दैनिक समसामयिकी 4 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 4 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 4 नवंबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

पन्ना टाइगर रिजर्व बायोस्फियर रिजर्व घोषित –

यूनेस्को ने मध्य प्रदेश स्थित पन्ना टाइगर रिजर्व को बायोस्फियर रिजर्व के रूप में सूचित किया है। इसकी जानकारी केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी। वर्तमान में विश्व में कुल 714 बायोस्फीयर रिजर्व हैं।

एक और भारतीय तटरक्षक जहाज नौसेना में शामिल –

हाल ही में भारतीय तटरक्षक जहाज सी-452 को महाराष्ट्र के रत्नागिरि में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। यह जहाज लार्सन व टुड्रो कंपनी द्वारा निर्मित किया गया।

माइक्रोमैक्स ने लांच किये 2 नए स्मार्टफोन –

भारतीय सेलफोन कंपनी माइक्रोमैक्स ने बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन लांच किये हैं। ये दो फोन IN Note -1 और IN 1-B हैं।

मिशन सागर – 2

भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस ऐरावत हाल ही में 100 टन की खाद्य सहायता के साथ सूडान पहुँचा। यह सहायता मिशन सागर -2 के पहले चरण के तहत पहुँचाई गई। इसके दूसरे चरण के तहत दक्षिणी सूडान, इरीट्रिया, व जिबूती को भारत से खाद्य सहायता पहुँचाई जाएगी।

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में –

आस्ट्रेलियाई खेल संस्थान के किस संस्थापक निदेशक का हाल ही में निधन हो गया – डॉन टेलबोट

हाल ही में किस देश के पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र का संचालन शुरु  हुआ – बेलारुस

इंटर पार्लियामेंटरी यूनियन का नया अध्यक्ष कौन बना – दुआर्ते पचेको

किस देश के क्रिकेटर मर्लोन सैमुअल्स ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया – वेस्टंडीज

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?