दैनिक समसामयिकी 5 फरवरी 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 5 फरवरी 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 5 फरवरी 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

भूटान में क्षेत्रीय पर्यटकों की फ्री एंट्री बन्द –

अब तक भूटान में पर्यटकों को दी जा रही फ्री एंट्री को खत्म कर दिया गया है। भूटान की संसद ने एक प्रस्ताव पास कर यह नई व्यवस्था बनाई है। भूटान ने इसे सतत् विकास शुल्क का नाम दिया है। अब भारत के साथ बांग्लादेश और मालदीव के पर्यटकों को भी भूटान में एंट्री के लिए शुल्क देना होना। भूटान की सरकार ने यह फैसला पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया है। यह शुल्क जुलाई 2020 से लागू होगा और इसके तहत भारतीय पर्यटकों को प्रति दिन 1200 रुपये चुकाने होंगे। वहीं 5 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चे इस शुल्क से बाहर रखे गए हैं और 6 से 12 साल के बच्चों से यह शुल्क आधा अर्थात 600 रुपये प्रति दिन लिया जाएगा।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र –

हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि राम जन्म भूमि ट्रस्ट का नाम श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र होगा। यह ट्रस्ट राम मंदिर के निर्माण संबंधी हर फेसले लेने में सक्षम होना।

मुक्ति कारवां अभियान –

हाल ही में राजस्थान की राज्य सरकार ने बाल श्रम और मानव तस्करी के प्रति लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से मुक्ति कारवां अभियान की शुरुवात की है।

संतुष्ट पोर्टल –

श्रमिक व रोजगार दाताओं की शिकायतो का समाधान करने हेतु केंद्रीय श्रम औऱ रोजगार मंत्रालय द्वारा संतुष्ट पोर्टल की शुरुवात की गई है।

काला घोड़ा कला महोत्सव –

काला घोड़ा कला महोत्सव का आयोजन मुंबई में किया जाता है। यह एक वार्षिक आयोजन है।

क्लासिक स्वाइन फीवर –

हाल ही में भारत ने क्लासिक स्वाइन फीवर को नियंत्रित करने के लिए नया टीका तैयार किया है।

सेंट्रल बैंक ऑफ द् ईयर – 2020

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय संस्था द् बैंकर ने भारतीय रिजर्ब बैंक के गवर्नर शशिकांत दास को दक्षिण एशिया प्रशांत क्षेत्र का सेंट्रल बैंकर ऑफ द ईयर चुना है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?