश नाम से एक मैसेजिंग एप को शुरु किया है। ‘राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र’ इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

2. किस देश ने मंगल ग्रह पर अपना रोवर उतारने में सफलता प्राप्त की ?

उत्तर – अमेरिका। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 18 फरवरी 2021 को अपना रोवर मंगल ग्रह की सतह पर उतार कर इतिहस रच दिया है। मंगल पर सबसे ज्याजा रोवर भेजने वाला अमेरिका विश्व का पहला देश बन गया है। इस मिशन में भारतीय मूल की वैज्ञानिक स्वाति मोहन भी शामिल हैं।

3. भारत किस देश में 6 माथ्यमिक विद्यालयों का पुनर्निर्माण करेगा ?

उत्तर – भारत ने नेपाल के 6 माध्यमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं।

17 फरवरी 2021 डेली करेंट अफेयर्स

1. इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनरी का कौसना संसकरण हाल ही में लांच हुआ ?

उत्तर – तीसरा। हाल ही में सामाजिक न्याय व आधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत द्वारा 17 फरवरी को भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोष के तीसरे संस्करण को लांच किया गया। यह डिक्शनरी भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र द्वारा पेश की गई थी।

2. केंद्रीय कैबिनेट ने किसके प्रस्ताव पर हाल ही में ‘किशोर न्याय अधिनियम 2015’ में संशोधन को मंजूरी प्रदान की है ?

उत्तर – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

3. प्रधानमंत्री ने रामनाथपुरम-थुथुकुडी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का उद्घाटन किस राज्य में किया ?

उत्तर – तमिलनाडु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 फरवरी को चेन्नई पेट्रेलियम कॉर्पोरेशन में इस पाइपलाइन और गेसोलीन डिसल्फराइजेशन यूनिट का उद्घाटन किया। इस पाइपलाइन की लम्बाई 143 किलोमीटर है। चेन्नई पेट्रेलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की सहायक कंपनी है।

16 फरवरी 2021 डेली करेंट अफेयर्स

1. हाल ही में राज्यसभा में विपक्ष का नेता किसे बनाया गया ?

उत्तर – मल्लिकार्जुन खड़गे। 16 फरवरी 2021 को राज्यसभा के सभापति एम. वैंकेयानायडू ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता प्रदान की। इस पद पर ये गुलाम नवी आजाद का स्थान लेंगे।

2. किस देश के उप-प्रधानमंत्री हाल ही में भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आये ?

उत्तर – इथोपिया के प्रधानमंत्री व विदेशमंत्री डेमेक मोकोनन हसेन भारत की चार दिवसीय यात्रा हेतु 16 फरवरी को नई दिल्ली पहुंचे।

15 फरवरी 2021 डेली करेंट अफेयर्स

1. अभ्युदय योजना क्या है ?

उत्तर – उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 फरवरी को अभ्युदय योजना की शुरुवात की है। इसके तहत जिला स्तर पर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग प्रदान की जाएगी। इस योजना के लाभार्थियों के रूप में कुल 50192 छात्रों को चुना गया।

2. किस राज्य ने गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने हेतु ‘माँ’ योजना लांच की ?

उत्तर – पश्चिम बंगाल। ममता बनर्जी सरकार ने राज्य में गरीबों मो मात्र 5 रुपये में भोजन उपलब्ध कराने हेतु यह योजना लांच की है। इसके लिए राज्य सरकार प्रति थाली 15 रुपये की सब्सिडी देगी।

3. एशियाई विकास बैंक ने किस भारतीय चिकित्सा फर्म को ऋण देने की घोषणा की ?

उत्तर – मेदांता। एशियन डेवलपमेंट बैंक ने मेदांता श्रंखला को 100 करोड़ रुपये का ऋण देने की घोषणा की। यह ऋण कोविड-19 से लड़ने के लिए स्वास्थ्य सेवा व चिकित्सा उपकरणों हेतु प्रदान किया है।

4. विश्व व्यापार संगठन का नया प्रमुख किसे नियुक्त किया गया ?

उत्तर – न्गोजी ओकोन्जो-इवेला

14 फरवरी 2021 डेली करेंट अफेयर्स

1. कौनसा युद्ध टैंक आज चेन्नई में भारतीय सैना को सौंपा गया ?

उत्तर –  अत्याधिनुक स्वदेशी मुख्य बैटल टैंक अर्जुन Mk1A चेन्नई में भारतीय सेना को सौंपा गया। इसे चेन्नई स्थित कॉम्बैट व्हीकल रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेबलिसमेंट द्वारा स्वदेशी तकनीक से विकसित किया गया है।

2. प्रधानमंत्री ने कहाँ पर मेट्रो फेज – 1 विस्तान का उद्घाटन किया ?

उत्तर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो फेज – 1 का आज 14 फरवरी को उद्घाटन किया। इसे 3770 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। 9.05 किलोमीटर लम्बा एक्टेंशन उत्तरी चेन्नई को हवाई अड्डे व सेंट्रल रेलवे से जोड़ेगा।

3. प्रधानमंत्री ने कहाँ पर चोथी रेलवे लाइन का उद्घाटन किया ?

उत्तर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में चेन्नई बीच और एटिपट्टू के बीच चौधी रेलवे लाइन का उद्घाटन किया। इसकी कुल लम्बाई 22.1 किलोमीटर है। इसे बनाने में 293.40 करोड़ की लागत आई। इसका विस्तार चेन्नई व तिरुवल्लूर जिलों में है।

4. किस राज्य की ग्रैंड एनीकट नहर के नवीनीकरण के लिए आधारशिला रखी ?

उत्तर – तमिलनाडुु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में ग्रैंड एनीकट नहर प्रणाली के विस्तार व नवीनीकरण की आधारशिला रखी है। यह नहर राज्य के कावेरी डेल्टा जिलों की भूमि की सिंचाई हेतु महत्वपूर्ण है। इस आधुनिकीकरण में 2640 करोड़ की लागत आयेगी।

5. प्रधानमंत्री ने किस आईआईटी के डिस्कवरी कैंपस का शिलान्यास किया ?

उत्तर – आईआईटी मद्रास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 फरवरी को आईआईटी मद्रास के डिस्कवरी कैंपस की आधारशिला रखी। इसके पहले चरण में 1000 करोड़ की लागत से कैंपस का निर्माण किया जाएगा।

6. प्रधानमंत्री ने बीपीसीएल के पेट्रोकैमिकल कॉम्पलेक्स का उद्घाटन कहाँ पर किया ?

उत्तर – कोच्चि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के कोच्चि में भारत पेट्रोलियम के एक पेट्रो केमिकल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इसकी कुल लागत 6000 करोड़ रुपये है।

13 फरवरी 2021 डेली करेंट अफेयर्स

1. विश्व रेडियो दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?

उत्तर – हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। पहली बार इसे यूनेस्को के सदस्य देशों द्वारा साल 2011 में घोषित किया गया था। साल 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसके संबंध में एक प्रस्ताव स्वीकार किया।

12 फरवरी 2021 डेली करेंट अफेयर्स

1. टोक्यो ओलम्पिक 2020 प्रमुख कौन हैं जिन्होंने हाल ही में इस्तीफा दे दिया ?

उत्तर – योशीरो मोरी

2. बैकिंग वनियमन अधिनियम 1949 क्या है ?

उत्तर – भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में इंडिपेंडेंस को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, नासिक से निकासी पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध 6 माह के लिए लगाया गया है। यह प्रतिबंध बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 के प्रावधान के आधार पर लगाया गया है।

3. भारत चीन ने किस क्षेत्र से अपने सैनिकों को बापस बुलाने पर सहमति व्यक्त की ?

उत्तर – भारत व चीन ने पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में पैंगोंग झील के उत्तरी व दक्षिणी किनारों में डिसइंगेजमेंट पर सहमति व्यक्त की है। इसके तहत दोनों देश इस क्षेत्र से अपने सैनिकों को तैनाती को रोकने के लिये राजी हुए हैं।

4. किस देश ने 12 फरवरी को चंद्र नव वर्ष मनाया ?

उत्तर – चीन

5. एथलीट हेमा दैस को किस राज्य में डीएसपी नियुक्त किया गया ?

उत्तर – असम। एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता हेमा दास को असम में पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है।

11 फरवरी 2021 डेली करेंट अफेयर्स

1. यूनानी दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर – 11 फरवरी को दिल्ली के हकीम अजमल खान की जयंती के मौके पर हर साल यूनानी दिवस मनाया जाता है।

2. ‘जलाभिषेकम’ अभियान के तहत किस राज्य में जल संरचनाओं का उद्घाटन किया गया ?

उत्तर – मध्यप्रदेश। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 फरवरी को मध्य प्रदेश में जलाभिषेकम अभियान के तहत करीब 57000 जल संरचनाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया।

3. किस देश ने हाल ही में ‘बाबर’ मिसाइल का परीक्षण किया ?

उत्तर – पाकिस्तान ने 11 फरवरी को सतह से सतह पर मार करने वाली क्रूज मिसाइल बाबर का परीक्षण किया। इसकी मारक क्षमता 450 किलोमीटर है।

4. पाकिस्तानी नौसेना कहाँ पर ‘अमन’ सैन्याभ्यास का आयोजन कर रही है ?

उत्तर – करांची तट। पाकिसतान की नौसेना करांची के तट पर अमन अभ्यास का आयोजन कर रही है। इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, चीन, ईरान, इंडोनेशिया सहित विश्व के 46 देश हिस्सा ले रहे हैं।

5. विज्ञान में महिलाओं व लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?

उत्तर – 11 फरवरी।

10 फरवरी 2021 डेली करेंट अफेयर्स

1. किस देश के विद्रोहियों ने सऊदी अरब के एक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया ?

उत्तर – यमन। यमन के हौथी विद्रोहियों ने पश्चिमी सऊदी अरब के आभा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को 10 फरवरी को निशाना बनाया। इससे यहाँ के एक विमान में आग लग गई।

2. म्यामार राजनीतिक संकट –

न्यूनीलैंड ने म्यामार की सैन्य नेतृत्व वाली सरकार को मान्यता नही दी है। न्यूजीलैंड ने म्यामार की सैन्य नेतृत्व वाली सरकार से सभी राजनयिक संबंधों को निलंबित कर दिया है।

9 फरवरी 2021 डेली करेंट अफेयर्स

1. भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास कौनसा है ?

उत्तर – टॉपेक्स। ‘थियेटर लेवल ऑपरेशन रेडीनेस एक्सरसाइज’ भारतीय सौनेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास है। इसका आयोजन हिंद महासागर में किया जा रहा है। इसमें भारतीय सेना, वायुसेना व भारतीय तटरक्षक बल हिस्सा ले रहे हैं।

8 फरवरी 2021 डेली करेंट अफेयर्स

1. मैला ढोने वालों की सर्वाधिक संख्या किस राज्य में है ?

उत्तर – उत्तर प्रदेश। सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय ने हाल ही में इससे संबंधिक आंकड़े प्रस्तुत किये हैं। इसके अनुसार देश भर में कुल 66,692 मैला ढोने वालों की पहचान की गई है। अकेले उत्तर प्रदेश में ही इनकी संख्या 37,379 है। इनकी संख्या के मामले में शीर्ष राज्य उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराषंड, व असम हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 5 सालों में सीवर की सफाई करते समय 340 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

7 फरवरी 2021 डेली करेंट अफेयर्स

1. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना क्या है ?

उत्तर – यह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की योजना है। इस योजना की शुरुवात साल 2016 में की गयी थी। इस योजना के तहत महिलाओं को 5000 रुपये की धनराशि 3 किश्तों में दी जाती है। इसके लाभार्थियों में गर्भवती महिलाएं और पहले बच्चे को स्तनपान कराने वाली माताएं आती हैं। हाल ही में मंत्रालय ने घोषणा की कि साल 2020 तक 1.75 करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है।

2. भारत ने हाल ही में किस देश को कोविड के टीके के खेंप भेजी ?

उत्तर – बारबाडोस । यह एक द्वीपीय देश है, यह उत्तरी अमेरिका के कैरेबियन क्षेत्र में अवस्थित है। इसकी राजधानी ब्रिसटाउन है। यहां की प्रधानमंत्री मिया मोतले हैं।

6 फरवरी 2021

1. भारत और किस देश के बीच नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में संयुक्त कार्य समूह की बैठक हुई ?

उत्तर – बहरीन। कोरोना संकट के चलते भारत और बहरीन के बीच इस बैठक को वर्चुअल मोड में आयोजित किया गया। भारत और बहरीन के बीच नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में जुलाई 2018 में द्विपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए थे।

2. हाल ही में खबरो में रहा ‘कपिला’ कार्यक्रम किस से संबंधित है ?

उत्तर – बौद्धिक सम्पदा अधिकार। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरिया ‘निशंक’ ने अक्टूबर 2020 में बौद्धिक सम्पदा साक्षरता और जागरुकता अभियान के लिए इस कार्यक्रम की शुरुवात की थी। इसका उद्देश्य बौद्धिक सम्पदा अधिकारों के बारे में जानकारी देना है।

3. विश्व भर में कोरोना वैक्सीन के वितरण हेतु यूनिसेफ ने किस भारतीय कंपनी के साथ भागीदारी की ?

उत्तर – सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया। यूनिसेफ और भारत की सीरम इंस्टीट्यूट ने दुनिया भर में कोरोना की दवा वितरण करने हेतु एक दीर्घकालिक आपूर्ति समझौते में प्रवेश किया है। इसके तहत विश्व के करीब 100 देशों तक वैक्सीन की पहुँच को सुलभ बनाया जाएगा।

4. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने किस कुख्यात को हाल ही में युद्ध अपराध व मानवता के विरुद्ध अपराधों में दोषी ठहराया ?

उत्तर – डोमिनिक ओंगवेन। यह युगांडा के लॉर्ड्स रेजिस्टेंस आर्मी की एक ब्रिगेड का नेतृत्वकर्ता था। इस पर युद्ध अपराध और मानवता के विरुद्ध अपराधों के कुल 70 मामले थे। इनमें से 61 में इसे दोषी पाया गया।

5 फरवरी 2021

1. गुजरात सरकार कहाँ पर भारतीय कौशल संस्थान खोलने जा रही है ?

उत्तर – गाँधीनगर।

गुजरात की राज्य सरकार गाँधीनगर के नासमेड गाँव में भारतीय कौशल संस्थान की स्थापना कर रही है। यह संस्थान टाटा समूह के योगदान से राज्य श्रम व रोजगार विभाग द्वारा स्थापित किया जाएगा। यह पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर तैयार किया जाएगा।

2. चौरी-चौरा शताब्दी समारोह का उद्घाटन हाल ही में कहाँ पर किया गया ?

उत्तर – गोरखपुर

3. हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया ?

उत्तर – एस. एन. सुब्रमण्यम

4. किस देश ने हाल ही में परमाणु सक्षम बेलेस्टिक मिसाइल गजनवी का परीक्षण किया ?

उत्तर – पाकिस्तान

5. हिंद महासागर क्षेत्र के रक्षा मंत्रियों की बैठक – 2021 की मेजबानी किस देश ने की ?

उत्तर – भारत

4 फरवरी 2021

1. एयरो इंडिया 2021 के आयोजन की शुरुवात

उत्तर – इस साल के एयरो इंडिया कार्यक्रम की शुरुवात बेंग्लुरु में हो गई है। इसका आयोजन 3 से 5 फरवरी के बीच चलेगा। इस साल इस आयोजन की थीम ‘A Runway to a Billion Opportunities’ रखी गई। इसके साथ ही इस बार हिंद महासागर क्षेत्र के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन का भी आयोजन 4 फरवरी को किया जाएगा। इसका विषय ‘हिंद महासागर में शांति, सुरक्षा व सहयोग’ रखा गया है।

2. भारत अमेरिका सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास’ का आयोजन इस बार कहाँ पर किया जाएगा ?

उत्तर – भारत और अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास का आयोजन इस बार राजस्थान में होगा। यह इस प्रकार के आयोजन का 16वां संस्करण है। इसका आयोजन 8 से 21 फरवरी के बीच किया जाएगा।

3. किस योजना की प्रगति की निगरानी हेतु सरकार ने एक पोर्टल लांच किया है ?

उत्तर – केंद्र सरकार ने गोबर्धन योजना की प्रगति निगरानी हेतु हाल ही में एक एकीकृत पोर्टल का शुभारंभ किया है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संयुक्त रूप से इस पोर्टल को लांच किया।

4. हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड से कितने तेजस विमान खरीदेगी भारत सरकार ?

उत्तर – केंद्र सरकार ने एचएएल से 83 तेजस हल्के लड़ाकू विमान खरीदने हेतु अनुबंध किया है। 48000 करोड़ रुपये के इस सौदे को हाल ही में औपचारिता प्रदान की गई।

5. आर्द्रभूमि संरक्षण व प्रबंधन केंद्र कहाँ पर स्थापित किया गया ?

उत्तर – आर्द्रभूमि के संरक्षण व प्रबंधन के लिए भारत का पहला केंद्र चेन्नई में स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य आर्द्र भूमि संरक्षण व प्रबंधन के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देना है। इसे नेशनल सेंट्रर फॉर सस्टेनेबल कोस्टल मैनेजमेंट, चेन्नई की एक शाखा के तौर पर स्थापित किया गया है।

6. किस प्रसिद्ध इतिहासकार का हाल ही में निधन हो गया ?

उत्तर – प्रोफेसर द्विजेंद्र नारायण झा। दिल्ली विश्वविद्यालय में इतिहास विभाग के चेयरमैन रहे डी. एन. झा का आज 4 फरवरी 2021 को निधन हो गया। इन्हें प्राचीन इतिहास और मध्यकालीन इतिहास की विशेष जानकारी थी। इन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से बीए ऑनर्स की पढ़ाई की थी। इसके बाद स्नातकोत्तर की पढ़ाई पटना विश्वविद्यालय से की थी। इन्होंने अयोध्या के राम मंदिर विवाद पर भी रिसर्च की थी। इन्होंने मस्जिद के नीचे किसी भी मंदिर के साक्ष्य होने की बात को नकारा था।

3 फरवरी 2021

1. ‘हर घर पानी, हर घर सफाई’ मिशन की शुरुवात किस राज्य ने की ?

उत्तरपंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने हाल ही में यह मिशन लांच किया है। यह योजना सरकार के साल 2022 तक पाइप लाइन द्वारा हर घर स्वच्छ पेयजल पहुँचाने के अभियान का एक हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ‘मेगा सर्फेस वाटर सप्लाई स्कीम’ की भी शुरुवात की।

2. किस केंद्रीय मंत्रालय ने हाल ही में ‘आदि महोत्सव’ की शुरुवात की ?

उत्तर – केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय और भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास सहासंघ की संयुक्त पहल पर राष्ट्रीय आदि महोत्सव की शुरुवात की गई। यह एक राष्ट्रीय स्तर का जनजातीय महोत्सव है। इसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति बैंकेया नायडू द्वारा किया गया। इस महोत्सव का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी 2021 के बीच किया जाएगा। इसका आयोजन साल 2017 से किया जा रहा है।

3. अशोक डिंडा ने लिया क्रिकेट जगत से संन्यास

उत्तर – भारतीय तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है। इन्होंने कुल 116 मैच खेले जिनमें 9 टी-29 मैच और 13 वनडे क्रिकेट शामिल हैं।

4. देश की सबसे कम उम्र की महिला पायलेट कौन बनीं ?

उत्तर – आयशा अजीज देश की सबसे कम उम्र की महिला पायलेट बन गई हैं। इन्होंने यह उपलब्धि मात्र 25 वर्ष की अवस्था मेें प्राप्त कर ली है। इससे पहले ये साल 2011 में स्टूडेंस पायलट का लाइसेंस पाने वाली सबसे कम उम्र (15 साल) की महिला बनी थीं। फिर इन्होंने रूस के सोकोल एयरबेस में मिग-29 उड़ाने की ट्रेनिंग ली।

5. ऑक्सफोर्ड ने किस शब्द को साल 2020 का हिंदी शब्द घोषित किया ?

उत्तर  – ‘आत्मनिर्भरता’ शब्द को साल 2020 का हिंदी भाषा का शब्द घोषित किया है।

2 फरवरी 2021

1. ‘प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना’ क्या है ?

उत्तर – प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना केंद्र सरकार की नई योजना है। वित्त मंत्री निर्मला सीमारमण ने जल्द ही इस योजना को लांच करने की घोषणा की है। इस योजना पर 6 वर्षों में कुल 64,180 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे।

2. इस बार नहीं होगा रणजी ट्राफी का आयोजन –

उत्तर – भारत में रणजी ट्राफी के 87 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है। इस बार रणजी ट्राफी का आयोजन नहीं किया जाएगा। सैय्यद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के बाद बीसीसीआई ने विजय हरारे ट्राफी को कराने का निर्णय लिया है। इसके बाद बीसीसीआई महिला सीनियर वनडे ट्राफी और अंडर-19 के अंतर्गत वीनू माकड़ वनडे ट्राफी का भी आयोजन कराएगा।

3. म्यांमार में छाया राजनीतिक संकट –

भारत के पड़ोसी देश म्यामांर (बर्मा) में अचानक राजनीतिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यहाँ पर अब सेना ने देश की कमान संभाल ली है। साथ ही सेना ने राज्य की काउंसलर आंग सान सू की सहित कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है। इस वक्त राज्य की सत्ता रक्षा सेवाओं के कमांडर इन चीफ मिन आंग हलिंग के हाथों में आ गई है।

4. क्या है नई वाहन कबाड़ नीति ?

उत्तर – बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री नर्मला सीतारमण ने नई वाहन कबाड़ नीति की भी घोषणा की। इसके तहत प्राइवेट वाहन की अवधि 20 साल और कॉमर्शियल वाहन की अवधि 15 वर्ष तय की गई। अब वाहन मालिकों को निजी वाहन के 20 साल और कॉमर्शियल वाहन के 15 साल होने पर उनकी फिटनेस जांच करानी होगी। सरकार ने यह निर्णय प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से लिया है।

5. शिवम सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द –

उत्तर – रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने महाराष्ट्र स्थित शिवम सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। बैंक के पास पर्याप्त पूंजी न होने के कारण आरबीआई ने इसका लाइसेंस रद्द किया।

6. विश्व आर्द्रभूमि दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?

उत्तर – आर्द्रभूमि के महत्व को समझाने के उद्देश्य से हर साल 2 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता है। इस साल इस दिवस की थीम ‘वेटलैंड्स एण्ड वाटर’ रखी गई है।

1 फरवरी 2021

1. भारतीय थल सेना का उप-प्रमुख किसे बनाया गया ?

उत्तर – आज 1 फरवरी 2021 को ले. जनरल चंडी प्रसाद मोहंती को भारतीय सेना का उप-प्रमुख नियुक्त किया गया है । इस पद पर इन्होंने पूर्व सेना उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सतिंदर कुमार सैनी का स्थान लिया। सेना उप-प्रमुख बनने से पूर्व ये दक्षिणी सेना के सेना कमांडर थे।

2. हाल ही में पल्स पोलियो कार्यक्रम के पहले दौर का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया ?

उत्तर – राष्ट्रपति भवन में रामनाथ कोविंद ने हाल ही में पल्स पोलियो अभियान के पहले दौर को लांच किया । थ्यातव्य है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 27 मार्च 2014 को भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया था।

3. कहां के इंजीनियर छात्रों द्वारा विकसित एक निजी उपग्रह का हाल ही में उद्घाटन किया गया ?

उत्तरइसरो प्रमुख के. सिवान ने हाल ही में कोयंबटूर के शक्ति इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के 12 छात्रों द्वारा विकसित एक निजी उपग्रह का उद्घाटन किया । इसकी कुल लागत 2.5 करोड़ है । इस शैक्षणिक उपग्रह को 28 फरवरी को श्रीहरिकोटा द्वीप से पीएसएलवी-सी15 के माध्यम से लांच किया जाएगा।

4. किसे देश ने एक विद्युत परियोजना का अनुबंध भारत के एसजेवीएन को दिया ?

उत्तर – नेपाल ने हाल ही में नेपाल ने 679 मेगावाट की लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना का अनुबंध भारतीय कंपनी सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN) को दिया।

5. सरकार ने कितने वन उपज आइटम्स पर एमएसपी देने का निर्णय लिया है ?

उत्तर – केंद्र सरकार ने 14 नए वन उपज उत्पादों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के तहत लाने का निर्णय लिया है । सरकार ने वन उपजों के संग्रहकर्ताओं को मेहनताने के तौर पर उचित मूल्य प्राप्त कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है।

6. बांग्लादेश ने शरणार्थियों के एक और जत्थे को किस द्वीप पर रवाना किया ?

उत्तर – बांग्लादेश ने रोहिंग्या शरणार्थियों के तीसरे जत्थे को भशान चार द्वीप पर हाल ही में रवाना किया । यह एक विकसित द्वीप है, जिस पर इन्हें पुनर्वास हेतु भेजा गया है । अब तक ये बांग्लादेश के कॉक्स बाजार जिले के शिविरों में रह रहे थे।

7. जास्कर विंटर स्पोर्ट्स एण्ड यूथ फेस्टिवल का समापन हाल ही में कहाँ पर हुआ ?

उत्तर – लद्दाख में पहली बार आयोजित किये गए जास्कर विंटर स्पोर्ट्स एंड यूथ फेस्टिवल का हाल ही में समापन हुआ है । इस फेस्टिवल में तमाम सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?