दैनिक समसामयिकी 7 फरवरी 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 7 फरवरी 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 7 फरवरी 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

अंतर्राष्ट्रीय गाँधी पुरस्कार –

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा इस बार के अंतर्राष्ट्रीय गाँधी पुरस्कार से डॉ. एन. एस. धर्मशक्तु को सम्मानित किया। अंतर्राष्ट्रीय गाँधी पुरस्कार की स्थापना गाँधी स्माारक कुष्ठ फाउंडेशन द्वारा साल 1950 में की गई थी।

अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा सूचकांक –

भारत को इस सूचकांक में 40 वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस सूचकांक में विश्व के 53 देशों की बौद्धिक सम्पदाओं का आंकलन किया गया। इस सूची में अमेरिका को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है, इसके बाद क्रमशः ब्रिटेन, स्वीडन, फ्रांस, व जर्मनी का नाम आता है। यह इंडेक्स अमेरिकन चेंबर ऑफ कॉमर्स के वैश्विक नवोन्मेषण नीति केंद्र के द्वारा जारी की गई है। पिछले साल भारत विश्व के 50 देशों की सूची में 36 वें स्थान पर था।

डिफेंस एक्सपो – 2020

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में आयोजित डिफेन्स एक्सपो 2020 में अफ्रीकी देशों की रक्षा जरुरतों को पूरा करने की बात कही है। इस आयोजन में 12 अफ्रीकी देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ 38 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत अफ्रीकी देशों को सैन्य उपकरण देने का इच्छुक है साथ ही वह वहां अपनी रक्षा सामग्री के लिए बाजार भी ढूंढ रहा है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?