समसामयिकी नवंबर 2019 ( Current Affairs November 2019 )

समसामयिकी नवंबर 2019 (Current Affairs October 2019) – वर्ष 2019 के नवंबर माह में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा करंट अफेयर्स क्विज –

दिल्ली एनसीआर में स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा –

लंबे समय से दिल्ली प्रदूषण की समस्या झेल रहा है। सरकार द्वारा इससे निपटने के तमाम तरीके के प्रयत्न किए जाने के बाद पर्यावरण प्रदूषण ( रोकथाम व नियंत्रण ) प्राधिकरण (EPCA) ने आज 1 नवंबर 2019 को दिल्ली एनसीआर में स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया। दिल्ली में अब प्रदूषण का खतरा बेहद गंभीर हो जाने के कारण यह निर्णय लिया गया है। इसी के साथ प्राधिकरण ने आगामी 5 दिनों तक दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद औऱ गुरुग्राम में हर तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है।

पश्चिम बंगाल सरकार ने लगाया पान मसाला और गुटखा पर पूर्ण प्रतिबंध –

पश्चिम बंगाल की सरकार ने पान मसाला औऱ गुटखा के उत्पादन, भंडारण, वितरण औऱ बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य सरकार का यह प्रतिबंध 7 नवंबर से लागू होगा औऱ आगामी एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा।

यूनेस्को क्रिएटिव सिटी नेटवर्क –

यूनेस्को द्वारा जारी शहरों के समूह में विश्व के उन सभी शहरों को जगह दी गई है जो अपनी रचनात्मकता पर विकसित हुए हैं। इस सूची में भारत के मुंबई और हैदराबाद शहर को जगह दी गई है। जहां एक ओऱ मुंबई को फिल्मों के क्रिएटिव शहर के रूप में तो हैदराबाद को बिरयानी औऱ अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों की श्रेणी में क्रिएटिव शहर का दर्जा प्रदान किया गया है। अब तक इस सूची में विश्व के कुल 246 शहरों को जोड़ा जा चुका है।

नेपाल सरकार ने अपने सभी राज्यपालों को किया बर्खास्त –

नेपाल सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया कि देश के सभी सात राज्यों के राज्यपालों को बर्खास्त किया जाता है। रविवार शाम हुई  कैबिनेट की आपातकाल बैठक में यह फैसला लिया गया। इसकी जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय की ओऱ से जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई। इन सभी राज्यपालों की नियुक्ति पिछली सरकार में की गई थी। वर्तमान में नेपाल में कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार है। यहां के वर्तमान प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के पास संसद में दो तिहाई बहुमत है।

ह्यूस्टन के बाद अब थाईलैंड में मोदी –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय विदेशी यात्रा पर इस बार थाईलैंड के दौरे पर हैं। मोदी यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करने के लिए ‘स्वासदी पीएम मोदी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने बैंकॉक पहुंचे।

अफ्रीकी फीवर –

सुअरों को प्रभावित करने वाला यह गंभीर संक्रामक रोग चीन में बड़ी मात्रा में फैला हुआ है। ध्यातव्य है कि वर्तमान में चीन सुअर के मांस का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।

युवाह पहल –

यह यूनुसेफ द्वारा चलाई गई पहल है जिसे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा लांच किया गया है। इसका लक्ष्य 10 से 14 वर्ष के किशोरों को शिक्षा औऱ कौशल विकास को बढ़ावा देने का है। भारत इस पहल को शुरु करने वाला विश्व का पहला देश बना।

फेफड़ों के स्वास्थ्य पर विश्व सम्मेलन –

फेफड़ों के स्वास्थ्य पर 50 वें यूनियन विश्व सम्मेलन का आयोजन भारत के हैदराबाद शहर में किया जा रहा है। फेफड़ों से संबंधित रोग अस्थमा, जुकाम, दमा, निमोनिया इत्यादि हैं।

श्री गुरुनानक देव जी पुरस्कार –

गुरुनानक देव जी की 550 वीं जन्मतिथि के उपलक्ष्य में उनके नाम पर पंजाब सरकार द्वारा एक पुरस्कार की शुरुवात की गई है। इसे शांति के क्षेत्र में प्रदान किया जाएगा औऱ इसके साथ 11 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।

मेघालय में 24 घंटे से ज्यादा रुकना है तो कराना होगा पंजीकरण –

नवंबर 2019 के शुरुवात में ही मेघालय कैबिनेट ने राज्य में नागरिकों की सुरक्षा संबंधी अधिनियम 2016 में संशोधन को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके तहत राज्य के बाहर से आने वाले यात्रियों को राज्य में 24 घंटे से अधिक रुकने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसका उल्लंघन करने पर अपराधी को भारतीय दंड संहिता की धारा 176 या 177 के तहत दण्ड दिया जाएगा।

भारत का नया नक्शा जारी –

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने औऱ दो नए केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद केंद्र सरकार ने देश के नए नक्शे की जारी कर दिया है। इसके तहत पाक अधिकृत कश्मीर के दो हिस्सों मीरपुर और मुजफ्फराबाद को भी भारत के नक्शें में जगह दी गई है। इन दोनों जिलों सहित जम्मू कश्मीर में कुल 22 जिले हो गए हैं।

सत्यपाल मलिक बने गोवा के राज्यपाल –

जम्मू कश्मीर के अंतिम राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा के राज्यपाल के तौर पर राष्ट्रपति द्वारा 25 अक्टूबर 2019 को नियुक्त किया गया था। जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिए जाने के बाद वहां से राज्यपाल का पद समाप्त हो गया। राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे।

चीन ने बनाई अल्जाइमर की दवाई –

चीन की एक कंपनी ने भूलने की बीमारी अल्जाइमर की दवाई बना ली है। ओलिगोमैनेट नामक इस दवाई को शंघाई की एक कंपनी द्वारा बनाया गया है।  इस दवा को चीन की सरकार ने मंजूरी दे दी है। यह अपने आप में पहली तरह की दवाई है। कंपनी ने इस क्षेत्र में पिछले 17 साल में पहली बार बड़ी रिसर्च की है। इसे अगले माह से लोगाों के लिए प्रयोग किया जाएगा। इस बीमारी से जूझ रहे 5 करोंड़ लोगों में से 1 करोड़ लोग चीन में ही हैं।

चिराग पासवान बने लोजपा के अध्यक्ष –

रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी का नया अध्यक्ष चुना गया। इस पार्टी की स्थापना साल 2000 में रामविलास पासवान ने की थी।

आऱसीईपी समझौता –

क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) एक व्यापक समझौता है । इसके सदस्य देश एक दूसरे को व्यापारिक सहूलियतें प्रदान करते हैं। भारत मे 04 नवंबर 2019 को इसका हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। बैंकॉक में आरसीईपी के शिखर सम्मेलन में विश्व के कई देशों ने भाग लिया। इस समझौते के सदस्य देशों को एक दूसरे से किए गए आयात निर्यात पर टैक्स नहीं देना पड़ता या उसकी मात्रा बहुत कम कर दी जाती है।

बिहार ने लगाया 15 साल से पुराने वाहनों पर प्रतिबंध –

राज्य में प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए राज्य सरकार ने राज्य में 15 वर्ष से पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला 07 नवंबर से लागू होगा।

सूर्य की सीमा के पार पहुंचा वॉयजर – 2

नासा का वायजर – 2 सूर्य की सीमा के पार पहुंचने वाला दूसरा यान बन गया है। इसे 20 अगस्त 1977 को नासा द्वारा प्रक्षेपित किया गया था। इसकी चाल 57890 किलोमीटर प्रति घंटा थी। चार दशक के लंबे सफर के बाद यह यान सूर्य के करीब पहुंचने में कामयाब हुआ है। इससे पहले नासा का ही वॉयजर – 1 साल 2012 में सूर्य की सीमा में पहुंचने में कामयाब हुआ था।

मनु भाकर ने एशियन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक –

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने दोहा में आयोजित 14 वीं एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया है। उन्हें यह पदक 10 मीटर एयर पिस्टल राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में प्राप्त किया। चैंपियनशिप में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। मनु भाकर पहले ही टोक्यो ओलंपिक 2020 का कोटा हासिल कर चुकी हैं।

व्यास सम्मान – 2019

भारतीय साहित्य में दिए गए योगदान हेतु यह सम्मान प्रतियेक वर्ष प्रदान किया जाता है। इस बार वर्ष 2019 का व्यास सम्मान प्रसिद्ध लेखिका नासिरा शर्मा को प्रदान किया गाएगा। यह सम्मान हर साल भारतीय भाषाओं के लेखकों को प्रदान किया जाता है। पहला व्यास सम्मान साल 1991 में रामविसाल शर्मा को प्रदान किया गया था।

वैश्विक जलवायु आपात –

जलवायु परिवर्तन के कारण वर्तमान में विश्व भर में जीवों की कई प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं। इसी की ओऱ ध्यान केंद्रित करने के लिए विश्व के 153 देशों के 11000 से अधिक वैज्ञानिकोंं ने संयुक्त रूप से वैश्विक जलवायु आपात की घोषणा की है। वायोसाइंस जर्नल में प्रकाशित जलवायु परिवर्तन संबंधी इस रिपोर्ट में भारत के 69 वैज्ञानिकों सहित विश्व के 11258 वैज्ञानिकों ने हस्ताक्षर किए हैं। इसके लिए वैज्ञानिकों ने जो 6 सुझाव प्रस्तुत किए हैं उनमें से एक मांसाहार को कम करना भी है।

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला –

कोर्ट ने आज 09 नवंबर 2019 को अयोध्या विवाद पर अपना निर्णय सुना दिया है। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने सुबह 10:30 बजे निर्णय को पढ़ना शुरु किया। विवादित भूमि पर अब से राम मंदिर का अधिकार होगा औऱ मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही कहीं दूसरी जगह पांच एकड़ जमीन बाबरी मस्जिद बनाने के लिए दी जाएगी। कोर्ट ने कहा कि मुस्लिम पक्ष विवादित जमीन पर अपना दावा साबित करने में नाकाम रहा। कोर्ट ने कहा कि मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाए जाने के भी ठोस सबूत प्राप्त नहीं हुए हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने निर्मोही अखाड़े का भी दावा खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि फैसला आस्था के आधार पर नहीं दिया जा सकता। इसे कानूनी आधार पर ही दिया जा जाएगा। कोर्ट ने केंद्र सरकार को तीन माह के भीतर मंदिर बनाने हेतु ट्रस्ट गठित करने को कहा है। यही ट्रस्ट राम मंदिर का निर्माण करेगा।

विवाद पर सुनवाई –

उच्चतम न्यायालय के पांच न्यायाधीशों की एक संवैधानिक पीठ ने लगातार 40 दिन तक सुनवाई कर 16 अक्टूबर को अपने निर्णय को सुरक्षित रख लिया था। इस निर्णय को 23 दिन बाद 09 नवंबर 2019 को सुनाने की भी बात भी तभी कह दी थी। भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में यह दूसरी सबसे लंबी सुनवाई थी। अब तक की सबसे लंबी सुनवाई केशवानंद भारती विवाद में चली थी। तब यह सुनवाई 68 दिनों तक चली थी।

नोट – इस निर्णय को ध्यान में रखते हुए सरकार ने देश के सभी स्कूल, कॉलेज औऱ विश्वविद्यालय का सोमवार तक अवकाश घोषित कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन –

कल 09 नवंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मेदी ने भारत पाकिस्तान के बीच शुरु हुए करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इस मौके पर गुरुनानक जी के 550 वें प्रकाशोत्सव के मौके पर 550 रुपये का स्मारक सिक्क भी जारी किया। इस मौके पर उन्होंने सिख समुदाय को संबोधित करते हुए उनके तीर्थ स्थल के लिए प्रारंभ हुए गलियारे के लिए खुशी जाहिर की। भारत पाकिस्तान के बीच हुए समझौते के तहत पाकिस्तान करतारपुर आने वाले श्रद्धालुओं को वीजा फ्री आगमन की सुविधा देगा। इस गुरुद्वारे को गुरुनानक जी द्वारा साल 1522 में स्थापित किया गया था।

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस –

11 नवंबर को भारत में प्रति वर्ष राष्टीय शिक्षा दिवस के रुप में मनाया जाता है। भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में यह दिवस इस तिथि को मनाया जाता है। अबुल कलाम का जन्म 11 नवंबर 1888 को हुआ था।

दीपक चाहर टी-20 में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर बने –

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज दीपक चाहर ने टी-20 मैच में बांग्लादेश के विरुद्ध 3.2 ओवर में 6 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। इनसे पहले भारतीय महिला क्रिकेटर एकता विष्ट ने टी-20 क्रिकेट में हैट्रिक बनाकर इतिहास रचा था।

मकड़ी की नई प्रजाति का नाम सचिन तेंदुलकर के नाम पर –

गुजरात इकोलोजिकल एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के शोधकर्ता ध्रुब ने देश में मकड़ियों की दो नई प्रजातियों की खोज की है। भारत में खोजी गई मकड़ी की दो नई प्रजातियों में से एक का नाम भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम पर मोरेंगो सचिन तेंदुलकर रखा गया। यह प्रजाति गुजरात, केरल औऱ तमिलनाडु में पायी जाती है। वहीं दूसरी खोजी कई प्रजाति का नाम इंडोमारेंगो चवारापटेरा रखा गया।

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन –

भारतीय निर्वाचन आयोग के 10 वें मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन हो गया है। वे इस पद पर 12 दिसंबर 1990 से 11 दिसंबर 1996 तक रहे। उन्हें साल 1996 में रैमन मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित किया गया।

ईरान में तेल भंडार की खोज –

ईरान में तेल के भंडारण क्षेत्र की खोज हुई है। 53 अरब बैरल कच्चे तेल का भंडारण ईरान के दक्षिणी भाग में मिला है। इसकी घोषणा ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी द्वारा की गई। इसके बाद ईरान के तेल भंडारण क्षेत्र में 30 प्रतिशत की वृद्धि हो जाएगी। अमेरिका के तमाम प्रतिबंधों के बाद ईरान को विश्व के अन्य देशों में अपना तेल बेचने में दिक्कत होगी ईरान के पास विश्व का चौथा सबसे बड़ा तेल भंडारण और प्राकृतिक गैस का दूसरा सबसे बड़ा भंडारण है।

महाराष्ट्र में लगा राष्ट्रपति शासन –

इस बार महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कोई भी राजनीतिक पार्टी अपना बहुमत सिद्ध नहीं कर सकी। इसके बाद राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राष्ट्रपति से राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की थी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी के बाद महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।

श्रीलंका ने मैच फिंसिंग को अपराध घोषित किया –

श्रीलंका मैच फिक्सिंग को अपराध घोषित करने वाला पहला दक्षिण इशियाई देश बन गया है। श्रीलंका की संसद ने खेल संबंधी अपराधों को रोकने के लिए एक बिल को मंजूरी प्रदान कर दी है। मैच फिक्सिंग के साथ ही यह अन्य खेलों से जुड़े अपराधों पर भी लागू होगा। यह बिल श्रीलंका के खेल मंत्री हरिन फर्नांडो द्वारा संसद में पेश किया गया।

अब कर्नाटक क अयोग्य विधायक भी लड़ सकेंगे चुनाव –

उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक के अयोग्य विधायकों पर बड़ा फैसला देते हुए कहा कि वे आने वाले विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार के रूप में  हिस्सा ले सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के 15 अयोग्य विधायकों की याचिका पर अक्टूबर 2019 में सुनवाई की थी। इसके बाद ये विधायक कर्नाटक विधानसभा की 15 सीटों पर दिसंबर 2019 में होने वाले  उपचुनाव में भाग ले पायेंगे।

विश्व के सबसे बड़े आर्ट म्यूजियम के बोर्ड की सदस्य –

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को अमेरिका के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के बोर्ड में चुना गया है। इस बोर्ड में शामिल होने वाली वे प्रथम भारतीय हैं। इस म्यूजियम में विश्व की 5000 साल पुरानी तक कलाकृतियां मौजूद हैं।

भारत में अमेजन का प्रोजेक्ट जीरो –

टॉप ई – कॉमर्स कंपनी अमेजन ने भारत में विभिन्न ब्रांडों के नकली उत्पादों की पहचान करने हेतु माध्यम उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपना प्रोजेक्ट जीरो शुरु किया है। इसके माध्यम से वे जाली व नकली उत्पादों को हटा सकेंगे। अमेजन भारत से पहले इसकी शुरुवात अमेरिका, ब्रिटेन,जापान, फ्रांस आदि देशों में कर चुका है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश का कार्यालय भी होगा आऱटीआई के दायरे में –

दिल्ली हाई कोर्ट ने जनवरी 2010 में यह बताया था कि उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का ऑफिस भी सूचना के अधिकार के अंतर्गत आता है। इसके बाद अप्रैल 2019 में उच्चतम न्यायालय ने इस पर सुनवाई करते हुए अपने फैसले को सुरक्षित रख लिया। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट की 5 सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने लिया।

बोलीविया के राष्ट्रपति ने ली मैक्सिको में शरण –

बोलीविया में राजनीतिक संकट के चलते वहां के राष्ट्रपति इवो मोरालेस ने मैक्सिको में शरण ली है। राष्ट्रपति चुनाव के विवादास्पद होने के बाद हुए भारी प्रदर्शन के बाद उन्हें राष्ट्रपति पद छोड़ना पड़ा। मैक्सिको सरकार का कहना है कि राष्ट्रपति की जान को खतरा होने के कारण उन्होंने मानवता के आधार पर उन्हें शरण दी है। ये साल 2006 में पहली बार बोलीविया के राष्ट्रपति बने थे।

बाल दिवस-

प्रति वर्ष भारत में 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चों के प्रति उनके अपार स्नेह को ध्यान में रखते हुए यह दिवस मनाया जाता है। नेहरू जी का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था।

राफेल पर पुनर्विचार याचिका खारिज –

राफेल विमान मामले पर सुप्रीम कोर्ट के 14 दिसंबर 2018 के फैसले के संबंध में डाली गई पुनर्विचार याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

ई- गन्ना एप

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में ई – गन्ना एप लॉंच की है। इसका उद्देश्य सरकार व किसानों के बीच पारदर्शिता स्थापित करना है। इसके माध्यम से अब किसान गन्ने से संबंधित हर जानकारी सीधे मोबाइल फोन पर प्राप्त कर पायेंगे।

ब्रिक्स युवा नवोन्मेषक पुरस्कार –

भारत के छात्र रवि प्रकाश ने 25000 डॉलर का ब्रिक्स युवा नवोन्मेषक पुरस्कार जीता है। रवि प्रकाश भारत में मूलतः बिहार के रहने वाले हैं।

भारतीय गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन –

भारत के आधुनिक गणितज्ञ नारायण सिंह का निधन बिहार की राजधानी पटना के एक अस्पताल में हो गया। इन्होंने ही महान वैज्ञानिक आइंस्टीन के सापेक्षता सिद्धांत को चुनौती दी थी। पटना साइंस कॉलेज में पढ़ने के दौरान कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जॉन कैली ने इनकी प्रतिभा को पहचाना औऱ अमेरिका आने को कहा। इसके बाद साल 1965 में ये अमेरिका चले गए।

मुहम्मद रफीक –

हाल ही में मुहम्मद रफीक को मेघालय उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

फाइबर ऑप्टिकल नेटवर्क परियोजना –

केरल की राज्य सरकार ने हाल ही में 1548 करोड़ की फाइबर ऑप्टिकल परियोजना को मंजूरी प्रदान कर दी है।

गणतंत्र दिवस 2020 के मुख्य अतिथि –

साल 2020 में मनाए जाने वाले भारत के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रुप में इस बार ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोस्लनारो को चुना गया है।

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यों हेतु एक करोड़ 35 लाख डॉलर का सहयोग देगा भारत –

भारत ने अगले साल 2020 में होने वाले संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यों हेतु 1 करोड़ 35 लाख डॉलर की सहायता देने की घोषणा की है। भारत इसमें से 50 लाख डॉलर की सहायता फलीस्तीन शरणार्थियों हेतु संयुक्त राष्ट्र राहत तथा निर्माण एजेंसी को देगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के विकास कामों हेतु हुए सम्मेलन में 16 देशों ने 51 करोड़ 60 लाख डॉलर की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।

केंद्र सरकार को दिल्ली में एयर प्यूरिफाइंग टावर लगाने के निर्देश –

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिल्ली में एक एयर प्यूरिफायर टावर लगाने का खाका तैयार करने का निर्देश दिया है।

Trace Bribery Risk Matrix – 2019

विश्व के देशों में रिश्वतखोरी की संभावनाओं को व्यक्त करने वाली इस रिपोर्ट में कुल 200 देशों को शामिल किया गया है। भारत को इसमें 78 वां स्थान प्राप्त हुआ है। भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश को इस सूची में 178 वां स्थान प्राप्त हुआ है जो कि दक्षिण एशिया में सबसे निचने पायदान पर है। दक्षिण एशिया में भूटान 52 वें स्थान के साथ इस सूची में सबसे निचले पायदान पर है। इस सूची में न्यूजीलैंड को पहला स्थान प्राप्त हुआ है अर्थात वहां रिश्वतखोरी की पृथा सबसे कम है।

71 वां गणतंत्र दिवस 2020 पर मुख्य अतिथि –

अगले साल 2020 में मनाए जाने वाले भारतीय गणतंत्र दिवस के मौके पर ब्राजील के 38 वें राष्ट्रपति जेयर बोल्सनारो मुख्य अतिथि होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान उन्हें इसके लिए निमंत्रण दिया था जो उन्होंने स्वीकार कर लिया। भारत में हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर किसी देश के प्रमुख को बतौर मुख्य अतिथि बुलाए जाने की पृथा है। किसे मुख्य अतिथि बनाया जाएगा इसका चयन विदेश मंत्रालय द्वारा विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए किया जाता है। निमंत्रण भेजने से पहले राष्ट्रपति से अनुमति औऱ प्रधानमंत्री से मंजूरी ली जाती है। ध्यातव्य हे कि ब्राजील ने अक्टूबर 2019 में भारतीयों के लिए वीजा की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है।

पिछले साल 2019 में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को मुख्य अतिथि बनाया गया था।

अरुणाचल प्रदेश में सिसेरी नदी पर पुल का उद्घाटन –

अरुणाचल प्रदेश में सियांग और दिवांग घाटी के बीच संपर्क को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस नदी पुल का निर्माण किया गया है। सरकार ने इसका निर्माण सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत किया है। सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम की शुरुवात साल 1987 में भारत पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा के मध्यनजर की थी। 200 मीटर लंबे इस पुल का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया गया। इसकी मांग स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहे थे। इस पुल के बनने के बाद लोगों का 5 घंटे का समय बचेगा।

गोटाबाया राजपक्षे होंगे श्रीलंका के अगले राष्ट्रपति –

श्रीलंका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में इस बार गोटाबा राजपक्षे को जीत हासिल हुई है। ये श्रीलंका के 8 वें राष्ट्रपति होंगे। इस चुनाव में इनके निकट प्रतिद्वंदी साजिथ प्रेमदासा थे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजपक्षे को जीत की बधाई दी, इसके बदले राजपक्षे ने आभार व्यक्त किया और दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने औऱ निकट भविष्य में मोदी से मिलने की उत्सुकता व्यक्त की।

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती देगा ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड –

अयोध्या मामले पर 09 नवंबर को सुनाए गए उच्चतम न्यायालय के फैसले से ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड संतुष्ट नहीं है। वह इसके विरुद्ध एक माह में समीक्षा याचिका दायर करेगा। साथ ही निर्णय के मुताबिक दी जाने वाली 5 एकड़ जमीन लेने से भी इनकार किया है। लखनऊ में हुई बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया।

संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरु –

इस साल के शीतकालीन सत्र की शुरुवात कल सोमवार से होने जा रही है। इस बार संसद के सत्र में हंगामें के आसार की भी बात की जा रही है। इस सत्र में नागरिकता (संशोधन) विधेयक, जम्मू कश्मीर की स्थिति, आर्थिक सुस्ती और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित रहेगा। इनके अतिरिक्त इस सत्र में कई अध्यादेशों को कानून में परिवर्तित करने पर भी विचार किया जाएगा।

पाकिस्तान ने शुरु किया टायफाइडरोधी नया टीका-

हाल ही में पाकिस्तान ने टायफाइड रोधी नए टीके की शुरुवात की है। इसके साथ ही पाकिस्तान टायफाइड रोधी टीके की शुरुवात करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है।

एस. ए. बोबड़े बने भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश –

आज 18 नवंबर 2019 को  शरद अऱविंद बोबड़े ने भारत की सर्वोच्च अदालत उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाथीश के रूप में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समक्ष शपथ ली। ये सुप्रीम कोर्ट के 47 वें मुख्य न्यायाधीश बने। इस पद पर इनका कार्यकाल 17 माह का होगा औऱ ये 24 अप्रैल 2021 को सेवानिवृत्त होंगे। ये मध्यप्रदेश राज्य के हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके हैं।

भारत ने अग्नि – 2 मिसाइल का किया सफल परीक्षण

अग्नि श्रंखला की अगली मध्यम दूरी की मिसाइल का परीक्षण भारत द्वारा ओडिशा के बालासोर से 16 नंवबर को सफतापूर्वक कर लिया गया है। इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत इसे डीआरडीओ की एडवांस सिस्टम्स लेबोरेटरी द्वारा तैयार किया गया है। भारत ने पहली बार इस मिलाइल का परीक्षण रात में किया। 20 मीटर लंबी इस मिसाइल की मारक क्षमता 2000 किमी है। यह 1000 किलो तक भार ले जाने में सक्षम है।

अमेरिकी सीनेट में सिख समुदाय के सम्मान हेतु प्रस्ताव पारित –

गुरुनानक देव जी के 550 वें जन्मदिवस के अवसर पर अमेरिकी सीनेट में सिख समुदाय के सम्मान के लिए एक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

रजत शर्मा ने डीडीसीए के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा –

वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने हाल ही में तत्काल प्रभाव से दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। जुलाई 2018 में इन्हें यह पद प्राप्त हुआ था।

दार्जलिंग की व्हाइट औऱ ग्रीन टी को मिला जीआई टैग –

दार्जलिंग टी एसोसिएशन ने यह जानकारी साझा की है कि उसके पहाड़ी क्षेत्र की सफेद व हरी चाय को भौगोलिक संकेत की संज्ञा मिली है।

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस –

प्रति वर्ष 19 नवंबर को विश्व के 80 देशों में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाया जाता है। साल 2007 में भारत ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया था, तभी से प्रति वर्ष भारत में भी यह दिवस मनाया जाता है। विश्व में पहली बार इस दिवस की शुरुवात 07 फरवरी 1992 को थॉमस ओस्टर द्वारा की गई थी।

पाकिस्तान ने किया शाहीन-1 मिसाइल का परीक्षण

पाकिस्तान ने कल 18 नवंबर 2019 को सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल शहीन – 1 का परीक्षण किया है। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम इस मिसाइल की रेंज 650 किमी है।

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार –

इस बार डेविड एटनबरो को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार ने सम्मानित किया गया। वर्तमान में इस पुरस्कार के साथ एक प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और 25 लाख रुपये का धनराशि प्रदान की जाती है। यह पुरस्कार भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की स्मृति में इंदिरा गांधी मैरोरियल ट्रस्ट द्वारा दिया जाता है।

दोहा मे भारत व कतर की नौसेनाओं के बीच संयुक्त सैन्याभ्यास –

कतर की राजधानी दोहा में भारत और कतर की नौसेनाओं के बीच संयुक्त सेनाभ्यास की शुरुवात हो चुकी है। ‘जायर अल बह्र’ नामक इस संयुक्त सेनाभ्यास का आयोजन 17 नवंबर से 21 नवंबर के बीच होगा।

विश्व प्रतिभा रैंकिंग –

आईएमडी द्वारा जारी कुल 63 देशों की विश्व प्रतिभा रैंकिंग में स्विजरलैंड को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इस रैंकिंग में भारत इस बार 6 पायदान नीचे लुढ़क कर 59 वें पायदाप पर चला गया है।

जलियांवाला बाग राष्ट्रीय स्मारक ( संशोधन ) विधेयक संसद से पारित –

लंबी वार्ता के बाद इस विधेयक को राज्यसभा में ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। इसके साथ ही कांग्रेस के अध्यक्ष का न्यास के पदेन सदस्य होने का हक भी समाप्त कर दिया गया। उसके स्थान पर लोकसभा में विपक्ष के नेता या सबसे बड़े नेता को इस पद का हकदार बना दिया गया। इस विधेयक के तहत केंद्र सरकार को यह अधिकार मिल गया कि वह ट्रस्ट के किसी सदस्य को उसका कार्यकाल पूरा होने से पहले हटा सकती है।

मोटर वाहन संशोधन विधेयक – 2019

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मोटर वाहन संशोधन विधेयक – 2019 को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। भारत में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में लाखो लोगों की जान चली जाती है। साल 2018 में सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौतों की संख्या के मामले में तमिलनाडु शीर्ष पर रहा।

पिछले 50 सालों में 8.5 सेमी बढ़ गया समुद्र का जल स्तर –

यह जानकारी केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री बाबुल सुप्रियो द्वारा राज्यसभा में दी गई। रिपोर्ट के अनुसार यदि कार्बन उत्सर्जन पर रोक न लगाई गई तो साल 2100 तक कोलकाता व मुंबई के साथ विश्व के कई शहर जलमग्न होने की संभावना है।

भात व पाकिस्तान के बीच फिर शुरु हुई डाक सेवा –

दोनो देशों में लंबे समय से चल रहे तनाव के बाद डाक सेवा को फिर से प्रारंभ कर दिया गया है।

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप – 2019

साल 2019 में संपन्न हुए वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की पदक तालिका मे भारत 24 वें स्थान पर रहा।

01 दिसंबर से सभी वाहन मालिकों के लिए फास्टैग अनिवार्य –

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की संयुक्त पहल के तहत राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक टोल संग्रहण ( फास्टैग ) कार्यक्रम की शुरुवात की गई है। यह तकनीक रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडेंटिटीफिकेशन के सिद्धांत पर काम करती है और राष्ट्रीय राजमार्गों पर उपलब्थ है। टोल पर बिना रुके डिजिटल भुगतान का यह बेहतरीन विकल्प है।

बिजनेस पर्सन ऑफ द् ईयर – 2019

फार्चून द्वारा जारी बिजनेस पर्सन की इस सूची में कुल 20 एसे लोगों को स्थान दिया गया है जिन्होंने असंभव दिखने वाली परिस्थितियों में खुद को साबित किया औऱ अपने लक्ष्य की प्राप्ति की। इस सूची में भारतीय मूल के तीन व्यक्तियों को शामिल किया गया है। इस सूची में पहले स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला को जगह दी गई है। इनके अतिरिक्त अजय बंगा ( मास्टर कार्ड के सीईओ ) औऱ जयश्री उल्लास (अरिस्टा की प्रमुख) को शामिल किया गया है।

आईएसएसएफ विश्वकप – 2019

चीन में आयोजित इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन ( आईएसएसएफ ) विश्वकप – 2019 में भारतीय शूटर मनु भाकर ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट मे स्वर्ण पदक हासिल करने वाली मनुभाकर दूसरी भारतीय महिला बन गई हैं। इनसे पहले साल 2013 में भारतीय महिला शूटर हीना सिद्धू ने पहली बार इसमें भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था।

भारतीय फिल्म महोत्सव – 2019

गोवा में आयोजित 50 वें भारतीय फिल्म महोत्सव में सुपर स्टार रजनीकांत को सिनेमा जगत में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए आइकन ऑफ द् गोल्डन जुबली अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अमिताभ बच्चन द्वारा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर औऱ गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की मौजूदगी में प्रदान किया गया। रजनीकांत की लोकप्रियता साउथ की फिल्मों से लेकर वॉलीबुड तक है। इसके साथ ही मशहूर फ्रेंच अभिनेत्री इजावेल हपर्ट को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मे सम्मानित किया गया।

सार्वजनिक क्षेत्र के पांच उपक्रमों की हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी मिली –

केंद्रीय कैबिनेट ने सार्वजनिक क्षेत्र के पांच उपक्रमों को उनकी हिस्सेदारी बेचने को अनुमति प्रदान कर दी है। ये पांच उपक्रम निम्नलिखित हैं –

  • भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड – 53.29 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का निर्णय।
  • शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया – 36.25 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का निर्णय।
  • टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया – 30.9 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का निर्णय।
  • नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड

केंद्र सरकार के निर्णय के अनुसार टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड और नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में सरकार की हिस्सेदारी को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( NTPC ) को बेची जाएगी।

केरल सरकार ने लिया सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का फैसला –

केरल सरकार ने  कल 21 नवंबर को सिर्फ एक बार प्रयोग में लाए जाने वाले प्लास्टिक मटेरियल पर राज्य में प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय 1 जनवरी 2020 से लागू होगा।

दिल्ली में वायु प्रदूषण से निजात पाने के लिए भारत व ब्रिटेन के वैज्ञानिकों के बीच करार –

दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने हेतु भारत ने ब्रिटेन के पर्यावरण वैज्ञानिक के साथ मिलकर एक समझौता किया है।

कर्नाटक की फैक्ट्रियों में नाइट शिफ्ट में भी काम कर सकेंगी महिलाएं –

कर्नाटक की राज्य सरकार नें 20 नवंबर को एक अधिसूचना जारी कर यह बात कही है। कारखाना अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत राज्य के सभी कारखानों में अब महिलाए नाइट शिफ्ट में भी शाम 7 से सुबह 6 बजे तक काम कर सकती हैं। इसके साथ ही यह हिदायत भी दी गई है कि नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं से लिखित रूप में सहमति लेना अनिवार्य है।

आंध्र प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने हेतु आईआईएम अहमदाबाद से किया समझौता –

आंध्र प्रदेश की राज्य सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद के साथ समझौता किया है। इसके तहत संस्थान द्वारा प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर भ्रष्टाचार को चिन्हिंत करने हेतु अध्ययन किया जाएगा। संस्थान फरवरी 2020 तक अध्ययन पूरा करने के बाद रिपोर्ट सौंपेगा।

महाराष्ट्र में बनी गठबंधन सरकार देवेंद्र फडनवीस बने राज्य के मुख्यमंत्री –

इस साल 2019 में महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के बाद किसी भी पार्टी को बहुमत प्राप्त नहीं हुआ। इसके बाद गठबंधन भी न हो पाने के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। आज तारीख 23 नवंबर को देवेंद्र फडनवीस ने एक बार फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही राज्य में राष्ट्रपति शासन को हटा दिया गया। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने इन्हें शपथ दिलाई औऱ 30 नवंबर 2019 तक इन्हें बहुमत सिद्ध करने का समय दिया। इनके साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( एनसीपी ) के अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रुप में पद ग्रहण किया।

य़ूपी में धर्मांतरण रोकने हेतु बनेगा कठोर कानून –

उत्तर प्रदेश विधि आयोग ने राज्य में धर्मांतरण रोकने हेतु कानून बनाने की सिफारिश की है। सिफारिश में कहा गया है कि यदि कोई धर्म परिवर्तन के लिए शादी कर रहा है तो उसे सात साल तक की सजा हो सकती है। वहीं यदि कोई अपने पुराने धर्म मे बापस जाना चाहता है तो उसे अपराध नहीं ‘घर बापसी‘ माना जाएगा।

अरुंधति स्वर्ण योजना –

असम राज्य की राज्य सरकार ने राज्य की दुल्हनों को 10 ग्राम सोना देने की योजना बनाई। यह सोना उन सभी दुल्हनों को दिया जाएगा जिन्होंने कम से कम 10वीं की पढ़ाई पूरी की है। साथ ही उसके परिवार की वार्षिक आय 5 लाख से कम है और शादी को पंजीकृत कराया है। इनके अतिरिक्त इस योजना का लाभ उठाने के लिए अन्य नियम व शर्तें भी रखी गई हैं।

भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बनेंगी शिवांगी –

भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट होने का रिकार्ड शिवांगी के नाम होने वाला है। ये 2 दिसंबर 2019 को भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बनेंगी। ये फिक्स विंग डोर्नियर सर्विलांस विमान उड़ाएंगी। शिवांगी मूल रूप से बिहार के मुजफ्फराबाद की रहने वाली हैं औऱ वर्तमान में भरतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत हैं। इनसे पूर्व भावना कांत भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट बनी थीं, जब्कि शिवांगी नौसेना की पायलट बनी हैं।

महिंदा राजपक्षे बने श्रीलंका के प्रधानमंत्री –

यह श्रीलंका के राजनीतिक इतिहास में पहली बार हुआ है जब एक भाई राष्ट्रपति और दूसरा प्रधानमंत्री बना है। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने 21 नवंबर 2019 को श्रीलंका के 23 वें प्रधानमंत्री के रुप में शपथ ली। इन्हें इनके छोटे भाई व श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबा राजपक्षे द्वारा शपथ दिलाई गई। हाल ही में श्रीलंका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में रानिल विक्रमसिंधे की यूनाइटेड नेशनल पार्टी ने साजिथ प्रेमदासा को राष्ट्रपित पद के उम्मीदवार के रुप में खड़ा किया था, परंतु उनकी हार हुई। सत्ताधारी पार्टी की हुई भारी हार के बाद प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंधे ने पद से इस्तीफा दे दिया था।

ग्रेटा थनबर्ग ने जीता अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार –

स्वीडन की 16 वर्षीय ग्रेटा थनबर्ग ने विश्व भर के बच्चों को साथ लेकर जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध एक अभियान की शुरुवात की थी। इन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए वैश्विक स्तर पर आवाज उठाई। पर्यावरण के क्षेत्र में इनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार ने सम्मानित किया गया। साल 2014 के शांति नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा इन्हें सम्मानित किया गया। ग्रेटा स्वयं इस सम्मान समारोह में उपस्थित न हो सकीं पर अपना धन्यबाद संदेश अवश्य भेज दिया। इनके स्थान पर जर्मनी की जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता लुइस मैरी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

लक्ष्य सेन ने जीता स्कॉटिश ओपन खिताब –

18 वर्षीय लक्ष्य सेन का पिछले तीन माह में यह चौथा खिताब है। इन्होंने ब्राजील के गोर कोल्हो को हराकर पुरुष एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में यह खिताब अपने नाम किया। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने ग्लासगो में आयोजित इस प्रतियोगिता को अपने नाम किया है। विश्व की सबसे पुरानी बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में से एक स्कॉटिश ओपन की शुरुवात साल 1907 में हुई थी।

टिफनी को खरीदेगा एलवीएमएच ग्रुप-

अमेरिका की 182 वर्ष पुरानी ज्वेलरी कंपनी टिफनी को दुनिया के सबसे बड़े लग्जरी ग्रुप एलवीएमएच द्वारा खरीदने की बात सामने आई है। एलवीएमएच ग्रुप के चेयरमैन बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। टिफनी की स्थापना साल 1837 में की गई थी, परंतु साल 2015 से कंपनी घाटे में जाने लगी।

संविधान दिवस ( 26 नवंबर ) –

भारत का संविधान आज के ही दिन 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। इसके दो माह पश्चात 26 जनवरी 1950 को इसे पूर्ण रूप से लागू किया गया था। यह विश्व का सबसे विस्तृत संविधान है।

देवेंद्र फडनवीस का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा –

तीन दिन पहले महाराष्ट्र से राष्ट्रपति शासन को हटाकर देवेंद्र फडनवीस को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था। महज तीन दिन बाद आज 26 नवंबर 2019 को उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। प्रेस कांफ्रेंस के बीच उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा की। इनके साथ ही अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी औऱ कांग्रेस के गठबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है।

जी एंटरटेनमेंट के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा –

जी एंटरटेनमेंट के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। वर्तमान में इनके पास कंपनी के मात्र पांच प्रतिशत शेयर ही रह गए हैं। ये देश की पहली निजी सैटेलाइट टीवी कंपनी जी एंटरटेनमेंट के संस्थापक हैं। ये हरियाणा से राज्यसभा सांसद भी हैं। वर्तमान में जी के कुल 76 चैनल विश्व के 173 देशों में दिखाए जाते हैं।

भारत व अफगानिस्तान के बीच प्रत्यर्पण संधि के अनुमोदन पत्र का आदान प्रदान –

24 नवंबर 2019 को दोनो देशों ने इस संधि का आदान प्रदान किया। इस कदम से दोनों देशों के आपसी संबंध अच्छे होंगे और आतंकवाद व अपराध से लड़ने में मदद मिलेगी।

पूर्व नौसेना प्रमुख सुशील कुमार का निधन –

पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार का आज 27 नवंबर 2019 को 79 वर्ष की अवस्था में दिल्ली में निधन हो गया। इन्होंने 1965 औऱ 1971 में पाकिस्तान के विरुद्ध युद्ध भी लड़ा। ये साल 1998 से 2000 तक भारतीय नौसेना के प्रमुख रहे। ये उत्तम युद्ध सेवा मेडल और परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किये जा चुके हैं। गोवा को आजाद कराने में इनका प्रमुख योगदान रहा।

इसरो नें लांच किया कार्टोसेट – 3

कार्टोसेट – 3 को इसरो द्वारा श्रीहरिकोटा द्वीप पर स्थित सतीश धवन अंतिरक्ष केंद्र से पीएसएलवी सी -3 के जरिए प्रक्षेपित किया गया। इसके साथ अमेरिका के 13 सैटेलाइट भी लांच किये गए।

भारतीय सेना ने किया अरुणाचल प्रदेश में युद्धाभ्यास –

भारतीय नौसेना ने अरुणाचल प्रदेश के सेला में 14000 फीट की ऊंचाई पर युद्धाभ्यास किया।

राष्ट्रीय युवा संसद योजना का शुभारंभ –

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में राष्ट्रीय युवा संसद योजना का शुभारंभ किया है। राज्यसभा के 250 वें सत्र के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति ने 250 रुपये मूल्य का सिक्का व विशेष डाक टिकट भी जारी किया। राष्ट्रमंडल युवा संसद कार्यक्रम की शुरुवात साल 1911 में की गई थी।

मानव तस्करी रोकने हेतु भारत व म्यांमार के बीच करार –

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मानव तस्करी को रोकने हेतु म्यांमार के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर समझौता हुआ है।

तिरुपति एय़रपोर्ट पर होगा वीआईपी अतिथि परिसर का निर्माण –

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तिरुपति हवाई अड्डे पर वीआईपी अतिथियों के लिए परिसर के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी है।

भारतीय खाद्य निगम की अधिकृत पूंजी की रकम बढ़ाकर 10 हजार करोड़ रुपये –

हाल ही में आर्थिक मामले की मंत्रिमंडल समिति ने एफसीआई की मौजूदा अधिकृत पूंजी 3500 करोड़ को बढ़ाकर 10 हजार करोड़ करने को मंजूरी प्रदान कर दी है।

उद्धव ठाकरे बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री –

आज 28 नवंबर 2019 को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के समक्ष महाराष्ट्र के 19 वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण की। इन्होंने शिवाजी मराठा को नमन करते हुए मराठी भाषा में शपथ गृहण की। ये साल 2012 में बाल ठाकरे की मृत्यु के बाद शिवसेना प्रमुख बने थे।

ग्लोबल माइग्रेशन रिपोर्ट – 2020

संयुक्त राष्ट्र के प्रवासियों के अंतरराष्ट्रीय संगठन  द्वारा हाल ही में ग्लोबल माइग्रेशन रिपोर्ट जारी की गई है। इसके अनुसार विश्व भर में प्रवासियों की संख्या के मामले में भारत देश शीर्ष पर है। विश्व भर के 27 करोड़ ( साल 2019 में ) प्रवासियों में 1.75 करोड़ लोग भारतीय मूल के हैं।

22800 करोड़ रुपये की रक्षा सैन्य सामान खरीदने को मंजूरी –

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने यह मंजूरी भारत की तीनों सेनाओं के लिए रक्षा सामग्री खरीदने हेतु प्रदान की है। इसके लिए कुल 22800 करोड़ रुपये की धनराशि अधिकृत की गई है।

अनधिकृत कालोनियों को अधिकृत करने वाला बिल पास –

संसद के शीतकालीन सत्र में अनधिकृत कालोनियों को अधिकृत करने वाला बिल लोकसभा से पास हो गया है। इससे दिल्ली में विकास कार्यों को करने की राह आसान होगी। इस बिल को ‘राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र दिल्ली ( अप्राधिकृत कॉलोनी निवासी संपत्ति अधिकाकर मान्यता ) विधेयक – 2019’ के नाम से जाना जाएगा।

ज्ञानपीठ पुरस्कार – 2019

इस बार मलयालम कवि अक्कितम अच्चियुतन नंबूदरी को 55 वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनका जन्म साल 1926 में हुआ था, साहित्य में इनकी रुचि बचपन से ही थी। कविता के साथ इन्होंने नाटक व उपन्यास भी लिखे हैं। इस पुरस्कार के साथ वर्तमान में 11 लाख रुपये, एक प्रशस्ति पत्र, वाग्देवी की प्रतिमा औऱ एक समृति चिन्ह दिया जाता है।

विश्व की प्राचीनतम उपचार पंद्यति के भारत में विकास हेतु योजना तैयार –

विश्व की प्राचीनतम उपचार पंद्यति के भारत में विकास हेतु केंद्र सरकार द्वारा लेह में सोवा – रिग्पा नामक संस्थान की शुरुवात की जाएगी। यह आयूष मंत्रालय के अंतर्गत स्थापित की जाने वाली स्वायत्त संस्था होगी।

स्पाइक एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल –

भारतीय सेना ने हाल ही में मध्य प्रदेश के मऊ में दो एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों का परीक्षण किया है। इसे इजराइल की राफेल अडवांस डिफेंस सिस्टम द्वारा विकसित किया गया है। यह चौथी पीढ़ी की मिसाइल है, जो कि हवा में ही अपना लक्ष्य बदलने की क्षमता रखती है। इस दौरान सेना प्रमुख विपिन रावत भी शामिल रहे। इस मिसाइल को बंकर बस्टर मोड में उपयोग किया जाएगा।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?