29 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

29 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 29 नवंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

उद्धव ठाकरे बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री –

आज 28 नवंबर 2019 को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के समक्ष महाराष्ट्र के 19 वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण की। इन्होंने शिवाजी मराठा को नमन करते हुए मराठी भाषा में शपथ गृहण की। ये साल 2012 में बाल ठाकरे की मृत्यु के बाद शिवसेना प्रमुख बने थे।

ग्लोबल माइग्रेशन रिपोर्ट – 2020

संयुक्त राष्ट्र के प्रवासियों के अंतरराष्ट्रीय संगठन  द्वारा हाल ही में ग्लोबल माइग्रेशन रिपोर्ट जारी की गई है। इसके अनुसार विश्व भर में प्रवासियों की संख्या के मामले में भारत देश शीर्ष पर है। विश्व भर के 27 करोड़ ( साल 2019 में ) प्रवासियों में 1.75 करोड़ लोग भारतीय मूल के हैं।

22800 करोड़ रुपये की रक्षा सैन्य सामान खरीदने को मंजूरी –

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने यह मंजूरी भारत की तीनों सेनाओं के लिए रक्षा सामग्री खरीदने हेतु प्रदान की है। इसके लिए कुल 22800 करोड़ रुपये की धनराशि अधिकृत की गई है।

अनधिकृत कालोनियों को अधिकृत करने वाला बिल पास –

संसद के शीतकालीन सत्र में अनधिकृत कालोनियों को अधिकृत करने वाला बिल लोकसभा से पास हो गया है। इससे दिल्ली में विकास कार्यों को करने की राह आसान होगी। इस बिल को ‘राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र दिल्ली ( अप्राधिकृत कॉलोनी निवासी संपत्ति अधिकाकर मान्यता ) विधेयक – 2019’ के नाम से जाना जाएगा।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?