दैनिक समसामयिकी 8 फरवरी 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 8 फरवरी 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 8 फरवरी 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

क्रिस्टिना कोच ने रचा इतिहास –

हाल ही में 6 फरवरी 2020 को अंतरिक्ष से बापस लौटी नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इन्होंनेे अंतरिक्ष में कुल 328 दिन व्यतीत किये, इतने दिन अंतरिक्ष में आज तक कोई नहीं व्यतीत कर सका था। इस बीज इन्होंने अंतरिक्ष स्टेशन से 6 बार निकलकर खुले अंतरिक्ष में चहलकदमी भी की और खुले अंतरिक्ष में 42 घंटे 15 मिनट बिताए। ये पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आयी हैं। इनके साथ यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के लुका परमितानो और रुसी अंतरिक्ष एजेंसी के अलेक्जेंडर स्कोवोर्तसोव भी थे। इनसे पहले अंतरिक्ष में सर्वाधिक दिन तक रहने का रिकार्ड अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पेगी विटसन के नाम था। वे साल 2016-17 में अंतरिक्ष में 288 दिन तक रही थीं।

चिल्ड्रेन प्रोटेक्शन फंड –

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने हाल ही में भारत के साथ मिलकर चिल्ड्रेन प्रोटेक्शन फंड की शुरुवात की।

दीपा मलिक –

भारतीय महिला पहलवान दीपा मलिक को हाल ही में भारतीय पैरालंपिक समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भुवनेश्वर –

भारतीय रेलवे ने हाल ही में भुवनेश्वर में कचरे से ऊर्जा उत्पन्न करने वाले देश के पहले सरकारी संयंत्र की शुरुवात की है।

इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो –

हाल ही में इंडिया इंटरनेशनल सीफूड के 22 वें संस्करण का आयोजन केरल में किया गया।

अमेरिका ने मार गिराया आतंकी नेता कासिम अल रिमी –

हाल ही में अमेरिका ने अलकायदा के आतंकी नेता कासिम अल रिमी को मार गिराने की घोषणा की है। अलकायदा ने रिमी को अरब देशों में आतंक की कमान संभालने की जिम्मेदारी दे रखी थी। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि यमन में हुए एक बड़े आतंकरोधी अभियान में अमेरिकी सुरक्षा बलों ने इस आतंकी को मार गिराया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?