दैनिक समसामयिकी 6 फरवरी 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 6 फरवरी 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 6 फरवरी 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

महाराष्ट्र में होगी एक नए बंदरगाह की स्थापना –

हाल ही में केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के वधावन में एक प्रमुख बंदरगाह की स्थापना को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसे भू स्वामित्व मॉडल के आधार पर तैयार किया जाएगा।

जयपुर को मिला विश्व धरोहर शहर का प्रमाणपत्र –

5 फरवरी 2020 को भारत के गुलाबी शहर जयपुर (राजस्थान) को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में विश्व धरोहर शहर का औपचारिक प्रमाणपत्र प्राप्त हो गया। अपनी स्थापत्य कला के लिए जाने जाने वाले जयपुर शहर की स्थापना साल 1727 में राजा जयसिंह द्वारा की गई थी।

हॉलीबुड अभिनेता किर्क डगसल का निधन –

हॉलीबुड के मशहूर अभिनेता, लेखक, निर्देशक व निर्माता कर्क डगलस का 103 वर्ष की अवस्था में हाल ही में निधन हो गया है। इनका जन्म 9 दिसंबर 1916 को हुआ था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ये अमेरिकी सेना में थे। ये अमेरिकी सिनेमा के गोल्डन एरा के सफलतम अभिनेताओं में से एक थे।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?